राशिफल

14 नवंबर 2018 : जानें बुधवार का राशिफल

मेष
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से कुछ अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। घर में खुशी का माहौल बनेगा। आज घर में किसी कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। दोस्तों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। आज आप जो भी करेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी। रोजमर्रा के कामों से भी आपको फायदा हो सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद लें, आपके सभी काम बनेंगे।

वृष
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। कोई खास काम करना चाहते हैं, तो आज का दिन बेहतर है। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। इस राशि के कलाकारों के लिए आज का दिन विशेष रूप से अच्छा है। सामाजिक क्षेत्र में प्रगति होगी। धैर्य से काम करने पर सफलता जरूर मिलेगी। अविवाहितों के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। ऑफिस में कुछ खास बदलाव होंगे, जिससे आपको लाभ होगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें, आपका मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन
आज आपका दिन महत्वपूर्ण रहेगा। सोचे हुए काम पूरे होने से ख़ुशी मिल सकती है। अचानक धन लाभ हो सकता है। आपको आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। जीवनसाथी के साथ संबंध बेहतर बनेंगे। कार्यक्षेत्र में सबका सहयोग मिलेगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। आज किसी काम में भाई-बहन से पूरा सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। सूर्यदेव को जल अर्पित करें, आपको धन लाभ होगा।

कर्क
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज आप एक साथ कई काम करने की कोशिश कर सकते हैं। किसी भी फैसले में जल्दबाजी करने से बचें। बड़ों की राय भी जरूर लें। आप थोड़ा परेशान भी हो सकते हैं। बेहतर होगा काम को एक-एक करके पूरा करें। आज उचित मेहनत से ही आपको सफलता मिल सकती है। कुछ मामलों में आपका जिद्दीपन काम बिगाड़ सकता है। गाय को रोटी खिलाएं, आपका दिन बेहतर गुजरेगा।

सिंह
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव हो सकता है। परिवार की वजह से आपका मूड थोड़ा खराब हो सकता है। आप खुद को बिजी रखने की कोशिश करेंगे। किसी रिश्तेदार से मिलकर अपनी समस्या का हल निकाल सकते हैं। कोशिशों से उलझे हुए मामले सुलझ सकते हैं। सोचे हुए काम को पूरा करने में दोस्त की मदद मिल सकती है। मंदिर में फल दान करें, सबके साथ संबंध बेहतर होंगे।

कन्या
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। पहले से बनाई गई योजनाएं आज सफल होंगी। परिवार की समस्या हल होगी। आप दूसरों के साथ बेहद व्यवहारिक रहेंगे। अपनी बात को सकारात्मक ढ़ंग से लोगों के सामने रखेंगे| आपके काम समय पर पूरे हो जायेंगे। करियर में लाभ मिलेगा। अचानक धन लाभ हो सकता है। “ॐ नम: शिवाय” मंत्र का 11 बार जप करें, आपके धन में वृद्धि होगी।

तुला
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। शाम को थोड़ी थकान महसूस हो सकती है। आज आप घरेलू कामों मे ज्यादा व्यस्त रहेंगे। किसी कारण से बिजनेस का अच्छा मौका आपके हाथ से निकल सकता है। इस राशि के जो लोग अविवाहित है, आज उनकी किस्मत चमक सकती है। आपको मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता है। माँ दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाएं, परिस्थिति आपके अनुकूल बनेगी।

वश्चिक
आज आपका दिन शानदार रहेगा। परिवार वालों के साथ अधिक समय बितायेंगे। इस राशि के छात्रों के मन में सकारात्मक विचार आयेंगे। अपने विचारों को घर वालों के साथ शेयर करने से आपको अच्छा महसूस होगा। स्वास्थ्य आज पहले से बेहतर रहेगा। आप अपनी बात को स्पष्ट रूप से कहने की पूरी कोशिश करेंगे। आज दूसरों के काम से कुछ सीखने की कोशिश करेंगे। हनुमान जी को लड्डू चढ़ाएं, आपको काम में फायदा जरूर मिलेगा।

धनु
आज किस्मत आपके साथ रहेगी। कार्यक्षेत्र में रूका हुआ काम आसानी से पूरा हो जायेगा। ऑफिस में सीनियर से सहयोग मिलेगा। पारिवारिक मुद्दों पर फैसले लेने के लिये आज का दिन अच्छा है। घर में सभी के साथ तालमेल अच्छा बना रहेगा। कारोबार को बढ़ाने के लिये दोस्तों से अच्छे सुझाव मिलेंगे। गाय के माथे को छूकर प्रणाम करें, जीवन में दूसरे लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

मकर
आज आप किसी सामाजिक कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते हैं। परिवार वालों के साथ पिकनिक का प्लान भी बना सकते हैं। ऑफिस में दिन सामान्य बीतेगा। काम को लेकर सीनियर के साथ थोड़ा विचार-विमर्श करना पड़ सकता है। इस राशि के छात्रों का दोस्तों के साथ मेल-जोल बढ़ेगा| आज अपनी गलतियों को सुधारने का दिन है। आपको कुछ कामों में कन्फ्यूजन हो सकती है। चिड़ियों को दाना खिलाएं, आपकी सभी परेशानियां दूर होगी।

कुंभ
आज मेहनत का पूरा फायदा आपको मिलेगा। घर के काम को समय से निपटा लेंगे। परिवार वालों के साथ अच्छा टाइम स्पेंड होगा। नई बातों कोजानने के लिए आप उत्सुक होंगे। ऑफिस में साथ काम करने वालों से मदद मिलेगी। मांगलिक कामों में शामिल होने का मौका मिलेगा। दोस्तों से गिफ्ट मिल सकता है। कुत्ते को रोटी खिलाएं, समय आपके अनुकूल रहेगा।

मीन
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। हर कोई आपकी तरफ आकर्षित होगा। चारों तरफ से आपको प्रशंसा मिलेगी। आज घर से बाहर जाते समय बड़ों का आशीर्वाद लेकर निकलें, आपके सारे अधूरे काम पूरे होंगे। आपके सामने तरक्की के नए अवसर खुलेंगे। किसी पुराने काम के अच्छे नतीजे मिलेंगे। पार्टनर के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। किसी जरुरतमंदको वस्त्र दान करें, आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

26 जनवरी 2019 : जानें शनिवार (माघ, कृष्ण पक्ष की षष्ठी) का राशिफल

23 सितम्बर 2021 : जानें गुरुवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

7 June 2024 Ka Rashifal : आज आर्द्रा नक्षत्र में मां लक्ष्‍मी की कृपा से इन 5 राशियों को होगी धन प्राप्ति, जानें 12 राशियों का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk