राशिफल

3 अप्रैल 2019 : जानें बुधवार (चैत्र, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी) का रा​शिफल

मेष
आज आप परिवार वालों के साथ मंदिर में दर्शन के लिए जायेंगे। आपको कुछ नए लोगों से जुड़ने का मौका मिल सकता है। साथ ही उनसे किसी विशेष काम में आपको मदद मिलने की संभावना है। आज ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। इस राशि के विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। अधिकारी वर्ग से आपका मेलजोल बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ बेहतर समय बीतेगा। मंदिर में साबुत मूंग की दाल दान करें, आपको लोगों से मदद मिलती रहेगी।

वृष
आज आपको भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा। सेहत के मामले में आप खुद को फिट महसूस करेंगे। पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा। आप उनके साथ कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे। इस राशि के मीडिया से जुड़े स्टूडेंट्स को अच्छे परिणाम हासिल होंगे। जीवनसाथी के साथ कुछ बेहतरीन पलों को जीने का मौका मिलेगा। आपके अंदर उत्साह बना रहेगा। आज सामाजिक क्षेत्र में आपकी सराहना होगी। अपने पास हरे रंग का एक रुमाल रखें, लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

मिथुन
आज कोई मित्र अचानक आपसे घर पर मिलने आ सकता है। आपका कोई जरुरी काम पूरा होने की उम्मीद है। आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आप जीवन में आगे बढ़ने में सक्षम होंगे। आपका वैवाहिक जीवन बेहतर बना रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स को पढ़ाई के लिए विदेश जाने का मौका मिल सकता है। आप बच्चों के साथ शॉपिंग करने का मन बना सकते हैं। आपको बड़ा डिस्काउंट मिल सकता है। मंदिर में एक मिट्टी का घड़ा दान करें, आपके सभी काम सफल होंगे।

कर्क
आज आपके मन में नए-नए विचार आ सकते हैं। आप किसी काम के लिए योजना तैयार कर सकते हैं। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होने की संभावना बन रही है। आप खुद को थकान से भरा हुआ महसूस कर सकते हैं। बड़े-बुजुर्गों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। साथ ही मॉर्निंग वॉक भी करते रहिये, सेहत अच्छी बनी रहेगी। इस राशि के छात्र अपने मित्रों के साथ कहीं पिकनिक मनाने का प्लान बनायेंगे। बिजनेस केसिलसिले में विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। दुर्गा सप्तशती का पाठ करें, आपकी सेहत अच्छी रहेगी और आपकी योजनाएं सफल होगी।

सिंह
आज आपका मन सामाजिक कार्यों की तरफ हो सकता है। आज लोगों के बीच आपकी तारीफ हो सकती है। शाम को घर वालों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग बनायेंगे। इससे पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर करने के लिए आपको अपनी मेहनत जारी रखनी चाहिए। मेहनत के बल पर आप सफल जरूर होंगे। बिजनेस में लगाये पैसे से आपको फायदा हो सकता है। इस राशि के स्पोर्ट्स से जुड़े छात्रों के लिए आज का दिन बेहतर है। अपनी बुआ या बहन को हरे रंग का कोई शोपीस गिफ्ट करें, आपकी सभी मुश्किलें दूर होगी।

कन्या
आज आपके करियर को एक नई दिशा मिलेगी। कार्यस्थल पर आपकी मान-मर्यादा बढ़ेगी। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। सीनियर्स के सहयोग से आज आपका कोई जरूरी काम पूरा हो जायेगा। आपके प्रेम-संबंध भी मजबूत होंगे। व्यापार में अचानक से धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आज आप अपनी जीवनशैली में कुछ बदलाव करेंगे। ये बदलाव आपके लिये फायदेमंद रहेंगे। आपका स्वास्थ्य भी अच्छा बना रहेगा। अपने नहाने के पानी में थोड़ा-सा गंगाजल डालकर नहाएं, आपके सभी काम बनेंगे।

तुला
आज माता-पिता के सहयोग से आपका कोई काम पूरा हो जायेगा। घर पर अचानक कोई मित्र आ सकता है। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। घर की सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होने की संभावना है। आज आपको अपने गुस्से को नियंत्रण में रखना चाहिए। किसी से वाद-विवाद हो सकता है। आपको सोच-समझकर ही अपनी बात को किसी के सामने रखना चाहिए। बच्चों के साथ पार्क में घूमने से आपको अच्छा लगेगा। इससे आपके रिश्ते बेहतर होंगे। शिवलिंग पर जल चढ़ाएं, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी।

वृश्चिक
आज आपको किसी काम में दोस्तों की मदद मिलेगी। कई दिनों से आपका रुका हुआ पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। आपको किसी कॉम्पिटेटिव एग्जाम से रिलेटेड कोई शुभ समाचार मिल सकता है। परिवार में सुखद वातावरण का महौल रहेगा। दाम्पत्य संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा। आपकी सेहत पहले की अपेक्षा फिट रहेगी। आगे बढ़ने के नए रास्ते खुलेंगे। आज आपको बिजनेस में मुनाफा हो सकता है। दुर्गा जी को लाल चुनरी चढ़ाएं, रिश्ते मजबूत होंगे।

धनु
आज आपको आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। भाई-बहनों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। किसी काम में उनका सहयोग भी प्राप्त होगा। कलात्मक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। आज रिश्तों में नई चेतना का संचार होगा। इस राशि के स्टूडेंट्स को करियर से रिलेटेड अच्छे मौके मिलेंगे। नये लक्ष्य को निर्धारित करने के लिए आज का दिन शुभ है। ऑफिस में आज कोई जूनियर आपसे मदद मांग सकता है। आप उनकी मदद करने में सफल रहेंगे। कन्या के पैर छूकर आशीर्वाद लें, आपकी सभी मनोकामना पूरी होगी।

मकर
आज किसी काम के लिए आपके मन में कोई नया विचार आ सकता है। काम अधिक होने से आपका तनाव भी थोड़ा बढ़ सकता है। शाम को जीवनसाथी के साथ समय बिताने पर आप राहत महसूस करेंगे। प्रॉपर्टी के लिये आपको कोई अच्छी डील मिल सकती है। ऑफिस के काम को जल्दबाजी में करने से आपको बचना चाहिए। आपसे कुछ गलतियाँ होने की संभावना बन रही है। स्टूडेंट्स को पढ़ाई पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। ॐ शब्द का 11 बार उच्चारण करें, आपके साथ सब अच्छा होगा।

कुंभ
आज आपके सोचे हुए सभी काम पूरे हो जायेंगे। बिजनेस में पैसा लगाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। विवाहितों के लिये आज का दिन बढ़िया है। काम के लिये आपकी ऊर्जा बनी रहेगी। शिक्षा से जुड़ी आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होगी। मेडिकल कॉम्पिटीशन की तैयारी कर रहे छात्रों को जल्द ही अपनी मेहनत का फल मिलेगा। इनकम के एक्स्ट्रा सोर्स मिलने से आपका बैंक बैलेंस मजबूत होगा। साथ ही जरूरत पड़ने पर आपको अपने भाई-बहनों से भी मदद मिलेगी। जरुरतमंद को वस्त्र दान करें, आपके जीवन में खुशियाँ ही खुशियाँ आयेंगी।

मीन
आज आपके काम करने के तरीके में कुछ चेंज आ सकते हैं। आप किसी काम के लिये बड़ा फैसला कर सकते हैं। संतान की ओर से आपको खुशखबरी मिलने की संभावना है। आपके भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। ऑफिस में कोई उलझा हुआ मामला आज सुलझ सकता है। क्लाइंट्स को काम के लिये मनाने में आप सफल रहेंगे। इस राशि के छात्र अगर योजना बनाकर तैयारी करेंगे, तो करियर में उन्नति के नये रास्ते खुलेंगे। मंदिर में शहद का दान करें, रिश्ते बेहतर होंगे।

Related posts

11 September 2024 Ka Rashifal : आज आयुष्‍मान योग में गणपति की कृपा से वृष और तुला सहित 5 राशियों को मिलेगी जबर्दस्‍त सफलता, जानें 12 राशियों का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

7 दिसंबर 2019 : जानें शनिवार का राशिफल

27 दिसम्बर 2020 : जानें रविवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk