राशिफल

24 सितंबर 2018 : जानें आज का राशिफल

मेष
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपका उदार स्वभाव आपके लिए कई खुशनुमा पल लेकर आ सकता है। ऑफिस का माहौल बढ़िया रहेगा। किसी जरुरी काम के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। पूरी जिम्मेदारी से अपने काम को निपटाने की कोशिश करेंगे। मेहनत से सफलता जरूर मिलेगी। बजरंग-बाण का पाठ करें, आपका दिन बेहतर गुजरेगा।

वृष
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। दोस्तों और परिचित लोगों के साथ समय बिता सकते हैं। प्रेम प्रसंग शुरू होने की संभावना बन रही है। सामाजिक मामले में पुराने मित्रों और रिश्तेदारों से मदद मिलेगी। धन लाभ के योग बन रहे हैं। दूसरों की तारीफ करें और खुले मन से बात करें, आपको भी लाभ मिलेगा। परिवार का भी पूरा समर्थन आपको मिलेगा। ब्राहमण को कुछ दान करें, आपको धन लाभ होगा।

मिथुन
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। घर में सभी के साथ डिनर करने से परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। इस राशि के छात्रों को आज कोई शुभ सूचना मिल सकती है। इस राशि की महिलाओं के लिये आज का दिन बेहतर रहने वाला है। किसी अच्छी कंपनी से जॉब के लिये ऑफर मिल सकता है। जरुरतमंद को वस्त्र दान करें, करियर में सफलता मिलेगी।

कर्क
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। अचानक से किसी बात पर मूड खराब हो सकता है, लेकिन शाम तक अच्छा फील करेंगे। किसी न किसी चीज की कमी आपको आज महसूस हो सकती है। दूसरों पर बहुत ज्यादा भरोसा न करें। पैसा जितनी तेजी से आयेगा, उतनी ही तेजी से खर्च भी हो सकता है। इसलिए संभलकर रहें। आपकी सामाजिक स्थिति अच्छी रहेगी। गणेश जी को बूंदी का भोग लगाएं, आपका मन प्रसन्न रहेगा।

सिंह
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज कुछ लोग आपके कामकाज में कमी निकालने की कोशिश कर सकते हैं, इसीलिए काम में गलती करने से बचें। इस राशि के लवमेट आज कहीं घूमने जा सकते हैं। अपने मन की बात कहने में आज थोड़ी हिचकिचाहट हो सकती है। श्री गणेशाय नम: मंत्र का 11 बार जाप करें, आपको सभी काम में सफलता मिलेगी।

कन्या
आज आपका दिन शानदार रहेगा। कोई नया काम शुरू करने और समस्याओं को सुलझाने के लिहाज से दिन बेहतर है। परिवार के किसी जरुरी काम से आपको आउट ऑफ स्टेशन जाना पड़ सकता है। इस राशि के छात्रों को पढ़ाई में कामयाबी जरूरी मिलेगी। अपने घर के बुजुर्गों को किसी धार्मिक स्थल पर ले जाने का प्लान बना सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। अपनी बात कहने के लिए आज आप बहुत उत्सुक रहेंगे। मंदिर में भगवान का दर्शन करें, जीवन में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे।

तुला
आज आपका दिन बिजनेस के लिए बेहतर रहेगा। आज वाद-विवाद से दूर रहने की कोशिश करें। आपको किसी धार्मिक आयोजन में सेवा करने का मौका मिल सकता है। इसका भरपूर फायदा उठाएं। इस राशि के जो लोग समाज सेवा के कार्य से जुड़े हैं, उनके लिये आज का दिन बेहतर है। बच्चों के काम के लिये कुछ पैसे खर्च हो सकते हैं। जरूरतमंदों में केले बांटें, आपका दिन शुभ जायेगा।

वृश्चिक
आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। स्वास्थ्य आज फिट एण्ड फाइन रहेगा। आपका कॉन्फिडेंस बढ़ा रहेगा। बिजनेस से जुड़े कागजी काम आज पूरे होंगे। आज आपकी कई तरह के लोगों से मुलाकात भी होगी। पारिवारिक समस्याओं का समाधान मिलेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें, पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

धनु
वालों आज आपका दिन खुशियों भरा रहेगा। बड़े से बड़ा काम आसानी से पूरा कर लेंगे। बड़े-बुजुर्गों की राय आपके लिये कारगर साबित होगी। बच्चों के साथ लज़ीज खाने का लुफ्त उठाएंगे। पिछली इंवेस्टमेंट से आपको फायदा हो सकता है। क़ानूनी मामले आज आसानी से निपट सकते हैं। आज किसी मित्र से आपको मदद मिलेगी। घर से निकलते समय दही खाकर निकलें, आपके सभी काम बनते नजर आयेंगे।

मकर
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। परिवार से जुड़ा कोई जरुरी काम पूरा हो सकता है। आप अपने संपर्क में आने वाले हर व्यक्ति के साथ प्रेम-पूर्वक व्यवहार करेंगे । आप कोई ऐसा काम शुरू करने की सोच सकते हैं, जिसके लिए आपको लोन लेना पड़े, लेकिन अभी के लिये ये प्लान टाल देना अच्छा होगा। कोई पुराना रोग आपकी परेशानी बढ़ा सकता है। गाय को गुड़ रोटी खिलाएं, आपकी सभी समस्याओं का समाधान निकलेगा।

कुंभ
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। काम को पूरा करने के लिये नई योजना बनायेंगे, जिससे आपको फायदा भी मिलेगा। आपके कार्यों की गति बढ़ेगी। आपका उधार दिया हुआ पैसा आज वापस मिल सकता है। किसी जरुरतमंद की मदद करेंगे, तो आपका मन प्रसन्न रहेगा। संतान पक्ष से से कोई खुशखबरी मिलेगी, परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। मां दुर्गा को लाल चुड़िया चढ़ाएं, आपके धन में बढ़ोतरी होगी।

मीन
आज पिता के बताये हुए मार्ग पर चलेंगे, तो सफलता जरुर हासिल होगी।किसी पुरानी बात को लेकर परेशान होने के बजाय आगे बढ़ने की कोशिश करें, अच्छे परिणाम मिलेंगे। अचानक किसी पार्टी में जाना पड़ सकता है। आज अपना मोबाइल फोन अच्छी तरह से चार्ज कर लें, कोई जरूरी कॉल आ सकता है। शाम को इवनिंग वॉक आपकी सेहत के लिये बेहतर रहेगी। दिन भर अपने पास एक पीला रुमाल रखें, आपको खुशी और सफलता मिलेगी।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

30 दिसंबर 2021: जानें गुरुवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

24 जुलाई 2020 : जानें शुक्रवार का राशिफल

14 अक्टूबर 2022 : जानें शुक्रवार का राशिफल