राशिफल

7 अक्टूबर 2018 : जानें रविवार का राशिफल

मेष
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। इस राशि के विद्यार्थियों को आज कोई खुश खबरी मिल सकती है। परीक्षा में बेहतर परिणाम मिल सकते हैं| घर में खुशी का वातावरण बना रहेगा। आप जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन करने जा सकते हैं। दैनिक कार्यों में सफलता मिलेगी। जरूरतमंद को भोजन कराएं, आपको हर काम में सफलता प्राप्त होगी।

वृष
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। अचानक धन लाभ होगा। कोई जरूरी काम पूरा हो सकता है। इस राशि के मेडिकल के छात्रों के लिए दिन अच्छा है। विदेश में शिक्षा के अवसर मिल सकते हैं| पिता से आर्थिक सहायता मिल सकती है। स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा, नियमित व्यायाम आपके लिए फायदेमंद रहेगा । दिन आनन्द और उत्साह से भरा रहेगा। ‘ॐ’ शब्द का 5 बार उच्चारण करें, काम मन मुताबिक होंगे।

मिथुन
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। किसी नई योजना को लागू करने से आपको लाभ हो सकता है। किसी जरूरी काम में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। मित्रों की सलाह लाभदायक होगी। यात्रा आपके लिए फायदेमंद रहेगी। आज किसी से उपहार मिल सकता है। परिवार में मांगलिक कार्यों की रूपरेखा बन सकती है। मंदिर में कपूर दान करें, आपका दिन शुभ रहेगा।

कर्क
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। किसी जरूरी काम में रुकावटें आ सकती हैं। जिससे आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। धैर्य से काम लेना बेहतर रहेगा। इस राशि के छात्रों का मन आज पढ़ाई से डिस्ट्रैक्ट हो सकता है। एकान्त जगह पर पढ़ाई करना फायदेमंद रहेगा। आज आप घरेलू कार्यों में व्यस्त रहेंगे, शाम को बच्चों के साथ पार्क जा सकते हैं| हनुमान जी का आशीर्वाद लें, आपकी सभी समस्याओं का निवारण होगा।

सिंह
आज आपका दिन पहले की अपेक्षा ठीक रहेगा। किसी काम में ज्यादा समय लग सकता है। परिवार के सदस्यों का सहयोग प्राप्त हो सकता है। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा| जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। आपका मन थोड़ा अशांत हो सकता है| इस राशि के स्टूडेंट्स को आज एक्स्ट्रा मेहनत करनी पड़ सकती है। ब्राहमण को गेहूं दान करें, जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे।

कन्या
आज आपका दिन शानदार रहेगा। बिजनेस में अचानक फायदा होने के योग बन रहे हैं। दोस्तों का भरपूर सहयोग मिलेगा । इस राशि की महिलाएं किसी पार्टी में जा सकती हैं, वहां आप आकर्षण का केंद्र बन सकती हैं। आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत रहेगा। इतिहास में आपकी रुचि बढ़ेगी। आप ऐतिहासिक स्थल पर जाने का प्लान बना सकते हैं। मंदिर जाकर भगवान के दर्शन करें, आपके साथ सब अच्छा होगा।

तुला
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपको परिवार से जुड़े अहम फैसले लेने पड़ सकते हैं। किसी दोस्त की सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी। कई दिनों से चल रही आर्थिक परेशानी जीवनसाथी की मदद से सॉल्व हो जायेगी, आपके रिश्तों में भी मिठास बनी रहेगी। आज अपने गुस्से को नियंत्रण में रखने की कोशिश करें, काम अच्छे से पूरे होंगे। गायत्री मंत्र का जाप करें, आपकी परेशानी दूर होगी।

वृश्चिक
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। बिजनेस में धन लाभ के योग बन रहे हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से सेहत आज फिट रहेगी। आपको किसी कार्य का नया अनुभव मिल सकता है। नई जगहों की यात्रा हो सकती है। सामाजिक दायरे में थोड़ा बदलाव हो सकता है। पीला रूमाल अपने पास रखें, आपको फायदा जरुर मिलेगा।

धनु
आज का दिन आपके लिये अनुकूल रहेगा। कुछ लोगों की उदारता से आपके काम पूरे होंगे। आज किसी की मदद करने के लिए आप भी पहल कर सकते हैं। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा, आप काफी पॉजिटिव फील करेंगे । रिश्तों के लिहाज से दिन खास रहेगा। लवमेट के साथ कहीं घूमने जा सकते है। व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी। कुत्ते को रोटी खिलाएं, आपको लाभ होगा।

मकर
आज आप खुद को ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। मेहनत करने पर अच्छे फल प्राप्त होंगे। आपके ऊपर कुछ पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती है। आपको थोड़ी थकान हो सकती है। आज किसी अनजान पर भरोसा करने से बचें, कोई इसका गलत फायदा उठा सकता है| जीवनसाथी की सेहत का खास ख्याल रखें। निगेटिविटी से बचने की कोशिश करें। मंदिर में इत्र दान करें, आपका मन प्रसन्न रहेगा।

कुंभ
आज आपका रूझान आध्यात्मिकता की तरफ अधिक रहेगा। घर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करने का प्रोग्रम बनायेंगे। आपको भाग्य का साथ मिलेगा। शाम को लवमेट के साथ सैर के लिये जा सकते हैं। कला और संगीत में आपकी रुचि बढ़ेगी, कोई आर्ट क्लास ज्वाइन करने का मन बना सकते हैं| चिड़ियों को रोटी का चूरमा बनाकर डालें, आपको लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

मीन
आज आपका दिन शानदार रहेगा । आपका सकारात्मक रवैया लोगों को पसंद आयेगा। आज जरूरी कामों में आपको सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। परिवार के साथ स्वादिष्ट भोजन का आनन्द लेंगे। किसी महिला की मदद से अधूरे कार्य पूरे होंगे। अनाथालय में बच्चों को किताबें गिफ्ट करें, आपको जीवन में लोगों का सहयोग प्राप्त होगा।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

22 दिसंबर 2018 : जानें शनिवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

19 अगस्त 2021 : जानें गुरुवार का राशिफल

27 मई 2020 : जानें बुधवार का राशिफल