राशिफल

28 मार्च 2019: जानें गुरुवार (चैत्र,कृष्ण पक्ष,अष्टमी) का राशिफल

मेष
आज आप माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। घर में नए मेहमान के आने की संभावना है, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा बन जायेगा। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बना रहेगा। किसी मित्र के साथ मूवी देखने की प्लानिंग भी कर सकते हैं। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है। बिजनेस में आपको कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ हो सकता है। कामकाज में आप थोड़े बिजी हो सकते हैं। किसी खास काम के लिए परिवार के लोगों को आपसे उम्मीदें हो सकती हैं। मंदिर में मीठे पुए दान करें, धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

वृष
आज घर-परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। इस राशि के विद्यार्थी अपना समय अध्ययन में लगायेंगे, इससे आपको सफलता मिलेगी। आप सुबह के समय वर्क आउट शुरू कर सकते हैं, जिससे आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे। आपको व्यवसाय से जुड़े सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को कामकाज में लाभ मिलेगा। कार्यस्थल पर आपका कामकाज बहुत शानदार रहेगा। नीम के पेड़ की पूजा करें, समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

मिथुन
आज आप अपनी ऊर्जा को अच्छे कार्यों में लगायेंगे। इस राशि के सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिल सकता है। आपको अपनी मेहनत के हिसाब से फल की प्राप्ति होगी। नए व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा फायदेमंद हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपका मन उत्साह से भरा रहेगा। अगर आप बिजनेस में अनुभवी लोगों की सलाह लेकर आग बढ़ेंगे, तो आपको मुनाफा मिलने की संभावना है। आज आपके मन में कई तरह के सवाल भी रहेंगे। मंदिर में दही दान करें, आपकी मेहनत रंग लायेगी।

कर्क
आज कारोबार संबंधी यात्राओं का योग बन रहा है। इससे आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। आज किसी काम की गति धीमी होने से आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्रोग्राम आपको कैंसिल करना पड़ सकता है। किसी के प्रति अपनी राय को अपने तक ही सीमित रखना आपके लिये बेहतर होगा। आज तली-भुनी चीजों को खाने से आपको बचना चाहिए। इससे आपकी सेहत पर भी असर पड़ सकता है। नीम का पेड़ लगाएं, आपकी सभी परेशानी दूर होगी।

सिंह
आज जीवनसाथी की बेहतर सलाह से आपको पैसे कमाने का नया जरिया प्राप्त होगा। उनके साथ बिताये गए कुछ पल आपके रिश्ते को और भी मजबूत बनायेंगे। लेकिन मित्रों के साथ किसी बात को लेकर थोड़ी बहस होने की संभावना बन रही है। आपके अत्यधिक क्रोध से कोई बना हुआ काम बिगड़ भी सकता है, इसलिए आपको अपने गुस्से पर पूर्ण रूप से नियंत्रण रखना चाहिए। आज आप खुद को ऊर्जा से भरा हुआ फील करेंगे। आपको जल्दबाजी में कोई फैसला करने से बचना चाहिए। चिड़ियों को दाना खिलाएं, आपकी सभी समस्याओं का निवारण होगा।

कन्या
आज आप कोई जरुरी घरेलू काम निपटाने में सफल रहेंगे। प्रेम-संबंधों में आपको कोई सुखद सरप्राइज मिलेगा। आज दोस्तों के साथ आउटिंग पर जाने से आपको ख़ुशी मिलेगी। धन से जुड़ी चिंताएं छूमंतर हो जाएगी। आपको रुके हुए धन की प्राप्ति भी होगी। आज कार्यक्षमता के बल पर आपको आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। नींद पूरी होने के कारण आप बेहतर महसूस करेंगे। माता-पिता के सहयोग से आप जीवन में आगे बढ़ेंगे। गणेश जी को दुर्वा चढ़ाएं, आपको धन लाभ होगा।

तुला
आज आपको मित्रों से कुछ बेहतर सलाह मिलेगी। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, जिससे काम में मन थोड़ा कम ही लग पायेगा। आज आपको किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना चाहिए। आप जरूरतमंद लोगों की तरफ मदद का हाथ बढ़ा सकते हैं। किसी भी तरह के बड़े निवेश में किसी अनुभवी की सलाह लेना बेहतर रहेगा। इस राशि के छात्रों को अधिक मेहनत करने की जरुरत है। दाम्पत्य संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। मंदिर जाकर भगवान के दर्शन करें, आपकी सभी मनोकामना पूरी होगी।

वृश्चिक
आज आप व्यापार में योजनाबद्ध तरीके से काम करेंगे। आपका कुछ अच्छा खाने का मन कर सकता है। आपके घर-परिवार का वातावरण शांतिदायक बना रहेगा। आपका आध्यात्मिकता की ओर रुझान हो सकता है। ऑफिस में उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न होंगे। घर पर मेहमानों का आगमन हो सकता है। आज करियर में आपको कोई बड़ी सफलता हासिल होगी। आपका सकारात्मक रवैय्या आपको जीवन में बेहतरी दिलायेगा। अपने गुरु का आशीर्वाद लें, धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

धनु
नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन लाभकारी है। उन्हें काम से जुड़ी कोई खुशखबरी मिलेगी। सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव लाने में सफल होंगे। आप कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। आपका खुशनुमा व्यवहार घर में रौनक का माहौल बना देगा। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक शाम का प्रोग्राम बनेगा, जिससे रिश्तों में मिठास आयेगी। आज आप सामाजिक स्तर पर लोगों की मदद के लिए आगे बढ़ेंगे। इस राशि के मीडिया के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। मंदिर में इत्र चढ़ाएं, आपके सभी काम बनेंगे।

मकर
आज आपको आर्थिक रूप से अपने सगे संबंधियों की मदद मिल सकती है। आज करियर में आपको अपने गुरु का सहयोग प्राप्त होगा। अपनी सेहत को बेहतर बनाये रखने के लिए आपको सुबह के समय टहलना चाहिए। इससे आप ताजगी से परिपूर्ण रहेंगे। आप नकारात्मक सोच रखकर स्वयं को थोड़ा उदास रख सकते हैं। परिवार वालों के साथ किसी टूर का प्लान बनायेंगे। लेन-देन के मामलों में आपको सावधानी बरतने की जरुरत है। कामकाज की अधिकता आपके सेहत पर असर डाल सकती है। जरुरतमंद को वस्त्र दान करें, आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।

कुंभ
आज आपको किसी से कोई उपहार मिल सकता है। इससे आपका मन खुश रहेगा। आज परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बेहतर बना रहेगा। सेहत के लिहाज से आप चुस्त-दुरूस्त रहेंगे। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। कुछ लोग आपसे प्रभावित होंगे। साथ ही वो आपसे जुड़ने की कोशिश भी करेंगे। आज बिजनेसमैन को बेहतर अपॉर्चुनिटिज़ मिलेगी। आज आप में कॉन्फिडेंस ज्यादा रहेगा। गाय को रोटी खिलाएं, जीवन में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

मीन
आज आपके अंदर आत्मविश्वास की अधिकता हो सकती है। आज नौकरी पेशा लोगों को तरक्की के अवसर मिलेंगे। परिवार वालों के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं। आपको व्यापार में मुनाफा होने की उम्मीद है। आपका स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। दाम्पत्य जीवन में सलाह-मशविरा से आगे बढ़ने से अंडरस्टैन्डिंग बढ़ेगी। इस राशि के स्टूडेंट्स को अपने सब्जेक्ट में आ रही प्रॉब्लम्स का हल मिल सकता है। आज किसी दोस्त से मदद मिलने के योग है। हनुमान चालीसा का पाठ करें, जीवन में आपकी तरक्की सुनिश्चित होगी।

Related posts

राशिफल: 26 फरवरी 2018, सोमवार

Jeewan Aadhar Editor Desk

11 अप्रैल 2020 : जानें शनिवार का राशिफल

29 June 2024 Ka Rashifal : आज शोभन योग में 4 राशियों पर शनिदेव रहेंगे मेहरबान, जानें 12 राशियों का राशिफल