फतेहाबाद

लड़की अपने दोस्त के साथ घर में बैठ पी रही थी स्मैक, पुलिस छापा मार किया गिरफ्तार

फतेहाबाद(साहिल रुखाया)
शहर के रामदासिया मोहल्ला में एक घर से पुलिस की दुर्गा शक्ति टीम ने एक लड़की को स्मैक पीते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी लड़की किराये के मकान में अपने एक दोस्त के साथ स्मैक पी रही थी।
जानकारी के मुताबिक, जिस मकान में लड़का-लड़की स्मैक पी रहे थे उस मकान मालकिन को इस संबंध में जानकारी हुई तो उसने पुलिस को सूचना दी। मकान मालकिन की सूचना पर पुलिस की टीम ने मौके पर रेड की तो लड़का-लड़की स्मैक पीेते हुए मिले लेकिन पुलिस को देखते ही लड़का मौके से फरार होने में कामयाब हो गया जबकि लड़की पुलिस के हत्थे चढ़ गई।
डीएसपी धर्मबीर पूनिया ने बताया कि पुलिस को आरोपी लड़की के कब्जे से 2 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। आरोपी लड़की व लड़के के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है और लड़की को गिरफ्तार कर लिया गया है। डीएसपी ने बताया कि आरोपी लड़के की तलाश की जा रही है और उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

फतेहाबाद में बाइक जुगाड़ व कार में टक्कर, 1 की मौत 3 गंभीर

उपायुक्त डॉ. हरदीप सिंह ने लोगों से पानी को व्यर्थ न करने की अपील की

फतेहाबाद जिला के कोने-कोने में पहुंच रहा जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग का जागरूकता वाहन