राशिफल

19 दिसंबर 2018 : जानें बुधवार का राशिफल

मेष
आज आपका सोचा हुआ काम पूरा हो सकता है। आसपास के लोगों से आपको सहयोग मिल सकता है। आपको माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। आज आप कोई बड़ा काम कर सकते हैं। इससे आपको फायदा भी जरूर होगा। आज सफलता आपके कदम चूमेगी। भाई- बहनों का सहयोग मिलता रहेगा। मंदिर जाकर माथा टेकें, आपको सभी कामों में फायदा होगा।

वृष
आज किस्मत का साथ मिलेगा। आय के नए स्रोत सामने आ सकते हैं। ऑफिस का काम रोज की तुलना में बेहतर तरीके से होगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। इससे आपका मन खुश हो जायेगा। शाम को मेहमानों के आने से घर का माहौल भी खुशनुमा बना रहेगा। रूका हुआ पैसा अचानक वापस मिल सकता है। आपके खर्चे नियंत्रण में रहेंगे। मंदिर में घी का दीपक जलाएं, जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे।

मिथुन
आज आप जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने में सफल होंगे। आपकी फिटनेस बनी रहेगी। आप घर के लिए कुछ नया सामान खरीद सकते हैं। आप जीवनसाथी की मदद कर सकते हें। जीवन में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुल सकते हैं। कारोबारियों के लिए धन लाभ के योग बन रहे हैं। नए कार्य प्रारंभ करने का मन बन सकता है। गायत्री मंत्र का पाठ करें, तरक्की के नए रास्ते खुलते रहेंगे।

कर्क
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आर्थिक उतार-चढ़ाव की स्थितियां बन सकती है। ऑफिस में काम का बोझ अधिक हो सकता है। आप किसी काम के लिए जितना ज्यादा प्रयास करेंगे, काम उतना ही बेहतर तरीके से होगा। वाहन चलाते समय आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। माँ दुर्गा को मिश्री का भोग लगाएं,आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

सिंह
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। घर में भाई-बहन की मदद से आपका आत्मविश्वास बढ़ सकता है। करियर में आपको सफलता मिल सकती है। अनियमित दिनचर्या के कारण आपको थोड़ा आलस्य और थकान हो सकती है। आज किसी भी काम को अधूरा ना छोड़ें। समय से काम पूरा कर लेना बेहतर रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें, आपके साथ सब अच्छा होगा।

कन्या
आज आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आपको यात्रा से लाभ होगा। किसी मित्र से पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार में सभी सदस्यों के साथ आपसी सामंजस्य बना रहेगा। आपका आध्यात्म की तरफ रुझान अधिक रहेगा। आप जिस किसी काम को करने का प्रयास करेंगे, उस काम में आपको अच्छी कामयाबी मिलेगी। गणेश जी को लड्डू चढ़ाएं, लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

तुला
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपकी संतान की शिक्षा में उन्नति हो सकती है। माता-पिता का स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। अपने काम के लिये बेहतर तरीके से योजना बनाने की जरूरत है। दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं| आज किसी पर बेवजह गुस्सा करने से बचें। तुलसी के पौधे को प्रणाम करें, आपका दिन अच्छा बीतेगा।

वृश्चिक
आज आपको तनाव से मुक्ति मिल सकती है। आप काफी राहत महसूस करेंगे। लोगों की मदद आपको मिलती रहेगी। आपकी यात्रा लाभदायक रहेगी। परिवारजनों के साथ खुशियों के पल बिता सकते हैं। प्रेम-संबंधों में मजबूती आ सकती है। इस राशि के छात्रों की पढ़ाई के प्रति रूचि बढ़ सकती है। आपको कुछ नए मौके मिलने की संभावना है। अपने गुरु का आशीर्वाद लें, पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

धनु
आज कारोबार में आपको लाभ ही लाभ होगा। शैक्षणिक कार्यों में आपका मन लगेगा। इस राशि के राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। परिवार में किसी धार्मिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। आपको किसी से उपहार मिल सकता है। घरेलू काम को निपटाने में आप सफल रहेंगे। आज अपने करियर में कुछ जरूरी बदलाव लायेंगे। चिड़ियों को दाना खिलाएं, आपको करियर में सफलता मिलेगी।

मकर
आपके रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। आप पर काम का बोझ थोड़ा ज्यादा हो सकता है। नया काम शुरू करने का विचार बना सकते हैं। परिवार के मामले में कोई बड़ा फैसला लेने से पहले किसी दोस्त की सलाह ले सकते हैं| पिता के साथ रिश्तों में मधुरता आएगी। संतान से आपको सहयोग मिल सकता है। मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं, पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

कुंभ
आज आपको कोई महत्वपूर्ण समाचार मिलेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में जीत हासिल होगी। आपके मान-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। कारोबार में तरक्की होगी। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सराहना होगी। किसी महिला मित्र का सहयोग मिलेगा। आपका मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक पक्ष पहले से बेहतर रहेगा। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर सामने आएंगे। शिवलिंग पर जल अर्पित करें, आपको जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी।

मीन
आज आपके व्यक्तित्व में निखार आ सकता है। आपके घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। आपको रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। व्यापार के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बनी रहेगी। जीवनसाथी के सहयोग से काम पूरे हो सकते हैं। आपका आत्मविश्वास बढ़ सकता है। मंदिर में कपूर की डिब्बी दान करें, व्यापार में लाभ होगा।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

16 दिसंबर 2018 : जानें रविवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

17 मई 2020 : जानें रविवार का राशिफल

8 नवम्बर 2021 : जानें सोमवार का राशिफल