राशिफल

15 मार्च 2021 : जानें सोमवार का राशिफल

मेष
विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपकी आय में वृद्धि होगी। सामाजिक रूप से आज आपकी सराहना होगी। आप अपने विरोधियों पर हावी रहेंगे। किसी की मदद करेंगे। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। आज खर्च होगा। किसी मित्र से मुलाकात होगी। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। परिवार के लोगों के साथ घूमने जा सकते हैं। वाहन सावधानी से चलाएं।

वृष
आज आपको कारोबार से जुड़े मामलों में कड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। आज का दिन शानदार रहेगा। व्यवसाय की हालत बेहतर रहेगी। रूकी हुई रकम वापस मिलेगी। निवेश के लिए अच्छा समय नहीं है। पास की यात्रा पर जा सकते हैं। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद की आशंका है। अपने व्यवहार को नियंत्रित रखें।क्रोध करने से बचें। धर्म-कर्म में मन लगेगा।

मिथुन
आप अपनी योग्यता से कामयाबी हासिल करेंगे। आपके साथ अनचाही घटना होने की आशंका है। आज के दिन खर्चों पर नियंत्रण रखें। आपका बजट प्रभावित हो सकता है। परिवार में किसी की तबियत बिगड़ सकती है। किसीकी बात से ठेस लगेगी। तनाव में आ सकते हैं। जमीन-जायदाद के मामले सुलझेंगे। छात्रों को कामयाबी मिलेगी। नए लोगों से मुलाकात होगी।

कर्क
आज क्रोध न करें। परिवार के साथ प्रेमपूर्ण व्यवहार रखें। घर के बुजुर्ग की सेहत बिगड़ सकती है। पार्टनर के साथ अपनी अच्छी-बुरी बातों को साझा जरूर करें। आप अपनी जिम्मेदारी आसानी से पूरी कर पाएंगे। कामकाज अच्छा चलेगा। प्रसन्न रहेंगे। कहीं घूमने के लिए जा सकते हैं। रूके हुए कार्य पूरे होंगे। रिश्तेदारों से चर्चा हो सकती है। किसी मामले में सफलता मिलेगी।

सिंह
आज सकारात्मक व्यवहार रखें। किसी बात को लेकर परेशानी रहेगी। आज कारोबार के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं। आपकी जरूरतें आसानी से पूर्ण होंगी। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। युवाओं को नौकरी मिलेगी। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिल सकती है। अनजान लोगों से सावधान रहें। सेहत को लेकर सचेत रहें। किसी मामले का हल निकलेगा।

कन्या
आर्थिक स्थिति में सुधार शुरू हो जाएगा। कारोबार की स्थिति पहले से बेहतर होगी। प्रभु की अराधना करें। कई महीनों से लंबित काम पूरे होने से आज आप मन में शांति महसूस करेंगे। आपका दिन अच्छा गुजरेगा। छात्रों को आज पढ़ाई में ज्यादा ध्यान देना होगा। किसी कार्य में निवेश कर सकते हैं।

तुला
आज अविवाहितों के लिए रिश्ते का बात आ सकती है। आपकी सेहत सामान्य रूप से अच्छी रहेगी। आपके ज्यादातर कार्य पूरे हो जाएंगे। अच्छी खबर मिल सकती है। व्यवसाय में नए आयाम हासिल कर सकतेहैं। आपको खुशखबरी मिलेगी। आज मानसिक रूप से शांत महसूस करेंगे। युवाओं को लाभ होगा। अनजान लोगों से सावधान रहें।

वृश्चिक
पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी। लोग आप से प्रभावित रहेंगे। आज जीवनसाथी को लेकर कहीं घूमने जाएं। उनकी जरूरतों को पूरा करें। काराेबार में साझेदारी सावधानी से करें। किसी बुजुर्ग की तबियत खराब हो सकती है। किसी को सलाह देने से बचें। वाहन सावधान से चलाएं। आज का दिन सामान्य रहेगा। कर्ज से जुड़े मामले हल होंगे।किसी की मदद करेंगे।

धनु
आपको कारोबार में नए अवसर मिल सकते हैं। मनोरंजन के साधनों की ओर आज आप रूचि लेंगे। आप प्रेम संबंध को मजबूत बनाने का प्रयास कर सकते हैं। आपको लाभ होगा। जोखिम से जुड़े कार्य करते समय सावधान रहना होगा। आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपकी कुशलता में बढ़ोतरी होगी। अनजान लोगों के सामने निजी चर्चा न करें।

मकर
आज खर्च बढ़ने से तनाव हो सकता है। कारोबार को आगे बढ़ाने नए विचार आ सकते हैं। फिजूल खर्ची न करें। कामयाबी के लिए काफी मेहनत करनी होगी। परिवार में विवाद की आशंका है। भाग्य प्रबल रहेगा। आपका मन कई तरह की चिंताओं से ग्रस्त होगा। छात्रों की पढ़ाई में प्रगति होगी। दिन अच्छा बीतेगा। नौकरी परिवर्तन को लेकर विचार कर सकते हैं।

कुंभ
आपके अंदर सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा। कामकाज के हिसाब से दिन बेहतर रहेगा। रूका हुआ धन मिलने के संकेत हैं। आज अच्छी खबर मिल सकती है। शासकीय कार्य पूरे होंगे। उधार देने से बचें। आज का दिन अच्छा रहेगा। कुछ अच्छे अवसर आपको मिलेंगे। पारिवारिक समस्याएं दूर होंगी। किसी भी विवाद का हिस्सा न बनें।

मीन
युवाओं को आज कामयाबी मिलेगी। अपना काम पूरा करने में सफल होंगे। सेहत अच्छा रहेगा। बच्चों को कहीं घूमाने के लिए ले जाएं। आपके सरल और सहज व्यवहार से लोग प्रभावित भी होंगे। आपके कार्य आसानी से पूरे होंगे। मित्रों से मुलाकात होगी। कार्यस्थल पर चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। सेहत को लेकर परेशान रहेंगे ।

Related posts

8 मई 2022 : जानें रविवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

31 July 2024 Ka Rashifal : आज कृष्ण पक्ष एकादशी पर 8 राशियों पर होगी किस्मत मेहरबान, जानें 12 राशियों का राशिफल

24 दिसंबर 2021: जानें शुक्रवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk