राशिफल

8 दिसंबर 2018 : जानें शनिवार का राशिफल

मेष
आज आपका दिन फायदेमंद साबित होगा। किसी काम को पूरा करने में दोस्त की मदद मिल सकती है। आप खुद को तंदरुस्त महसूस करेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। पढ़ाई-लिखाई में पूरा मन लगेगा। लवमेट कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं, दिन अच्छा गुजरेगा। मेहनत से काम पूरे होंगे। गणेश जी की आरती करें, आपको सुखद परिणाम हासिल होंगे।

वृष
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। आपके पारिवारिक जीवन में सब अच्छा होगा। किसी प्रिय मित्र से मुलाकात होगी। आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी। इस राशि के विवाहितों का दिन अच्छा गुजरेगा। आपका स्वास्थ्य फिट रहेगा। कोई पुराना परिचित जल्द ही आपसे कॉन्टैक्ट करेगा। जरूरतमंद को भोजन कराएं, आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी।

मिथुन
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप अपने काम में किसी मित्र का सहारा ले सकते हैं। ऑफिस के काम में आपके सामने कई चुनौतियां आ सकती है। धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के मार्ग खुलेंगे। जीवनसाथी का सहयोग आपके कामों में कारगर साबित हो सकता है। आपके घर पर कोई रिश्तेदार आ सकता है। अपने काम को लेकर कोई नई नीति बना सकते हैं। माँ दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाएं, घर में सुख-शांति बनी रहेगी।

कर्क
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। किसी पुरानी बात को लेकर आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। आप अपना ज्यादा से ज्यादा समय परिवारजनों के साथ व्यतीत करेंगे। दोस्तों के साथ कहीं पिकनिक पर जाने का प्लान भी बना सकते हैं। इस राशि वाले लोगों को आज उनकी मेहनत का फल मिल सकता है, आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। पिता के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है, उनकी सेहत का खास ख्याल रखें। शिवलिंग पर नारियल अर्पित करें, घर में सुख-समृद्धि बढ़ेगी।

सिंह
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। कोई फैसला तुरंत न करें, आपकी परेशानी और बढ़ सकती है। जीवनसाथी के साथ संबंध बेहतर होंगे। अपने कामकाज के बारे में गंभीरता से विचार करने की जरूरत है। अचानक कोई यात्रा भी करनी पड़ सकती है। आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से हो सकती है। दूसरों के साथ विवाद का कोई मामला उलझ सकता है। आज किसी की भी आलोचना करने से आपको बचना चाहिए। चिड़ियों को दाना खिलाएं, आपकी सभी परेशानियों का हल निकलेगा।

कन्या
आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। अपने सामने आई चुनौतियों को आसानी से निपटा लेंगे। किसी काम में जीवनसाथी के सहयोग से खुशी मिलेगी। माता-पिता बच्चों के साथ पार्क में घूमने जा सकते हैं। नए लोगों से मुलाकात आपको काम में कुछ फायदे दिला सकती है। बिजनेस में नई शुरुआत हो सकती है। दूसरे के मन की बात जानने में आपकी रुचि बढ़ेगी। अपने ईष्टदेव को प्रणाम करें, जीवन में दूसरे लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

तुला
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। किसी काम में थोड़ी अधिक भागदौड़ रहेगी। आपकी परिवार के किसी सदस्य से अनबन हो सकती है। आपको अपने जीवनसाथी के फिजूल खर्चों से बचना चाहिए। कोई बड़ा फैसला लेने से पहले किसी की राय जरूर लें। इस राशि के लोगों को व्यापार में कम फायदा होगा। आपको योजना बनाकर काम करना होगा। हनुमान जी को बेसन का लड्डू चढ़ाएं, व्यापार में आपको लाभ होगा।

वृश्चिक
आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपको ताजगी महसूस होगी। काम के प्रति ऊर्जा बनी रहेगी। जिस भी काम को करना चाहेंगे, वो जरूर पूरा हो जायेगा। आप किसी समारोह में जाने की योजना बना सकते हैं। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। सामाजिक मेल-मिलाप के कुछ रोचक मौके मिल सकते हैं। करियर के लिए आस-पास के लोगों से मदद जरूर मिलेगी। माता-पिता का आशीर्वाद लें, आपके रूके हुए काम भी पूरे हो जायेंगे।

धनु
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपके सारे काम मन-मुताबिक पूरे होंगे। इस राशि के वर्किंग लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। आपके काम की प्रशंसा होगी। इस राशि की महिलाएँ बच्चों के साथ शॉपिंग के लिए जा सकती हैं। आप कोई नई रचना कर सकते हैं। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। इस राशि के जो छात्र इंजीनियरिंग कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन शुभ है। सूर्यदेव को जल अर्पित करें, किये गये कामों में आपको सफलता हासिल होगी।

मकर
आज किसी काम में सफलता मिलने के आसार कम हैं। किसी व्यक्ति से आज अचानक मुलाकात हो सकती है। परिवार में आपसी सामंजस्य बना रहेगा। पैसों से जुड़े बड़े फैसले सोच समझकर लेंगे, तो अच्छा रहेगा। आज काम अधिक होने के कारण मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में दिन बीतेगा। आप किसी काम को लेकर थोड़े विचार में रह सकते हैं। मंदिर में घी का दिया जलाएं, धन लाभ होगा।

कुंभ
आज आप जरूरतमंद लोगों की मदद करेंगे, जिसका फल आपको किसी काम में बड़ी सफलता के रूप में मिलेगा। परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। रिश्तेदारों के साथ किसी तीर्थ स्थल पर घूमने का प्लान बनायेंगे। काम पूरे करने के बाद आपको आराम और मनोरंजन का मौका मिलेगा। नए लोगों से मुलाकात होगी, ये मुलाकात आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। बच्चों को पेन गिफ्ट करें, आपके साथ सब अच्छा होगा।

मीन
आज आप रिलेक्स महसूस करेंगे। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। आप अपने दोस्तों के साथ ख़ुशी के पल बिता सकते हैं। कुछ जरूरी चीजें आपको फायदे दिला सकती हैं। आप अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाने की कोशिश करेंगे, तो सब अच्छा होगा। धरती माँ को छूकर प्रणाम करें, दोस्तों के साथ संबंध बेहतर होंगे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

14 नवंबर 2018 : जानें बुधवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

15 जनवरी 2023 : जानें रविवार का राशिफल

राशिफल – 26 अप्रैल 2018, गुरुवार