राशिफल

19 सितम्बर 2021 : जानें रविवार का आर्थिक राशिफल

मेष
मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन कुछ उलझन भरा रह सकता है। वह सोच कुछ रहे होंगे और होता कुछ और ही रहेगा। कुछ विचारों में उलझन तो कुछ क्रोध आज आपका काम खराब कर सकता है। कारोबार में संयम से काम लें, सहयोगियों और सहकर्मियों से तालमेल बनाए रखें। जो लोग रविवार के दिन नौकरी पर जा रहे हैं उन्हें संयत भाव से आज का दिन बिताना चाहिए। कुछ जरूरी चीजों की खरीदारी हो सकती है।

वृष
वृष राशि के लोगों के लिए आज दिन सामान्य रूप से कुछ बेहतर होना चाहिए, परिवार का सहयोग और अपनों का साथ आपके तनाव को कम करेगे। गणपति की कृपा से बुद्धि विवेक का आप लाभ ले पाएंगे। किराना और घरेलू जरूरतों के कारोबार से जुड़े लोग आज अच्छा मुनाफा कमा पाएंगे। भौतिक साधनों पर धन खर्च कर सकते हैं।

मिथुन
मिथुन राशि वालों के लिए दिन कारोबार के मामले में शुभ रहने वाला है। आज इनको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। चंद्रमा के राशि से नवम स्थान में संचार करने से आज आपको कारोबार में तनाव के साथ ही अच्छा लाभ भी मिलेगा। करियर के मामले में बुद्धि और ज्ञान से आप स्थितियों को अपने पक्ष में बनाए रखने में कामयाब होंगे।

कर्क
कर्क राशि के लोगों के लिए 19 सितंबर का दिन कुछ उलझन भरा हो सकता है। राशि स्वामी के अष्टम में होने से मन विचलित होगा। गलत निर्णयों के कारण नुकसान हो सकता है, जल्दबाजी में और विचारों के उलझनों से निकलकर काम पर ध्यान देना उचित रहेगा। कुछ गैर जरूरी खर्चे भी आज आपके हो सकते हैं। घर के किसी उपकरण पर भी आज इस राशि के लोगों का धन व्यय हो सकता है, अगर इस समय ग्रहों की दशा सही नहीं चल रही है।

सिंह
सिंह राशि वाले आज उत्साहित रहेंगे और घर एवं बाहर के पुराने अटके कार्यों को पूरा करने के लिए तत्पर रहेंगे। आज कारोबार या व्यापार के सिलसिले में आप यात्रा पर जा सकते हैं। जिनकी आज छुट्टी है वह सैर-सपाटे पर व्यय कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में दिन सामान्य रहेगा, शौक मौज पर व्यय कर सकते हैं।

कन्या
कन्या राशि वालों के लिए कलात्मक क्षेत्र में अपना बेस्ट देने का समय है। जो लोग घर पर रहेंगे वह अपने घर को सजाने-संवारने पर ध्यान देंगे, इस मामले में आप धन भी खर्च करेंगे। कारोबार में लाभ की स्थिति आज अच्छी रहेगी। कला जगत से जुड़े लोग आज बेहतर प्रदर्शन करके लाभ पा सकते हैं।

तुला
तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रूप से बेहतर रह सकता है। आर्थिक मामलों में आपकी प्लानिंग सफल रहेगी। कार्यक्षेत्र में भी आप अपना बेस्ट दे सकते हैं। जो लोग आज घर पर संडे मना रहे हैं वह भी सक्रिय रहेंगे और घरेलू कार्यों को निपटा सकते हैं। किसी अपने से आपको उपहार और खुशी मिल सकती है।

वृश्चिक
वृश्चिक राशि वालों का मानसिक उलझनों में उलझने से बचना चाहिए। प्लानिंग के साथ अपने कार्य में आगे बढ़ेंगे तो कामयाबी मिल सकती है। छोटी-लंबी यात्रा का योग है। इस राशि के कुछ लोग वाहन खरीदने की प्लानिंग कर सकते हैं। वस्त्र और कुछ जरूरी चीजों पर भी आपका आज व्यय हो सकता है। इस राशि के कारोबारियों की मेहनत तो आज खूब रहेगी लेकिन कमाई भी अच्छी रहेगी।

धनु
19 सितंबर धनु राशि के लिए आर्थिक मामलों में खुशखबरी लेकर आने वाला है। आज आपको अपने कारोबार और योजनाओं में सफलता मिलेगी। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह भी आपके काम आ सकती है। दोपहर के बाद आप कुछ खरीदारी की प्लानिंग कर सकते हैं। अगर आपको कहीं से अपना पैसा वापस लेना है तो आज प्रयास करना आपके हित में रहेगा।

मकर
मकर राशि के लोग आज अपने बचत और बजट पर अधिक फोकस करेंगे। पुरानी कार्य योजनाओं को आप पूरा करने पर ध्यान देंगे। कुछ महीने पहले जो काम अधूरा रह गया था आज उसे पूरा करने की योजना बनाएंगे। खान-पान का शौक बढ़ेगा, रुचिकर भोजन पर आपका धन खर्च हो सकता है। कुछ लोग आज बाहर खाने-पीने की भी योजना बना सकते हैं। सलाह है कि किसी के मुंह पर नकारात्मक प्रतिक्रिया देने से बचें।

कुंभ
कुंभ राशि के लोग आज सेहत में नरमी महसूस कर सकते हैं और भावुकता में भी रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र के मामले में आपका दिन सामान्य रहेगा। जो लोग नौकरी पर हैं उन्हें अधिकारियों से प्रोत्साहन मिल सकता है। विचारों का किला बनता और ढहता रहेगा, मन को संयमित करके काम पर फोकस करें, यही आपके हित में रहेगा।

मीन
आज का राशिफल कहता है कि आज मीन राशि वालों को ज्ञान और बुद्धि से लाभ मिल सकता है। किसी और के विचारों से प्रभावित होने की बजाय अपने विचारों और निर्णय के साथ चलें। बच्चों की खुशी और पारिवारिक विषयों पर आपका धन खर्च होगा। आपके लिए सलाह है कि उधार लेन-देन का काम आज करने से बचें।

Related posts

21 November 2025 Ka Rashifal : आज सुकर्मा योग में तुला, कुंभ सहित 8 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, जानें 12 राशियों का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

5 January 2026 Ka Rashifal : आज तुला, कुंभ सहित 6 राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ, जानें 12 राशियों का राशिफल

4 अगस्त 2020 : जानें मंगलवार का राशिफल