राशिफल

3 अगस्त 2018 : जानें शुक्रवार का राशिफल

मेष:
कम समय में अधिक लाभ पाने के विचार में आप फंस न जाएं, ध्यान रखें। कोर्ट-कचहरी के विषय में न पड़ने की गणेशजी की सलाह है। मध्याह्न के बाद आप बेहतर महसूस करेंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। नए कार्य का प्रारंभ आज कर सकेंगे। आकस्मिक धनलाभ होगा।

वृषभ:
संतान संबंधी शुभ समाचार आपको मिलेंगे, ऐसा गणेशजी कहते हैं। पुराने व बचपन के मित्रों से भेंट से मन प्रसन्न होगा। नए मित्र भी बनने की संभावना है। व्यावसायिक एवं आर्थिक रूप से लाभ होगा। फिर भी मध्याह्न के बाद संभलकर चलने के लिए गणेशजी सलाह देते हैं।

मिथुन:
आज का दिन लाभदायी है। व्यावसायिक क्षेत्र में अधिकारीगण की कृपादृष्टि से आपकी प्रगति का मार्ग खुलेगा। व्यापार में आय बढ़ने की संभावना है। पिता और बड़ों के आशीर्वाद से लाभ होगा। मध्याह्न के बाद मित्रों से लाभ होगा। किसी सामाजिक प्रसंग में उपस्थित रहना पड़ सकता है।

कर्क:
अधिकारियों के साथ वाणी और व्यवहार पर संयम रखें। व्यापार में विध्न आने की आशंका है। मध्याह्न के बाद व्यवसायिक क्षेत्र में आपके लिए परिस्थिति अनुकूल रहेगी। अधिकारीगण आपके कार्य से संतोष का अनुभव करेंगे। आर्थिक दृष्टि से लाभ होगा।

सिंह:
आज क्रोध और वाणी पर संयम बरतें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सरकार विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहें। परिजनों के साथ कलह के प्रसंग बन सकते हैं। ईष्ट देवता के ध्यान से समस्याओं का निवारण होगा। उच्च अधिकारी के साथ वाद-विवाद में न उतरें।

कन्या:
सुबह से ही मित्रों के साथ घूमने-फिरने, खान-पान एवं मनोरंजन में दिन बीतेगा। साझेदारों के साथ संबंधे अच्छे रहेंगे परंतु मध्याह्न के बाद आपको प्रतिकूलता का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आकस्मिक खर्च हो सकता है।

तुला:
आज आत्मविश्वास के साथ प्रत्येक कार्य को आप सफल बनाएंगे। गृहस्थ जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। शारीरिक स्वास्थ्य बना रहेगा। स्वभाव में उग्रता बनी रहेगी इसलिए वाणी पर संयम रखें। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ प्रवास या पर्यटन का योग है।

वृश्चिक:
मानसिक रूप से आप में भावुकता की मात्रा आज अधिक रहेगी। विद्यार्थीगण आज अभ्यास और करियर संबंधित विषयों में सफलता प्राप्त कर सकेंगे। घर के वातावरण में सुख-शांति बनी रहेगी। व्यवसाय में सफलता प्राप्त होगी।

धनु:
पारिवारिक जीवन में शांति बनाए रखने के लिए निरर्थक वाद-विवाद न करें। धन और प्रतिष्ठा में हानि ना हो, ध्यान रखें। मध्याह्न के बाद आपके स्वभाव में भावुकता बढ़ सकती है। आपकी रचनात्मक क्षमता में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है।

मकर:
आज आवश्यक निर्णय लेने के लिए वैचारिक दृढता को सर्वप्रथम स्थान देना होगा। मित्रों के साथ मुलाकात होगी जो कि आनंददायी रहेगी। छोटे से प्रवास का आयोजन हो सकता है। भाइयों के साथ संबंधो में निकटता आएगी।

कुंभ:
आज क्रोध और वाणी पर संयम बरतें। नकारात्मक विचार मन में न आने दें। खान-पान में भी संयम बरतें। मध्याह्न के बाद आप वैचारिक स्थिरता के साथ अपने हाथ में आए हुए कार्यों को पूर्ण कर पाएंगे। रचनात्मक क्षेत्र में मान-सम्मान प्राप्त होगा।

मीन:
दिन शुभफलदायी है ऐसा गणेशजी कहते हैं। शारीरिक, मानसिक स्वस्थ उत्तम रहेगा, उत्साहित रहेंगे। नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए समय अनुकूल है। परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। धार्मिक कार्यों में खर्च हो सकता है। प्रवास या पर्यटन का योग है।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

30 March 2023: कन्या, तुला, मकर, कुंभ राशि वालों को परिवार का सहयोग मिलेगा, सभी 12 राशियों का जानें राशिफल

28 फरवरी 2022: जानें सोमवार का आर्थिक राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

13 May 2024 Ka Rashifal : आज रवि योग का शुभ संयोग, 5 राशियों को मिलेंगे धन लाभ के शुभ अवसर, जानें 5 राशियों का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk