गुरुग्राम हरियाणा

जज की पत्नी और बेटे को मारी गोली, हमलावर मौके से फरार

गुरुग्राम,
सेक्टर 51 में मां—बेटे को गोली मारकर घायल कर दिया। हमलावर मौके से फरार हो गया। हमले में घायल की की पहचान जज की पत्नी और बेटे के रुप में हुई है। दोनों को तुरंत अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।
जानकारी के मुताबिक, एडीजे कृष्ण कांत की पत्नी और बेटा साउथ सिटी टू में खरीदारी करने जा रहे थे। इस दौरान सेक्टर 51 कके पास दोनों को गोली मार दी। गोली मारने का आरोप जज के गनमैन पर है। गोली मारने के बाद वह मौके से फरार हो गया। घायलावस्था में मां—बेटे को निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। जांच अधिकारी के अनुसार मामले की तफतीश चल रही है। फिलहाल गोली मारने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

भाजपा विधायक दुड़ाराम के ड्राइवर ने खाया जहरीला पदार्थ, नौकरी के पैसे हजम करने से परेशान— पढ़े सुसाइड नोट

20 फीट उंचा झूला चलते समय टूटा, 2 बच्चे घायल

पुलिस ने तलाशी के लिए रोका युवक..युवक निकला कुख्यात अपराधी

Jeewan Aadhar Editor Desk