राशिफल

27 मार्च 2019 : जानें बुधवार (चैत्र,कृष्ण पक्ष,सप्तमी) का राशिफल

मेष
आज कुछ लोगों की मदद से आपके काम पूरे होंगे। आज आपको कोई अच्छी खुशखबरी मिलेगी। पार्टनर आज आपकी हर बात समझने की कोशिश करेंगे। साथ ही वो किसी काम में आपसे सलाह भी ले सकते हैं। रिश्तों के मामलों में नयापन आ सकता है। आप लोगों की इच्छाएं समझने की कोशिश में लगे रहेंगे। कुछ नई जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। मंदिर में एक मिट्टी का घड़ा दान करें, रिश्ते मजबूत होंगे।

वृष
आज दाम्पत्य संबंध मधुर होंगे। रोजमर्रा के कामों से आपको फायदा होगा। आज कारोबार में पैसा लगाने के बारे में आप सोच सकते हैं। आपको कई नये काम करने के मौके मिलेंगे, जिनमें आप सफल भी होंगे। आप दूसरों की मदद के लिये तैयार रहेंगे। परिवार में लाभ की स्थिति बनेगी। रचनात्मक काम से आपको फायदा मिलेगा। मौज-मस्ती के मौके मिलेंगे। आज घर में शुभ प्रसंगों का आयोजन होगा। बहते जल में फिटकरी प्रवाहित करें, रूका हुआ धन वापस मिलेगा।

मिथुन
आज आपके अधूरे काम पूरे हो जायेंगे। कुछ नए मौके आपको मिल सकते हैं। मिल कर किये गए कामों से आपको बहुत हद तक सफलता मिलने के योग है। प्रेम-प्रसंग में आपको सफलता मिलेगी। आपका मन प्रसन्न रहेगा। कोई नई बात आप सीख सकते हैं। आज आप कहीं लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। ये यात्रा सुखद भी रहेगी । व्यापार में उचित लाभ की प्राप्ति हो सकती है। मंदिर में हरे साबुत मूंग की दाल दान करें, आपके सभी काम सफल होंगे।

कर्क
आज आपका दिन व्यस्तता में बीत सकता है। आप नई जिम्मेदारी लेने में थोड़ा संकोच कर सकते हैं। आपकी जिम्मेदारियां भी बढ़ सकती है।आपके कुछ खास काम अटक सकते हैं। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। आपकी कोशिशों में कुछ न कुछ कमी आ सकती है। कला और साहित्य के क्षेत्र में रुझान रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। कुछ खास कामों में दोस्तों से मदद मिलेगी। जरूरतमंद को कुछ दान करें, आपकी परेशानियाँ दूर होगी।

सिंह
आज आपको पुरानी बातों के झंझट में पड़ने से बचना चाहिए। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से कुछ लोग आपका विरोध कर सकते हैं। आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना चाहिए। आज प्रभावशाली लोगों से मुलाकात की संभावना है। निवेश के मामले में आपको कोई नई सलाह मिल सकती है। आज कुछ लोगों की नजरों में आपकी पॉजिटिव इमेज बनी रहेगी। इस राशि के कंप्यूटर स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा है। आज आप कार्यक्षेत्र में कुछ बढ़िया करने की कोशिश करेंगे। छोटे बच्चे को हरे रंग का कपड़ा दान करें, आपकी सभी समस्याओं का हल निकलेगा।

कन्या
आज का दिन सुनहरे पल लेकर आयेगा। नए कार्यों में आपको भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। साहित्य के क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। करियर में आप नए आयाम स्थापित करेंगे। किसी काम में जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद रहेगी। दोस्तों के साथ मूवी जाने का प्लान बनायेंगे। जॉब में किसी काम को लेकर आपकी तारीफ होगी, जिससे आपका मन खुश रहेगा। जो लोग फिल्म से जुड़े हैं, उनको आज कोई बढ़िया ऑफर भी मिलेगा। गाय को रोटी खिलाएं, जीवन में लोगों का सहयोग बना रहेगा।

तुला
आज सभी काम आपके मन-मुताबिक पूरे हो सकते हैं। जरूरत से ज्यादा एकाग्रता के कारण आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है। आज आपको कुछ मनोरंजन के मौके मिल सकते हैं। संतान से कोई खास खुशखबरी मिलने की संभावना बन रही है। आपको अपने वाणी पर संयम बनाये रखना चाहिए। किसी बात को लेकर ज्यादा जिद करने से आपको बचना चाहिए। फालतू विवाद भी सामने आ सकते हैं। आप सामाजिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। अपनी बहन को कुछ गिफ्ट करें, आपकी सभी परेशानी दूर होगी।

वृश्चिक
आज दोस्तों के साथ घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं। आज आप खुद को तंदरुस्त महसूस करेंगे। इस राशि के मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर है। आपके परिवार में सुख-सौभाग्य बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करेंगे। ऑफिस में उच्चधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। आज आप कुछ नये विचारों पर भी काम कर सकते हैं। ये विचार आपको मुनाफा देने में मदद करेंगे। कन्या के पैर छूकर आशीर्वाद लें, आपके साथ सब कुछ अच्छा होगा।

धनु
आज दोस्ती के रिश्ते मजबूत होंगे। इस राशि के कारोबारियों को उम्मीद से ज्यादा लाभ मिलेगा। आज ऑफिस में आपको अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा। दूसरे लोग आपकी योजना से काफी प्रभावित होंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। लवमेट के लिए आज का दिन बेहतरीन है। परिवार के लोग आपके लिए मददगार होंगे। आज किस्मत के सहयोग से जो भी होगा, आपके फेवर में होगा। इस राशि के जो लोग सेल्स मार्केटिंग से जुड़े हैं, उन्हें आज उन्नति के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे। ब्राह्मण को कुछ दान करें, आपके धन में वृद्धि होगी।

मकर
आज कोई बड़ा और अलग काम करने से आपको बचना चाहिए। आप थोड़े सुस्त हो सकते हैं। संतान के साथ कुछ विवाद होने की संभावना बन रही है। किसी मामले को आपको बातचीत और शांति से सुलझाने की कोशिश करना चाहिए। साथ ही आप संवेदनशील भी हो सकते हैं। आज परिवार वालों के साथ अधिक-से-अधिक समय बितायेंगे। आज कुछ मामलों पर आप विचार कर सकते हैं। गणेश जी को हरे रंग का कपड़ा चढ़ाएं, आपके सभी कष्टों का निवारण होगा।

कुंभ
आज आपकी कई योजनाएँ समय से पूरी हो जायेंगी। परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको बड़ी सफलता मिलेगी। अपनी उर्जा से आप बहुत कुछ हासिल कर लेंगे। किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से आसानी से मदद मिल जायेगी। आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी। कोई अच्छी खबर मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। सोचे हुए काम पूरे होंगे। छोटे बच्चों को पेन गिफ्ट करें, आपके सभी काम बनेंगे।

मीन
आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। इस राशि के कारोबारियों को पैसों के मामलों में लाभ हो सकता है। ऑफिस का काम आसानी से पूरा हो जायेगा। साथ ही बॉस आपकी परफॉरमेंस से खुश होकर आपको कोई अच्छा-सा गिफ्ट कर सकते हैं। संतान पक्ष से सुख प्राप्त होगा। दूसरों की जरूरतों को पूरा करने की आप कोशिश करेंगे। आपकी ऊर्जा से लोग प्रभावित हो सकते हैं। कुछ खास लोगों से आपकी मुलाकात होगी। ‘ॐ’ शब्द का 11 बार उच्चारण करें, संतान की तरक्की सुनिश्चित होगी।

Related posts

7 नवम्बर 2021: जानें रविवार का राशिफल

6 फरवरी 2019: जानें बुधवार का राशिफल

4 जनवरी 2023 : जानें बुधवार का राशिफल