राशिफल

5 अक्टूबर 2018 : जानें शुक्रवार का राशिफल

मेष
आज का दिन आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। किसी काम को पूरा करने में दोस्त की मदद मिल सकती है। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। उनका पढ़ाई-लिखाई में मन लगा रहेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बनेगा, आपके रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। गणेश जी का ध्यान करें, जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे|

वृष
वालों आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। ऑफिस का काम आसानी से निपट जाएगा। सीनियर्स से आपको वाहवाही मिलेगी। अचानक धन लाभ होने वाला है। इस राशि के म्यूजिक डायरेक्टर को अपनी विशेष कृति के लिए सम्मानित किया जा सकता है। परिवार में किसी नये मेहमान के आने से घर से खुशी मिलेगी।

मिथुन
आज आपका दिन सुकून देने वाला है। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य पहले से फिट रहेगा। इस राशि के इंजीनियर्स को जॉब से रिलेटेड किसी विदेशी कंपनी से कॉल आ सकती है, इस मौके को हाथ से ना जाने दें। परिवार से जुड़ा कोई जरूरी फैसला ले सकते हैं, किसी दोस्त की सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी| छोटी कन्या के पैर छूकर आशीर्वाद लें, किसी शुभ समाचार के मिलने के योग बनेंगे।

कर्क
आज आपका मन कुछ अशांत रहेगा। आप अपना समय परिवार वालों के साथ बिता सकते हैं। बिजनेस से जुड़ी कोई चुनौतीपूर्ण स्थिति बन सकती है। आप थोड़े सुस्त हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं, आपको मानसिक शांति मिलेगी।
आज कुछ परेशानियों के कारण रोजमर्रा के काम में बदलाव हो सकते हैं। हनुमान चालीसा
का पाठ करें, बिगड़े काम बनते नजर आयेंगे।

सिंह
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियां आपको सौंपी जा सकती हैं। इस राशि के लोग आज जीवनसाथी के साथ डिनर का प्लान बना सकते हैं। ऑफिस में किसी कारण से आपको ज्यादा काम करना पड़ सकता है, जिससे भागदौड़ बनी रहेगा। घर से निकलते समय माता-पिता का आशीर्वाद लेकर निकलें, आपको सभी कामों में सफलता अवश्य मिलेगी।

कन्या
आज सोचे हुए सारे काम पूरे हो जाएंगे। आज खुद को तंदरुस्त महसूस करेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। नजदीकी रिश्तेदारों से कोई खास खबर मिलेगी। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी। आज आपका प्रभाव बढ़ेगा। घरेलू परेशानियों को निपटाने के लिए दिन बेहतर है। सूर्यदेव को जल अर्पित करें, आपका दिन खुशनुमा बीतेगा।

तुला
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। ऑफिस में आपको सम्मानित किया जा सकता है। सोसाइटी में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। इस राशि के स्टूडेन्ट्स का पढ़ाई से मन थोड़ा विचलित रहेगा। अगर किसी नये बिजनेस की शुरूआत करना चाह रहे हैं, तो किसी अनुभवी की राय जरूर ले लें। मार्केट में जाते वक्त किसी मित्र से मुलाकात हो सकती है। मंदिर में जाकर कुछ समय बिताएं, आपका दिन बेहतर गुजरेगा।

वृश्चिक
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज मित्रों के साथ कुछ टाइम स्पेंड कर सकते हैं। आज सामने आई चुनौतियों को धैर्य के साथ आसानी से निपटा लेंगे। सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। किसी पुराने काम का नतीजा आपके फेवर में हो सकता है। किसी भी काम को करने से पहले जीवनसाथी की सलाह जरूर ले लें। गणेश जी को लड्डू का भोग लगाएं, आर्थिक पक्ष मजबूत होंगे।

धनु
आज आपका दिन शानदार रहेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जायेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए भी आज का दिन अनुकूल रहेगा। साथ ही प्रतियोगी परीक्षा से संबंधित कोई शुभ समाचार मिलने के संकेत नजर आ रहे हैं। घर पर आपसे मिलने कोई करीब का रिश्तेदार आ सकता है। इस राशि की विवाहित महिलाओं के लिए आज का दिन बेहतर है। माँ दुर्गा को रोली का तिलक लगाएँ, आपकी सभी मनोकामना पूरी होगी।

मकर
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। व्यापार में रूका हुआ पैसा वापस आ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति ध्यान देने की आवश्यकता है। आपको किसी जरूरी काम में पिता का सहयोग मिल सकता है। परिवार के बुजुर्गों के प्रति कुछ चिंता हो सकती है। आसपास का कोई व्यक्ति आपको कन्फ्यूज कर सकता है। जरुरतमंद को भोजन कराएं, सेहत बेहतर बनी रहेगी।

कुंभ
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बढ़िया है। अगर किसी इंटरव्यू में जा रहे हैं, तो आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आज पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे। आप अपनी लाइफ में कुछ बदलाव करने की कोशिश करेंगे, जो भविष्य में आपके लिए फायदेमंद रहेगी। गायत्री मंत्र का पाठ करें, आपको सभी कामों में सफलता मिलेगी।

मीन
आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। परिवार से जुड़ा कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। किसी काम को पूरा करने के लिए मित्रों का सहयोग भी प्राप्त होगा। आपको लाभ और प्रगति के अवसर प्राप्त होंगे। आप माता-पिता के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। आज किसी पुराने दोस्त की बर्थडे पार्टी में जा सकते हैं। पशुओं के लिए पानी भरकर रखें, दिन आपके लिये अनुकूल रहेगा।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

24 July 2024 Ka Rashifal : आज शतभिषा नक्षत्र और शोभन योग में इन 5 राशियों को मिलेगी जबर्दस्‍त सफलता, रुका धन मिलने से होगी खुशी, जानें 12 राशियों का राशिफल

31 मई 2019 : जानें शुक्रवार का राशिफल

25 अप्रैल 2019 : जानें वीरवार का रा​शिफल