राशिफल

15 जनवरी 2019 : जानें मंगलवार ​का राशिफल

मेष
आज आपका दिन घूमने-फिरने में बीत सकता है। आप परिवार वालों के साथ मनोरंजन के लिए कहीं ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं। इस राशि के व्यापारी वर्ग को अचानक से कोई बड़ा धन लाभ हो सकता है, आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और मजबूत होगा। आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे हो सकते हैं। आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव ला सकते हैं। शिवलिंग पर जल अर्पित करें, पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

वृष
आज आप लोगों को अपनी योजनाओं से सहमत कर लेंगे। आपको सबका पूरा साथ मिलेगा। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम को देखकर खुश होंगे। लवमेट के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। माता-पिता आपको कोई गिफ्ट दे सकते हैं। आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है। आप काम के मामले में किसी नई तकनीक को सीखने की भी कोशिश कर सकते हैं। चिड़ियों को दाना खिलाएं, प्रेम-संबंधों में मजबूती आयेगी।

मिथुन
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। छोटे पैमाने पर अगर आप कोई काम शुरू कर रहे हैं, तो आगे चलकर आपको फायदा हो सकता है। महिला उद्यमियों को धनलाभ हो सकता है । आप बिजनेस के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। आपकी यात्रा सुखद रहेगी। आस-पास कुछ पॉजिटिव बदलाव आपकी जिंदगी को बेहतर बना सकते हैं। आपके काम में कुछ नये लोग भी जुड़ सकते हैं। समाज में आपका दायरा बढ़ेगा। सूर्यदेव को जल अर्पित करें, तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे।

कर्क
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपको नये लोगों से थोड़ा संभलकर रहना चाहिए। किसी भी काम में बड़ों की सलाह लेना बेहतर होगा। पढ़ाई के प्रति आपकी एकाग्रता में कुछ कमी आ सकती है। आपका मन थोड़ा बेचैन हो सकता है । बिजनेस में विरोधियों से बचकर रहें। खुद को फिट रखने के लिए आपको योग और एक्सरसाइज़ का सहारा लेना चाहिए। छोटे बच्चों को पेन गिफ्ट करें, आपकी परेशानियाँ दूर होगी।

सिंह
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपको धन लाभ के मौके मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी| आपको फिजूल की बातों में पड़ने से बचना चाहिए। सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव रहेगा। आपके कुछ खास कामों में रूकावट आ सकती है। परिवार के लोगों से आपको सहयोग मिलता रहेगा। जरूरत के वक्त वो आपके साथ खड़े रहेंगे। सुबह उठने के बाद धरती माँ को छूकर प्रणाम करें, आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

कन्या
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। कुछ लोगों से आपको उम्मीद से अधिक फायदा होगा। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। थोड़ी मेहनत से आपको किसी बड़े धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। आपका दाम्पत्य जीवन सुखद बना रहेगा। पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। दोस्तों से मदद मिलेगी। ऑफिस में आपके नये दोस्त भी बन सकते हैं। अपने ईष्टदेव को प्रणाम करें, आपको धन लाभ होंगे।

तुला
आज आप किसी पारिवारिक समारोह में जा सकते हैं। वहां आपको किसी भी वाद-विवाद से बचना चाहिए। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर चलने की जरूरत है। ऑफिस में स्थिति ठीक रहेगी। आपका कॉन्फिडेंस बढ़ा हुआ रहेगा। सीनियर्स आपके किसी काम से खुश हो सकते हैं। आपकी सेहत ठीक बनी रहेगी। नौकरी के क्षेत्र में बड़ा फायदा पाने के लिये आपको ज्यादा मेहनत करनी होगी। शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाएं, आपको वाद-विवाद की स्थिति से छुटकारा मिलेगा।

वृश्चिक
आज आपके जीवन में नया बदलाव हो सकता है। अगर आप कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपको तरक्की के कई नये रास्ते खुले नजर आएंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है। आपको किसी समस्या को सुलझाने का तुरंत रास्ता मिल जायेगा। आपको सीनियर्स का भी सहयोग मिलेगा। आप अपने सभी कामों में बहुत हद तक सफल रहेंगे। मंदिर में घी का दीपक जलाएं, आपके साथ सब अच्छा होगा।

धनु
आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको किसी तरह के कानूनी मामले में बड़ी मदद मिल सकती है। आप परिवार वालों के साथ शॉपिंग करने जा सकते हैं। परिवार में सबकी इच्छा पूरी करने में आप सफल होंगे। आपको दूसरों की मदद करने के मौके मिलेंगे। दोस्तों के साथ संबंध मधुर होंगे। आज आप किसी बड़े मुकाम को पा सकते हैं। आपको कुछ नये बिजनेस प्रपोजल मिल सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद लें, पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे

मकर
आज आप पर काम का बोझ ज्यादा हो सकता है। आप थकान महसूस कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अपने रिश्तों को लेकर आप ज्यादा ही भावुक हो सकते हैं। आपको काम में किसी अनुभवी की राय लेनी पड़ सकती है। आपको अपनी भावनाओं पर थोड़ा काबू में रखना चाहिए। कारोबार में आपको फायदा हो सकता है।फिजूलखर्ची करना एवॉएड करें। माँ दुर्गा को इत्र चढ़ाएं, आपकी समस्या खत्म होगी।

कुंभ
आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। काम समय से पूरे होंगे। आपको अपनी मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। किसी नए कॉन्टैक्ट से आपको फायदा हो सकता है। कुछ लोगों को आपकी उदारता पसंद आ सकती है। ऑफिस में किसी सहकर्मी का सहयोग मिलेगा। इस राशि के छात्रों को जल्द ही बड़ी सफलता मिल सकती है। ब्राह्मण को वस्त्र दान करें, आपके सभी काम बनेंगे।

मीन
आज शाम तक कोई शुभ समाचार मिल सकता है। घर में खुशियों का माहौल बन सकता है। सोसाइटी के लोग आपसे घर पर मिलने आ सकते हैं। इस राशि के विवाहितों के लिए
आज का दिन अच्छा रहेगा। आपके काम से जीवनसाथी प्रसन्न रहेगा। ऑफिस में कोई बड़ा प्रोजेक्ट आपको मिल सकता है। आप सारी चीज़ों को अच्छे से संभाल लेंगे। आपको किसी लेन-देन से फायदा हो सकता है। माँ दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाएं, परिवार में वातावरण अच्छा रहेगा।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

26 अप्रैल 2020 : जानें रविवार का राशिफल

6 जनवरी 2023 : जानें शुक्रवार का राशिफल

19 जुलाई 2021 : जानें सोमवार का राशिफल