राशिफल

14 अक्टूबर 2018 : जानें रविवार का राशिफल

मेष
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। भरोसेमंद दोस्तों की सलाह आपके काम आ सकती है। आपकी सोच में सकारात्मकता आपको बहुत आगे लेकर जायेगी। हर कोई आपकी बातों से प्रभावित होगा।जिससे समाज में आपका मान सम्मान बढे़गा। आप धार्मिक कार्यो में रुचि लेंगे। किसी धार्मिक आयोजन का हिस्सा भी बन सकते हैं। ब्राह्मण को भोजन कराएं, आपकी मनोकामना पूरी होगी।

वृष
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। समाज में लोगों के बीच आपकी जान- पहचान बढ़ेगी। अचानक से धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी से प्रेम मिलेगा।योग्यता और अनुभव से काम करेंगे। आपके काम बिना रूकावट पूरे होंगे। किस्मत का साथ मिलेगा। अधिकारी आपके काम से खुश होंगे। प्रमोशन का योग भी बन रहा है। अपने इष्टदेव का आशीर्वाद लें, आपके साथ सब बेहतर होगा।

मिथुन
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आपको सभी कामों में सफलता मिलेगी। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का अवसर मिल सकता है। इस राशि के जो लोग मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके कामों की प्रशंसा होगी। इस राशि के बिजनेमैन को किसी खास व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। आज कोई करीबी रिश्तेदार घर आ सकता है, जिससे परिवार में सुखद वातावरण बनेगा। चिड़ियों को दाना डालें, आपका दिन प्रसन्नता से भरा रहेगा।

कर्क
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। धन संबंधी दिक्कतें सामने आ सकती हैं। फिजूल खर्च पर रोक लगाने की जरूरत है। आज अपने मन पर नियंत्रण रखना आपके लिए काफी मुश्किल होगा। किसी पर तुरंत भरोसा करना आपके लिये नुकसानदायक हो सकता है। आपके साथ कुछ अनचाही स्थितियां बन सकती हैं। ऐसी स्थिति से बचने के लिए घर के बड़ो का आशीर्वाद आज आपके लिए राहत ला सकता है। आज ‘ऊँ’ शब्द का 5 बार उच्चारण करें, धन संबंधी परेशानियां दूर होगी।

सिंह
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। किसी बड़े काम की जिम्मेदारी आपके कंधे पर आ सकती है ।आज किसी काम को करने में जल्दबाजी न करें। धैर्य से आगे बढ़ने से काम बन जाएंगे। स्वास्थ्य संबंधी थोड़ी परेशानी हो सकती है। बदलते मौसम में अपनी सेहत का ध्यान रखने की जरुरत है। साथ ही अपनी वाणी पर भी संयम बनाये रखने की जरुरत है। अपनी माता को कोई उपहार दें, आपके सभी काम बनेंगे।

कन्या
आज आपका दिन शानदार रहेगा। अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए आज का दिन बढ़िया है। कम मेहनत में ज्यादा फल मिलेगा। बॉस और सहकर्मियों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। आपके पारिवारिक जीवन में खुशियों का माहौल बना रहेगा। इस राशि के स्टूटेंड्स को आज किसी बड़ी कंपनी से जॉब का ऑफर आ सकता है… स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। बहते जल में तिल प्रवाहित करें, पारिवारिक जीवन सुखमय बना रहेगा।

तुला
आज आपका दिन थोड़ा कम लाभ देने वाला रहेगा। किसी पुरानी बात को लेकर आज तनाव की स्थिति हो सकती है। ऑफिस के काम में आपके सामने कई चुनौतियां आ सकती हैं। धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के मार्ग खुलेंगे। पूरा दिन व्यस्त रहेंगे। घर में मान- सम्मान मिलेगा।बच्चों के साथ शाम को अच्छा समय गुजारेंगे, जिससे आपकी दिन भर की व्यस्तता की थकावट दूर हो जाएगी। चिड़ियों के लिए एक मिट्टी के बर्तन में पानी भरकर रखें, आपकी सभी परेशानियों का अंत होगा।

वृश्चिक
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिल सकता है। आपकी ईमानदारी की हर जगह चर्चा होगी। कार्यक्षेत्र में लोगों का विश्वास आप पर बना रहेगा। इस राशि के छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा और उनकी मेहनत रंग भी लायेगी। जो लोग मेडिकल फील्ड में है उनके जीवन में आज सकारात्मक बदलाव आने के योग बन रहे हैं…इस खुशखबरी से परिवार में उल्लास का माहौल बनेगा। भगवान को मिश्री का भोग लगाएं, आपको कार्यक्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे।

धनु
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आयेंगी, जिनको आप आसानी से निपटा लेंगे। आपको पार्टनर का सहयोग मिलेगा। पुराने दोस्तों से मुलाकात आपको लाभ दिलायेगी। कहीं से धन प्राप्त हो सकता है। कामकाज में दूसरे लोगों की मदद मिलेगी। इस राशि के अविवाहतों के लिए इंतजार की घड़ियां आज खत्म हो सकती हैं, अच्छे रिश्ते का ऑफर आ सकता है। जरूरतमंद को वस्त्र दान करें, आपके परिवार में खुशनुमा माहौल बना रहेगा।

मकर
आज आपका दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आप जो भी योजना बनायेंगे, उसको सफल होने में थोड़ा वक्त लग सकता है। आपका ज्यादा से ज्यादा समय घर वालों के साथ गुजर सकता है।इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन थोड़ा मायूसी भरा हो सकता है। मेहनत के अनुरुप फल मिलने में देरी हो सकती है। कारोबारियों के मुनाफे में आज बढ़ोतरी हो सकती है। आज कुत्ते को रोटी खिलायें, चीजें अपने आप सही होने लगेगी।

कुंभ
आज आप रचनात्मक कार्यों में रुचि लेंगे। आपकी रचनाओं की हर तरफ तारीफ होगी। आज आपका आत्मविश्वास पहले की अपेक्षा मजबूत रहेगा। आपको कोई प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है।दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। सफलता की उम्मीद बढ़ेगी। रिश्तों में नई शुरुआत होगी। परिवार के लोगों में आज आपसी सांमजस्य कायम होगा। आज के दिन भगवान विष्णु को पीला वस्त्र चढ़ाएं, आपके घर में सुख-शांति बनी रहेगी ।

मीन
आज अपना मत बिना झिझके सबके सामने रखना आपके लिए कारगर साबित होगा। विदेश में रहने वाले किसी मित्र से आपकी मुलाकात हो सकती है। समाज में आज आपको वाहवाही मिलेगी, आपका मान-सम्मान बढे़गा। लवमेट के लिए आज का दिन खुशनुमा रहेगा। उनसे आपको कोई गिफ्ट मिल सकता है। इस राशि के स्टूडेंट्स को शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के मामले में बचाव रखें, जंक फूट अवॉएड करना ही सही होगा। गाय को गुड़ खिलाएं, आपके रिश्तों में मिठास आयेगी।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

16 जनवरी 2022 : जानें रविवार का राशिफल

20 मार्च 2021 : जानें शनिवार का राशिफल

25 मार्च 2022: जानें शुक्रवार का राशिफल