राशिफल

29 जनवरी 2019 : जानें मंगलवार (माघ कृष्ण पक्ष की नवमी) का राशिफल

मेष
आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आपके मन में शांति बनी रहेगी। आपको जीवन में उत्साह की कोई नयी किरण नजर आयेगी। ऑफिस जाते समय आपकी मुलाकात किसी दोस्त से हो सकती है। आज आपका समय अच्छा गुजरेगा। इस राशी के जो लोग टीचर हैं, उनको किसी खास काम की जिम्मेदारी मिल सकती है। स्टूडेंट्स किसी प्लेसमेंट के लिये फॉर्म भर सकते हैं। लम्बे समय से फँसा हुआ आपका पैसा आज वापस मिल सकता है। जिन लोगों को शुगर की समस्या रहती है, उनका शुगर आज कंट्रोल में रहेगा। माँ दुर्गा को लौंग अर्पित करें, उत्साह बना रहेगा।

वृष
आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। आज आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी। आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आपकी सेहत भी अच्छी बनी रहेगी। जो लोग नया बिज़नेस शुरू करना चाहते हैं, वो परिवार के सहयोग से काम आगे बढ़ा सकते हैं। छात्र एग्जाम के लिये नोट्स तैयार कर सकते हैं। आपको शिक्षकों का पूरा सहयोग मिलेगा। इस राशी के जो लोग अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने जाना चाहते हैं, वो आज जा सकते हैं। युवाओं के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा। शंकर जी का दूध से अभिषेक करें, आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी।

मिथुन
आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। आपका आत्मविश्वास भी बढ़ा हुआ रहेगा। इस राशि के जो लोग कपड़े का बिजनेस करते हैं, वो आज अपने बिजनेस में विस्तार कर सकते हैं। अगर आप अपने लवमेट में से कोई बात शेयर करना चाहते हैं, तो आज का दिन अच्छा है। आप अपनी बात शेयर कर सकते हैं। आज आपको अपना काम पूरा करने में ज्यादा मुश्किल नहीं आयेगी। आपके ऊपर घर के बड़े लोगों का आशीर्वाद बना रहेगा। गाय को हरा चारा खिलाएं, आपका बिजनेस अच्छा चलेगा।

कर्क
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। इस राशि के जो छात्र आर्ट की फिल्ड से जुड़े हैं, उन्हें कुछ नया सीखने को मिल सकता है। सेल्समैन आज अपना टारगेट आसानी से पूरा कर सकते हैं, लेकिन काम के प्रति उचित मेहनत की जरूरत है। अगर आप सही मेहनत के साथ ही समय का भी ध्यान रखेंगे, तो आपका काम और भी अच्छे से पूरा होगा। अगर आप कोई स्टेज परफोरमेंस देने वाले हैं, तो एक बार रिहर्सल जरूर कर लें। फाइनल में कोई गलती हो सकती है। माँ संतोषी की आराधना करें, आपको मेहनत का फल जरूर मिलेगा।

सिंह
आज आपका दिन समान्य रहने वाला है। आपको आज किसी नये व्यवसाय में पैसा लगाने से बचना चाहिए। आपका पैसा कहीं फंस सकता है। छात्रों को प्रगति के नये अवसर मिल सकते हैं, लेकिन आपको उनके प्रति सतर्कता बरतने की जरूरत है। जो छात्र विदेश में उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिये जाना चाहते हैं, उन्हें अधिक मेहनत की आवश्यकता है। अगर आप जॉब चेंज करने के बारे में सोच रहे हैं, तो अच्छे से समझकर ही फैसला लें। किसी सीनियर व्यक्ति का अनुभव आपके काम आ सकता है। भगवान विष्णु को फूल अर्पित करें, आपको प्रगति के अवसर मिलते रहेंगे।

कन्या
आज आपका दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपके ऊपर खुशियों की बारिश कभी भी हो सकती है। आपके घर में कोई नन्हा मेहमान आ सकता है, जिससे घर का माहौल बहुत ही अच्छा रहेगा। आप सोसायटी के किसी काम में अपना सहयोग दे सकते हैं। आप सबकी तारीफ के पात्र बने रहेंगे। आज किसी रिश्तेदार का घर पर आगमन हो सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। खुद को फिट और फाइन महसूस करेंगे। अगर आप अपनी संतान के लिये रिश्ता ढूंढ रहे हैं, तो आज आपको कोई अच्छा रिश्ता मिल सकता है। घर में तुलसी का पौधा लगायें, सब अच्छा रहेगा।

तुला
आज का दिन आपके लिये मिला-जुला रहेगा। आप जीवनसाथी के लिये कोई गिफ्ट लेने के लिये पैसे खर्च कर सकते हैं। आपका जीवनसाथी आपसे खुश रहेगा। आपको घर के पास किसी सामाजिक आयोजन में जाने का मौका मिल सकता है। वहां दूसरे लोगों से आपका मेल-जोल बढ़ेगा। आपकी छवि मजबूत बनेगी। कोर्ट-कचहरी से जुड़े लोगों को थोड़ी परेशानी हो सकती है। आपकी दलील कमजोर पड़ सकती है। छात्रों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है। सही टाइम टेबल बनाने से काम सफल होंगे। धार्मिक कार्यों में अपना सहयोग दें, आपकी सभी परेशानियों का हल निकलेगा।

वृश्चिक
आज तकदीर आपके साथ रहेगी। आपके अंदर नयी ऊर्जा का संचार होगा। अपनी छुपी हुयी प्रतिभा को निखारने के लिये आज का दिन बहुत ही अच्छा है। अगर आपकी लेखन में रुचि है, तो आप समाज से जुड़ा कोई नया लेख लिख सकते हैं। ऑफिस में काम थोड़ा ज्यादा हो सकता है, लेकिन आप अपने सारे काम बेहतर ढंग से पूरे कर लेंगे। जो लोग टूर एंड ट्रेवल्स के बिजनेस से जुड़े हैं, उन्हें आज उम्मीद से अधिक धन लाभ हो सकता है। आपको करियर में तरक्की के नये अवसर मिलेंगे। मंदिर में नारियल चढ़ायें, कार्यक्षेत्र में सब कुछ अच्छा रहेगा।

धनु
आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आप धैर्य और सहजता के साथ आगे बढ़ेंगे। ऑफिस में सबको साथ लेकर चलने की कोशिश करेंगे। अगर आप खुद का बिजनेस करते हैं, तो आपको बिजनेस में किसी के साथ साझेदारी का मौका मिल सकता है। घरवालों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं। ईश्वर की भक्ति में आपका मन लगेगा। आपको धन लाभ होने की भी पूरी उम्मीद है। घर से निकलते समय भगवान को प्रणाम करें, आपके सारे काम पूरे होंगे।

मकर
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। किसी पुरानी बात को लेकर आप तनाव में रह सकते हैं। काम के सिलसिले में कोई चुनौती सामने आ सकती है। आप उसका हर मुमकिन हल निकालने की कोशिश करेंगे। आपको जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। शाम को साथ में डीनर कर सकते हैं। बच्चे अपनी मौज-मस्ती से आपका दिल बहला सकते हैं। इससे आपकी परेशानी थोड़ी कम होगी। साइंस और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये दिन अच्छा साबित हो सकता है। आपको अपनी लगातार मेहनत से रिसर्च का कोई अच्छा विषय मिल सकता है। चिड़ियों को दाना डालें, दिन बेहतर होगा।

कुंभ
आज आपका दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। छात्रों के लिये आज का दिन बेहतर परिणाम लेकर आयेगा। आपको परिश्रम का फल जरूर मिलेगा। जो लोग कंस्ट्रक्शन के काम से जुड़े हैं, उन्हें कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। प्राइवेट जॉब करने वाले लोगों की सैलरी में बढ़ोतरी हो सकती है। ऑफिस में आपको सबका साथ मिलेगा। आप अपने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर किसी सामाजिक कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। इससे समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। हनुमान जी को लड्डू का भोग लगायें, आपको बेहतर परिणाम मिलेंगे।

मीन
आज आपकी किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी। आपके दिल की कोई इच्छा पूरी हो सकती है। आज आप जो भी काम करना चाहेंगे, वो निश्चित रूप से पूरा हो जायेगा। आज आप अपने किसी काम के लिये अनजान लोगों में भी पहचाने जायेंगे। आपका रूतबा बना रहेगा। छोटे-बड़े सब लोग आपका आदर करेंगे। पड़ोस का कोई व्यक्ति आपसे सलाह मांगने भी आ सकता है। परिवार में आपको सबका प्यार मिलता रहेगा। अगर आप खुद का सैलून चलाते हैं, तो आज आपका काम अच्छा रहेगा। दुर्गा सप्तशती का पाठ करें, व्यापार में सफलता मिलेगी।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

13 नवंबर 2018 : जानें मंगलवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

11 नवंबर 2020 : जानें बुधवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

03 July 2023 Rashifal: वृषभ और कन्या समेत 3 राशि वालों को मिल सकता है फायदा, जानिए 12 राशियों का दैनिक राशिफल