राशिफल

31 मार्च 2019: जानें रविवार (चैत्र, कृष्ण पक्ष, एकादशी) का राशिफल

मेष
आज आपका दिन यादगार रहने वाला है। आज आपको किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। आज दूसरों की मदद करने के लिए आप तैयार रहेंगे। आपको ऐसे लोगों से कॉन्टैक्ट करने की कोशिश करनी चाहिए, जो आपके लिए महत्वपूर्ण हैं। इस राशि के छात्रों का आज पढ़ाई में मन लगेगा। अगर कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं, तो उससे जुड़ा कोई भी डिसीजन लेने से पहले माता-पिता से राय जरूर ले लें। इस राशि के मार्केटिंग जुड़े लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। सूर्यदेव को जल अर्पित करें, आपको सभी काम में सफलता हासिल होगी।

वृष
आज आपको अचानक नए स्रोतों से धन मिलेगा, जो आपके दिन को और भी खुशनुमा बना देगा। पार्टनरशिप से जुड़े मामलों पर किसी खास व्यक्ति से बातचीत होगी। आज जिन छात्रों का फिजिकल एजुकेशन का एग्जाम है, वो माता-पिता का आशीर्वाद लेकर एग्जाम देने जाएं, आपकी सफलता सुनिश्चित होगी। दोस्तों से चल रहा मन मुटाव आज आसानी से सुलझ जायेगा। पैसों से जुड़े टारगेट पूरे करने के लिए आज का दिन बेहतर है। घर की जरूरतों को आप आसानी से समझ जायेंगे। आपके काम सरलतापूर्वक पूरे होंगे । आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। मंदिर में गुड़ दान करें, आपका एग्जाम अच्छा होगा।

मिथुन
आज रुके हुए काम समय से पूरे होंगे। इस राशि के जो लोग होटल के बिजनेस से जुड़े हुए हैं, उन्हें अचानक से मुनाफा मिल सकता है। आज आप बच्चों के साथ अधिक समय बितायेंगे। आपको नौकरी के लिए जल्द ही कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है। आपको अपनी मनचाही कंपनी में इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है। लेखकों के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया है। आपका करियर नये रूप में उभरेगा। आज आपके साथ सब कुछ बेहतर बना रहेगा। सूर्यदेव को नमस्कार करें, बच्चों के साथ संबंध बेहतर होंगे।

कर्क
आज पैसा कमाने का कोई नया जरिया आपके दिमाग में आ सकता है। ऑफिस में आपकी परफॉरमेंस अच्छी रहेगी। अगर कोई व्यक्ति आपकी ज्यादा प्रशंसा कर रहा है, तो आपको उससे थोड़ा सावधान रहना चाहिए। इसके पीछे कोई साजिश भी हो सकती है। आज आपको थोड़ी सुस्ती महसूस हो सकती है। कहीं-सुनी बातों पर भरोसा करने से आपको बचना चाहिए। आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आप परिवार के जरुरी कामकाज निपटाने की पूरी कोशिश करेंगे। मंदिर में कुछ देर समय बिताएं, आपके साथ सब अच्छा होगा।

सिंह
आज पैसों के मामलों में किसी से अनबन हो सकती है। घरेलू सुख-सुविधाओं की चीजों पर जरूरत से ज्यादा खर्च हो सकता है। परिवार में सभी लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ समय बिताने की जरूरत है, वरना रिश्तों में दूरियां बढ़ सकती हैं। आज आपको उन लोगों को इग्नोर करना चाहिए, जो आपके कामों में अड़चन डालने की कोशिश करते हैं। आज कोई पुराना मित्र आपसे मिलने आ सकता है, जिससे आपका दिन यादगार बनेगा। पक्षियों को बाजरा खिलाएं, आपकी सभी समस्याएं दूर होंगी।

कन्या
आज आप खुद को घरेलू कामकाज में लगाएं रखेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल रहेगा। अधिकारी आपसे इम्प्रेस होंगे। आज कुछ लोग आपसे ज्यादा उम्मीद रख सकते हैं। आप उन उम्मीदों पर खरे भी उतरेंगे। आपको निवेश के मामलों में कोई अच्छी सलाह मिलेगी। कारोबार में नए लोगों से कॉन्टैक्ट होंगे। आपकी योजनाएं सफल होंगी। आपको आगे बढ़ने के नए मौके मिलेंगे। आपका दाम्पत्य जीवन मधुर बनेगा। अपने ईष्टदेव को प्रणाम करें, धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

तुला
आज जिस भी काम को पूरा करना चाहेंगे, उसमें थोड़ी रुकावट आ सकती है। आप किसी मित्र से मिलने उसके घर जा सकते हैं। आज पैसों में हेर-फेर हो सकता है। उधार लेन-देन से पहले आपको अच्छी तरह से सोच लेना चाहिए। आज आप रिश्तों में सुधार लाने की कोशिश करेंगे। शाम तक कुछ घरेलू सामान खरीदने के लिए आप मार्केट जाने का प्लान बना सकते हैं। इस राशि के जो लोग सेल्स और मार्केटिंग से जुड़े हैं, उन्हें उन्नति के कई सुनहरे अवसर मिलने की उम्मीद है। जरूरतमंद को भोजन कराएं, आपके साथ सब अच्छा होगा।

वृश्चिक
आज कार्यक्षेत्र में आपको कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है। पैसों के मामले सुलझाने में कुछ लोग आपकी मदद कर सकते हैं। आपका काम समय पर पूरा होगा। आज जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। शाम तक किसी पार्टी में जाने का प्लान बनायेंगे ।कुछ नये लोगों से आपकी फ्रैंडशिप हो सकती है। करियर के मामले में आपको सफलता मिलने की उम्मीद है। किसी महत्वपूर्ण मामले पर आपकी राय लोगों के लिए फायदेमंद हो सकती है।अपने मस्तक पर केसर का तिलक लगाएं, धन लाभ होंगे।

धनु
आज आप सेहतमंद बने रहेंगे। इस राशि के जो लोग सेवा क्षेत्र से जुड़े हैं, उनकी आय में बढ़ोतरी होगी। आज आप परिवार से जुड़ी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह से निभायेंगे। आज दोस्तों का सहयोग मिलेगा। ऑफिस में आपको कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है, जिसे आप बखूबी निभायेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आज आपके मन की कोई इच्छा पूरी होगी। आपसी प्यार आपके दाम्पत्य संबंधों को बेहतर बनायेगा। आज आप कुछ नया और अलग करने की कोशिश करेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद लें, आपके संबंध बेहतर होंगे।

मकर
आज आपका दिन व्यस्तता में बीत सकता है। आप ज्यादातर समय आज परिवार वालों के साथ बिता सकते हैं। आज आपके लिए कोई फैसला करना कठिन हो सकता है। आपका पैसा कहीं अटकने की संभावना है। बढ़ता खर्च भी आपको परेशान कर सकता है। जीवनसाथी के साथ कहीं हील स्टेशन पर घूमने की प्लांनिग करेंगे। इससे आपके रिश्ते मजबूत होंगे। आज किसी काम में मेहनत अधिक लग सकती है, लेकिन जल्द ही आपकी मेहनत रंग भी लायेगी। गायत्री मंत्र का 24 बार जप करें, आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

कुंभ
आज आपको कोई शुभ सूचना मिलेगी। आपको बिजनेस के क्षेत्र में बड़े-बड़े लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। आपकी तरक्की सुनिश्चित है। जीवनसाथी का भी पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में भी आपको तरक्की मिलेगी। पारिवारिक जीवन हर तरह से बेहतर रहेगा। आपको बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। उच्चधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम से प्रभावित होकर आपको कोई तोहफा दे सकते हैं। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। कुत्ते को रोटी खिलाएं, जीवन में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

मीन
आज ऑफिस का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। घर की कोई बड़ी जिम्मेदारी आपके ऊपर आ सकती है। आप अपने काम को अच्छी तरीके से पूरा करने की कोशिश करेंगे। आपको तरक्की के कुछ नये साधन मिल सकते हैं, आपको उन साधनों का संभलकर इस्तेमाल करना चाहिए। आज आपकी कुछ अच्छे लोगों से मुलाकात हो सकती है। भविष्य में आपको उनसे मदद जरूर मिलेगी। बिजनेस में तरक्की सामान्य रूप से बनी रहेगी। बहते जल में तिल प्रवाहित करें, आपके काम अच्छे तरीके से पूरे होंगे।

Related posts

30 अगस्त 2020 : जानें रविवार का राशिफल

3 फरवरी 2021 : जानें बुधवार का राशिफल

06 October 2023 Ka Rashifal : आज कर्क, सिंह और तुला की रहेगी बल्ले—बल्ले, जानें 12 राशियों का राशिफल