राशिफल

25 नवंबर 2018 : जानें रविवार का राशिफल

मेष
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। इस राशि के वर्किंग लोगों के लिए अच्छे जॉब ऑफर्स आने के योग बन रहे हैं। घर में खुशी का माहौल बनेगा। संतान पक्ष से आज आपको खुशी मिल सकती है। आप अपनी बेहतर सोच से हालात को संभालने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल बढ़िया रहेगा। आपको व्यापार में मुनाफा हो सकता है। शिवलिंग पर जल अर्पित करें, आपके सभी काम बनेंगे।

वृष
आज आपका दिन शानदार रहेगा। लोगों का विश्वास आप पर बना रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिये आज का दिन अनुकूल है। बच्चों की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य उत्तम रहेगा। सेहत बेहतर बनी रहेगी। नए लोगों से मुलाकात भविष्य के लिए लाभदायक होगी। गाय को रोटी खिलाएं, आपके प्रेम संबंध मजबूत होंगे।

मिथुन
आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। आज ऑफिस में बड़े अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आमदनी में बढ़ोतरी होने के आसार नज़र आ रहे हैं। पूरे दिन खुद को तरोताज़ा महसूस करेंगे। इस राशि के राजनीति से जुड़े लोगों के लिये आज विदेश दौरे के चांस बन रहे हैं। घर का वातावरण शांतिदायक रहेगा। आध्यात्मिकता की ओर रुझान रहेगा। जरुरतमंद को वस्त्र दान करें, आपकी सभी परेशानियों का हल होगा।

कर्क
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज इलेक्ट्रॉनिक चीजों पर अचानक थोड़ा खर्च करना पड़ सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में अड़चने आ सकती हैं। आप थोड़ी थकान महसूस कर सकते हैं। आप जो भी कार्य करने की सोचेंगे, उसे लेकर पॉज़िटिव नज़रिया रखें, सब काम अच्छे से होंगे। कामकाज की अधिकता सेहत पर असर डाल सकती है। हनुमान जी को बूंदी का भोग लगाएं, आपके सभी दुःखों का निवारण होगा।

सिंह
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। इस राशि के लवमेट्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। जरूरतमंद मित्रों की तरफ आप मदद का हाथ बढ़ायेंगे। आज आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। इस राशि के छात्रों को अधिक मेहनत करने की जरुरत है। सारे काम अपनी इच्छा के अनुसार होने में परेशानी आयेंगी। माता की सेहत में गिरावट आ सकती है, बदलते मौसम में उनका खास ख्याल रखें। माँ दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाएं, आपकी सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी।

कन्या
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज आप परिवार के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे। घर में खुशनुमा माहौल बनेगा। इस राशि के जो लोग मार्केटिंग से जुड़े हुए हैं, उन्हें आज तरक्की के कई सुनहरे मौके मिलेंगे। किसी बड़े बुजुर्ग की मदद करने से आप मन में राहत महसूस करेंगे। आज चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद लें, आपके सभी कार्य समय के मुताबिक होंगे।

तुला
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स को आज कड़ी मेहनत करने की जरुरत है। किसी भी काम की शुरूआत करने से पहले जीवनसाथी से राय जरूर लें। आप कहीं लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। ये यात्रा आपके लिए व्यर्थ की भाग-दौड़ साबित होगी। कोई बात साफ ढ़ंग से न कह पाएं। गायत्री मंत्र का पाठ करें, आपकी लव लाइफ अच्छी होगी।

वृश्चिक
आज कम मेहनत में ज्यादा फायदा होगा। समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। रूके हुए जरूरी काम पूरे हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक शाम का प्रोग्राम बन सकता है। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतरीन है। आप जितनी मेहनत करेंगे आपको उतने ही बढ़िया नतीजे भी मिलेंगे। घर में एक पौधा लगाएं,रिश्ते मधुर होंगे।

धनु
आज आपका मन आध्यात्म के प्रति अधिक रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन के लिए जायेंगे। ऑफिस में किसी काम को लेकर आपकी तारीफ़ होगी। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन काफी अच्छा है। रचनात्मक काम से आपकोधन लाभ होगा। स्वास्थ्य फिट रहेगा। जरूरी कामों में किसी प्रियजन का साथ मिलेगा। आज सफलता आपके कदम चूमेगी। दुर्गा चालीसा का पाठ करें, आपका दिन मंगलमय होगा।

मकर
वालों आज आपका दिन सामान्य रहेगा। अधिकारियों के साथ अपने व्यवहार में सावधानी रखें। धनलाभ के योग बन रहे हैं। आपको परिवार के किसी काम से यात्रा पर जाना पड़ सकता है। इस राशि के लवमेट्स के आपसी रिश्तों में मिठास आएगी। परिवार का खर्च बढ़ सकता है दिनभर के कामों से आलस्य महसूस हो सकता है। सूर्यदेव को नमस्कार करें, घर के सुख सौभाग्य में वृद्धि होगी।

कुंभ
आज आप खुद को एनर्जी से भरा महसूस करेंगे। आप जिस काम को करेंगे, वो समय से पहले पूरा हो जायेगा। आज आप अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे। किसी जरूरी काम में जीवनसाथी की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। इस राशि के वर्किंग लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद है। अधिकारियों से खास मामलों पर बातचीत होगी। छोटी कन्या के पैर छूकर आशीर्वाद लें, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

मीन
आज आपका काम मन-मुताबिक होगा। मित्रों के साथ किसी खास विषय पर बातचीत होगी, जिससे आपको फायदा हो सकता है। दामपत्य जीवन मधुर रहेगा। किसी भी काम को करने में मन अधिक लगेगा।आपको कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं। आज आप मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। कई तरह के अनुभव आपको मिल सकते हैं। मां लक्ष्मी के सामने घी का दीपक जलाएं, आपके धन में बढ़ोतरी होगी।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

4 अगस्त 2022: जानें गुरुवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

4 मार्च 2020 : जानें बुधवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

राशिफल 20 जुलाईः दिन रात चंद्रमा और गुरु के संयोग से लाभ उठा सकते हैं कई राशियों के लोग