राशिफल

17 अगस्त 2018 : जानें शुक्रवार का राशिफल

मेष:
काफी संघर्ष के बाद आज आपको परेशानियों से राहत मिलेगी। अब आपका भाग्य साथ देगा। आर्थिक कष्ट से मुक्ति मिलेगी। कारोबार के लिए समय निकालना आसान रहेगा।

वृषभ:
आज आपके परिवार में किसी मांगलिक कार्य के आयोजन की चर्चा चलेगी। जीवन स्तर को सुधारने के लिए खरीदारी करनी चाहिए। सांयकाल के समय मेहमान का आगमन हो सकता है।

मिथुन:
आज आपका समय तेजी से आगे बढ़ने का है। अप्रत्याशित उन्नति को देखकर सभी हैरान होंगे। प्रगति की इस गति को स्थायी रखना आपका प्रमुख कार्य होना चाहिए। अपने कार्य में ध्यान केन्द्रित करें।

कर्क:
आज का दिन भाई-बहन की चिंता में व्यतीत हो सकता है, क्योंकि आप हमेशा ही परिवार को पहले पायदान पर रखते हैं। सबकी सहमति से कहीं स्थान परिवर्तन का विचार बनाएं।

सिंह:
आज आपको कारोबार की चिंता परेशान कर सकती है। अस्थिरता आपका पीछा नहीं छोड़ रही है। नौकरी-व्यवसाय आदि में आप पूर्ण सुधार चाहते हैं तो आलस्य व आराम का त्याग करें।

कन्या:
इस समय भागदौड़ आपको करनी पड़ेगी, उसके नतीजे लाभदायक होंगे। फिलहाल तो आप अपने कार्य को उत्साहपूर्ण पूरा करें। कुछ समय बाद इससे भी बेहतरीन कॉन्ट्रैक्ट आपको प्राप्त होगा।

तुला:
आज आप अकारण ही परेशान हो सकते हैं। कुछ परेशानियां आप अपने स्वभाव के कारण खड़ी कर लेते हैं। सामाजिक और व्यवसायिक क्षेत्र में विरोधी आपके सामने आ सकते हैं।

वृश्चिक:
आज अकस्मात मंगलमय समाचार मिलेगा। कार्य-व्यवसाय के क्षेत्र में आए तनाव अपने ऊपर हावी न होने दें। बनते-बिगड़ते परिवेश में नवीन योजना सफल होगी।

धनु:
आज आपको किसी नए संपर्क से लाभ मिलेगा। रिसर्च का फायदा भी मिल सकता है। रूका हुआ धन मिलेगा, रोजमर्रा के कामों में कोताही न बरतें। व्यवसायिक उन्नति में वृद्धि होगी।

मकर:
आज सामाजिक, धार्मिक कामों में भाग लेते रहने के कारण आपका सम्मान बढ़ेगा। खरीद-फरोख्त के व्यवसाय में लाभ होगा। शुभ समाचार प्राप्त होगा। व्यर्थ के झंझटों से बचें।

कुंभ:
उच्चाधिकारियों से लाभ उठाने का सुअवसर आज दिनभर बना रहेगा। आयात-निर्यात के व्यवसाय का निर्णय भी आज हो सकता है। आध्यात्म और धर्म में रूचि बढ़ेगी।

मीन:
उन्नति के क्षेत्र में कई मार्ग खुलेंगे। अध्ययन व आध्यात्म में रूचि बढ़ना स्वाभाविक है। किसी को आज रूपया उधार न दें, वापिस नहीं मिलेगा। माता-पिता, गुरू की सेवा करें।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

12 दिसंबर 2018 : जानें बुधवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

7 April 2023 Ka Rashifal: कर्क, सिंह और धनु समेत इन तीन राशि वालों को भौतिक सुख-सुविधाओं में होगी बढ़ोत्तरी

26 September 2025 Ka Rashifal : आज मिथुन, सिंह सहित 6 राशियों को करियर-कारोबार में मिल सकती है कामयाबी, कुंभ को रखना होगा पेट का ख्याल, जानें 12 राशियों का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk