राशिफल

14 जनवरी 2019 : जानें सोमवार का राशिफल

मेष
आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। आपके कुछ नए दोस्त बन सकते हैं। आपका सामाजिक दायरा बहुत हद तक बढ़ जायेगा। आसपास के लोगों से आपको मदद मिल सकती है। आपको व्यवसाय के क्षेत्र में भी लाभ मिलने की पूरी उम्मीद है। दैनिक कार्यों में आपको पूर्ण रूप से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर बनेंगे। आप एक-दूसरे को समझने की कोशिश करेंगे। किसी काम को नए तरीके से करने की सोच सकते हैं। शिवलिंग पर जल चढ़ाएं, सफलता आपके कदम चूमेगी।

वृष
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी, परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा । किसी प्रिय मित्र से आपकी मुलाकात हो सकती है। आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है। प्रेम-प्रसंग के प्रति आपका झुकाव हो सकता है। आपकी सेहत अच्छी रहेगी । आपके मन में नए विचार आएंगे, करियर में तरक्की के नए अवसर मिल सकते हैं। जरूरतमंद को भोजन कराएं, रिश्ते बेहतर होंगे।

मिथुन
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। ऑफिस के काम में आपके सामने कई चुनौतियां आ सकती हैं। आप अपने काम में किसी मित्र का सहयोग ले सकते हैं। सफलता के नए आसार खुल सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग आपको फायदा दिला सकता है। आपको अपने भविष्य के बारे में थोड़ा विचार करने की जरूरत है। आपके घर पर अचानक से कोई रिश्तेदार आ सकते हैं। आपको उनसे बातें करके अच्छा लगेगा। धरती माँ को छूकर प्रणाम करें, घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।

कर्क
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। किसी पुरानी बात को लेकर आप थोड़े परेशान हो सकते हैं, लेकिन शाम तक सब ठीक हो जायेगा। घर पर अचानक से कोई मित्र आ सकता है। आप उसके साथ घर पर लंच का आनन्द ले सकते हैं। आप किसी टूर पर जाने का प्लान भी बना सकते हैं। ऑफिस में दिन अच्छा बीतेगा। विवाहित लोग अपने जीवन को खुशहाल बनाने में लगे रहेंगे। सूर्यदेव को नमस्कार करें, दोस्तों के साथ संबंध बेहतर होंगे।

सिंह
आज आपका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। परिवार के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं। आप किसी समारोह में जाने की प्लानिंग भी कर सकते हैं। ऑफिस में माहौल थोड़ा गंभीर रह सकता है। आपको अपने बॉस की बातों को ध्यान से सुनने के बाद ही अपनी कोई राय देनी चाहिए। आज आपको थोड़ा आलस्य भी महसूस हो सकता है। आपको अपना खान-पान हेल्दी रखना चाहिए। आज कुछ मामलों में आप थोड़े भावुक भी हो सकते हैं। अपने गुरु को कुछ उपहार दें, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होंगी।

कन्या
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। पैसों के लेन-देन के लिए दिन अच्छा है। आज आपकी मुलाकात नए लोगों से होगी। लोग आपके व्यवहार से काफी प्रभावित होंगे। शाम को आप जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी । परिवार में सबके साथ किसी खास मामले पर बातचीत हो सकती है। आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। गणेश जी को लड्डू का भोग लगाएं, लाभ के अवसर प्राप्त होते रहेंगे।

तुला
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। किसी काम में भागदौड़ थोड़ी अधिक हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य से आपकी थोड़ी अनबन हो सकती है।बच्चों के साथ घूमने जा सकते हैं। आपको किसी से आर्थिक मदद लेनी पड़ सकती है। आप अपने खर्चों को लेकर सोच-विचार में डूबे रह सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। आज कई लोगों को आपकी बात समझने में परेशानी हो सकती है। माँ दुर्गा को लौंग अर्पित करें, आपकी परेशानियां कम होगी।

वृश्चिक
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आप जिस भी काम को करना चाहेंगे, वो काम बड़े आराम से पूरा हो सकता है। आपको थोड़ा संयम रखने की जरूरत है। आप सामाजिक कार्यों का हिस्सा बन सकते हैं। आप किसी दोस्त की बर्थडे पार्टी में जा सकते हैं। आप किसी नए काम की रूपरेखा बना सकते हैं । आपको दूसरों के सामने अपनी बात खुलकर रखनी चाहिए। इससे चीज़ें स्पष्ट रहेंगी। संतान की ओर से आपको सुख मिलता रहेगा। मंदिर में गुड़ का दान करें, आपकी मान-प्रतिष्ठा बनी रहेगी।

धनु
आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपके सारे काम मन-मुताबिक पूरे होंगे। आप बच्चों के साथ ख़ुशी के पल बितायेंगे। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। इस राशि के जो छात्र इंजीनियरिंग कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन शुभ है। आपको मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आपको किसी अच्छी कम्पनी से जॉब अपॉचुनिटी भी मिल सकती है। आपके वैवाहिक जीवन में समरसता आयेगी। ऑफिस में अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। ‘ॐ नम: शिवाय’ मंत्र का 11 बार जप करें, सब कुछ आपके अनुरूप रहेगा। Purple, 6

मकर
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपके काम बनते-बनते रूक सकते हैं। कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। आपको कोई भी कार्य करने से पहले अपने से बड़ों की राय जरूर लेनी चाहिए। इससे आपको लाभ होगा। किसी खास व्यक्ति से अचानक मुलाकात आपके करियर की दिशा को बदल सकती है, आपको जिंदगी का कोई भी फैसला बड़ा ही सोच-समझकर लेना चाहिए। गाय को रोटी खिलाएं, आपकी स्थिति बेहतर होगी।

कुंभ
आज आपका दिन फायदेमंद रहेगा। कोई बड़ा काम संतान की मदद से पूरा हो जायेगा। माता-पिता का सहयोग भी बना रहेगा। शाम को माता-पिता के साथ आप किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। किसी अपने से आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। इस राशि के छात्रों का आज पढ़ाई के प्रति रूझान बना रहेगा। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आ सकती है, जिन्हें आप सफलतापूर्वक निभायेंगे। आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। अनाथालय में कुछ दान करें, आपके साथ सब अच्छा होगा।

मीन
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। काम से निपट लेने के बाद आप रिलेक्स महसूस करेंगे। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। आप अपने दोस्तों के साथ कुछ ख़ुशी के पल बिता सकते हैं। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।। इस राशि के कारोबारियों को किसी से जरूरी मुलाकात करनी पड़ सकती है। कुत्ते को रोटी खिलाएं, आपके निर्णय फायदेमंद रहेंगे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

16 जनवरी 2023 : जानें सोमवार का राशिफल

1 October 2023 Ka Rashifal : रविवार को मेष और कुंभ पर देव रहेंगे मेहरबान, जानें 12 राशियों का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

16 दिसम्बर 2021 : जानें गुरुवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk