राशिफल

26 नवंबर 2018 : जानें सोमवार का राशिफल

मेष
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। रूके हुए सभी काम पूरे होने के योग बन रहे हैं। नयी योजनाओं से धनलाभ हो सकता है। आपकी सकारात्मक सोच आपके लिए कारगर होगी। किसी अनुभवी व्यक्ति से अच्छी बातचीत हो सकती है। स्वास्थ्य पहले से अच्छा रहेगा। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। गणेश जी को मोदक का भोग लगाएं, आपका मन प्रसन्न रहेगा।

वृष
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा कदम उठा सकते हैं, जिससे आपको काफी धन लाभ होगा। इस राशि के लोगों को निजी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा। कामकाज में मदद मिलेगी। आपकी मेहनत का फल आपको जरूर मिलेगा। प्रेम-संबंध मजबूत होंगे। घर के बड़ों का आशीर्वाद लें, धन में वृद्धि होगी।

मिथुन
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। किसी काम में थोड़ी कोशिश करने से आपको अधिक फायदा हो सकता है।बिजनेस संबंधी कार्यों के लिए आज का दिन अनुकूल है। धन लाभ के नये रास्ते खुले नजर आयेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है। दोस्तों के साथ मूवी देखने का प्लान बना सकते हैं। सूर्यदेव को जल अर्पित करें, आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

कर्क
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज के दिन किसी पर जल्दी से विश्वास न करें। कोई करीबी आपको नुकसान पहुँचाने की कोशिश कर सकता है। ऑफिस में किसी काम को पूरा करने में थोड़ी देर हो सकती है, लेकिन सीनियर्स की मदद से काम जल्दी पूरा हो जाएगा। धैर्य रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा। माँ दुर्गा को मिश्री का भोग लगाएं, आपकी लाइफ में खुशियां आयेंगी।

सिंह
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगा रह सकता है। किसी मंदिर में दर्शन के लिए जा सकते हैं। बचपन के किसी मित्र से आपकी मुलाकात हो सकती है। समझदारी से किया गया काम ही आगे चलकर आपको लाभ दिला सकता है। बिजनेस पार्टनर से किसी बात पर अनबन हो सकती है। जितना हो सके एवॉएड करें। गाय को चारा खिलाएं, आपके साथ सब बेहतर रहेगा।

कन्या
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। इस राशि के विवाहित अपने जीवनसाथी को कुछ गिफ्ट दे सकते हैं। पहले किए गये अच्छे कामों की तारीफ होगी। वकीलों के लिए आज का दिन बढ़िया है। कोई जरूरी केस आपके पक्ष में रहेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। हनुमान चालीसा का पाठ करें, आपका जीवन सुखमय बना रहेगा।

तुला
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। घरेलू कामकाज में व्यस्त रहेंगे। किसी अनुभवी की राय आपके लिए कारगर साबित हो सकती है। इस राशि के लोग आज ऑफिस में एक्टिव रहेंगे। बच्चों की सफलता से आप गर्व महसूस करेंगे। दोस्तों के साथ दिन अच्छा बीतेगा। आप कोई ट्रिप प्लान कर सकते हैं। चिड़ियों को दाना खिलाएं, रिश्ते मजबूत होंगे।

वृश्चिक
आज आपका पूरा दिन सामाजिक कामकाज में बीत सकता है। जीवनसाथी के साथ शाम को डिनर पर जाएंगे, दोनों के रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। अगर किसी यात्रा पर जा रहे हैं, तो ये यात्रा आपके लिए लाभदायक होगी। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा है। किसी मित्र से मुलाकात हो सकती है। धार्मिक कार्यों में सहयोग दे सकते हैं। गाय को रोटी पर गुड़ रखकर खिलाएं, समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

धनु
आज आपका दिन शानदार रहेगा। रिश्तों में मजबूती आने से आपके साथ सब अच्छा ही अच्छा होगा। इस राशि के स्टूडेंट्स किसी नये कोर्स को ज्वॉइन करने की सोच रहे हैं, तो आज का दिन शुभ है। कोई करीबी मित्र आपसे मिलने घर आ सकता है। इस राशि के विवाहित बच्चों के साथ आज पिकनिक पर जाने का प्लान बना सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। मंदिर में फल का दान करें, जीवन में सब अच्छा होगा।

मकर
आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। आज संगीत में आपकी रुचि बढ़ेगी। अचानक कहीं से धन लाभ हो सकता है। कानूनी मामलों से आपको राहत मिल सकती है। भविष्य से जुड़ा कोई जरूरी फैसला ले सकते हैं। किसी दोस्त की सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी। आज अपनी सेहत का खास ख्याल रखें। मसालेदार और तला-भुना खाना एवॉएड करें। कुत्ते को रोटी खिलाएं, दूसरे लोग मददगार साबित होंगे।

कुंभ
आज आपका दिन बेस्ट रहेगा। किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली आयेगी। ऑफिस में नये काम की जिम्मेदारी आपके कंधों पर आ सकती है, जिसे पूरा करने में आप सक्षम भी होंगे। किसी जरूरी काम में परिवार वालों का सहयोग प्राप्त होगा। करियर में आगे बढ़ने के कुछ नए मौके मिलेंगे। करीबी लोगों की मदद से आपकी इनकम बढ़ेगी। बहते जल में तिल प्रवाहित करें, आपको काम में सफलता मिलेगी।

मीन
आज आपका दिन शानदार रहेगा। लव लाइफ में खुशियों का आगमन होगा। आप कहीं घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं। इस राशि के स्टूडेंट्स का मन पढ़ाई में अधिक लगेगा। अगर भविष्य में किसी काम को लेकर नई योजना बनाने का विचार कर रहे हैं, तो उसमें आपको पूर्ण रूप से सफलता मिल सकती है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं, आपकी मेहनत रंग लायेगी।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

28 अक्टूबर 2020 : जानें बुधवार का राशिफल

राशिफल: 26 मार्च 2018, सोमवार

8 जुलाई 2019 : जानें सोमवार का राशिफल