राशिफल

7 अप्रैल 2019 : जानें रविवार का राशिफल

मेष
वित्तीय रूप से दिन शुभ रहने वाला है और कुछ महत्वपूर्ण लाभ प्राप्ति भी हो सकती है। उद्यमी और व्यवसायी एक नए संघ या साझेदारी में प्रवेश कर सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। पेशेवर रूप से आप लोकप्रियता और प्रशंसा हासिल करेंगे। आप अपने दृष्टिकोण से वित्तीय लाभ अर्जित करने के नवीन स्रोत ढूढ़ सकते हैं। व्यक्तिगत संबंधों में खुशी और आनंद प्राप्ति होगी। आज आपका सामाजिक जीवन व्यस्त होगा। पारिवारिक जीवन यथावत रहेगा, किन्तु बुजुर्ग और बच्चे आपके समय की अधिक मांग कर सकते हैं।

वृष
आज आप में से कुछ के लिए इधर-उधर की भागदौड़ रहेगी। देरी और बाधाएं भी कई बार चिंता का कारण बनेंगी। धैर्य रखें क्योंकि समय इतना भी बुरा नहीं है जितना कि यह आपको इस समय दिख रहा है। आप खुद को व्यवस्थित रखेंगे और साहस के साथ चीजों का सामना करेंगे। आप नए संपर्क स्थापित कर सकते हैं। दोस्त सहयोग करेंगे और आपका पारिवारिक जीवन उत्साहपूर्ण रहेगा। यात्रा व्यावसायिक और आर्थिक सदंर्भ में यात्रा फायदेमंद रहेगी। कुछ के जीवन में प्रेम का प्रवेश हो सकता है। जीवनसाथी से कुछ तनातनी संभव है।

मिथुन
आज भाग्य आपके पक्ष में होगा। आप जटिल समस्याओं का समाधान पाएंगे। ऐसे मजबूत संकेत हैं कि आप एक नए उद्यम में प्रवेश करेंगे। विदेशी कनेक्शनों से लाभ प्राप्त होगा और एक नया जुड़ाव या साझेदारी भी संभव है। आय अच्छी रहेगी और आप अपने घर का नवीकरण कर सकते हैं या एक नया वाहन खरीद सकते हैं। आप अपने प्रतिद्वंद्वियों और प्रतियोगियों को बहुत पीछे छोड़ते हुए आगे बढ़ जाएंगे। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा और आप दोस्तों और परिवार के साथ किसी मनोरंजक स्थल पर घूमने जा सकते हैं।

कर्क
आज आपको कुछ आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन अंततः चीजें आपके पक्ष में होंगी। दिन-प्रतिदिन की गतिविधियों पर अपना ध्यान केंद्रित करें और सकारात्मक बातचीत स्थापित करने के लिए उचित कदम उठाएं। निवेश करने के लिए आवेगी निर्णय न लें। यदि पैतृक संपत्ति के संबंध में कोई भी लंबित मामला है, तो उसे सौहार्दपूर्ण ढंग से हल करने का प्रयास करें। अपनी सेहत का ध्यान रखें। उत्तरार्ध में कार्य से संबंधित यात्रा नए अवसरों को खोलेगी। दोस्त और परिवार आपको पूरा सहयोग देंगे।

सिंह
आज आपको कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। आप बहुत कुछ हासिल करना चाहेंगे लेकिन अगर आपने जल्दबाज़ी में निर्णय लिया तो आपको नुकसान हो सकता है। आपको कुछ आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। किन्तु आत्मविश्वास और कौशल के बल पर आप विजयी बनेंगे। आपका अपने प्रतिद्वंद्वियों पर नज़र रखना उचित होगा। यात्रा हो सकती है, जो मनोरंजक होगी और आनंद भी प्रदान करेगी। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। आप थोड़े भावुक हो सकते हैं। आप अपने दोस्तों के समर्थन का आनंद लेंगे।

कन्या
परिवार और संतान से खुशियां प्राप्त होंगी। आप उनके साथ किसी मनोरंजक स्थल पर घूमने जा सकते हैं। आपके सामाजिक दायरे में वृद्धि होगी। किसी से दिल दुखाने वाली बात ना करें। अचानक से पैसों की बरसात हो सकती है। आमदनी के नए साधन बनेंगे या आपको कोई फ़ायदे की डील मिल सकती है। दूसरों पर आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। प्रेम संबंधों के लिए दिन मिला-जुला रहने वाला है। कोई आपको प्रपोज कर सकता है अथवा शैक्षणिक संस्थान में आपको कोई पसंद आ सकता है। अपच के कारण आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है।

तुला
व्यय बहुत अधिक हो सकता है, अतः खर्चों पर नियंत्रण रखें। भाग्य पक्ष कमज़ोर है, अतः नए कार्यों में हाथ ना डालें और नए निवेश या आर्थिक जोखिम उठाने से बचें। शिक्षा-प्रतियोगिता के लिए समय अनुकूल और सफलता सूचक है। नौकरी प्राप्त करने के लिए किए गए प्रयास सार्थक होंगे। पारिवारिक जीवन से संबंधित सुख के लिए यह दिन अनुकूल नहीं है। जीवनसाथी से इन दिनों कुछ दूरी रह है। प्रेम संबंधों में जल्दबाज़ी ना करें अन्यथा संबंध टूटने का खतरा है।

वृश्चिक
अपने स्वास्थ्य के प्रति बेहद सतर्क रहें, विशेष कर कमर के निचले हिस्से के प्रति। रक्त संबंधी समस्याएं आपको अत्यधिक परेशान कर सकती हैं। यदि लंबे समय से ऋण के लिए परेशान हैं तो इस सप्ताह वह आपको मिल सकता है। विदेश यात्रा के लिए यह समय बहुत अनुकूल नहीं है अतः यदि बहुत आवश्यक ना हो तो उसे अभी कुछ समय के लिए स्थगित रखें। संतान से विशेष कर पुत्र के कारण कुछ मानसिक परेशानी पैदा हो सकती है। प्रेम संबंधों में किसी भी बात की जल्दबाजी ना करें अन्यथा रिश्ते में परेशानियां पैदा हो सकती हैं।

धनु
उद्यमी या व्यवसायी कुछ योजनाएं बना सकते हैं। आप में से कुछ लोग साझेदारी से बड़ा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आप अपने संपर्कों को बढ़ाएंगे और कुछ लाभकारी संपर्क भी स्थापित करेंगे। आर्थिक रूप से दिन अच्छा रहने वाला है। आय में वृद्धि होना तय है और आपको आय का एक अतिरिक्त स्रोत भी मिल सकता है। घरेलू मोर्चे पर सामंजस्य बरकरार रहेगा और शादी, जन्म या धार्मिक समारोह जैसे कार्यक्रम मनाया जा सकता है। आपको अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

मकर
आप गतिशील ऊर्जा और सकारात्मक विचारों से भरे रहेंगे। आप जो भी करेंगे, उसमें अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे और दिन भर व्यस्त रहेंगे। कुछ नए विकास आपकी आय को बढ़ा सकते है। आप अपने संचार कौशल और आत्मविश्वास से लोगों पर विजय प्राप्त करेंगे। आप कुछ प्रभावशाली संपर्क स्थापित करेंगे जो भविष्य में लाभ के मार्ग प्रशस्त करेगा। आप आर्थिक रूप से सुरक्षित होंगे और भविष्य में आय में वृद्धि के मजबूत संकेत हैं। आपको अपने प्रियजनों का पूरा समर्थन मिलेगा।

कुंभ
आर्थिक मामलों में सुधार और कुछ व्यापारिक यात्राओं के योग बनते नजर आ रहे हैं। आर्थिक कार्यों में सफ़लता मिलेगी। प्रभावशाली एवं महत्वपूर्ण व्यक्तियों से आपका मिलना होगा और इससे आपको फायदा भी होगा। लाभप्रद सौदे हाथ लगेंगे। जीवनसाथी तथा परिवार के साथ आनंददायी समय बीतेगा। आप अपनी या संतान की शिक्षा को लेकर कुछ हद तक चिंतित रह सकते हैं। आज स्वास्थ्य कुछ नरम- गरम रह सकता है।

मीन
आज आपके सहकर्मी समूह के मध्य आपकी लोकप्रियता में वृद्धि संभव है । व्यावसायिक रूप से चीजें सुचारू रहेंगी और आपको अच्छी प्रगति प्राप्त होगी। आपकी आमदनी बढ़ेगी और आपको आर्थिक लाभ प्राप्त करने के नवीन रास्ते मिलेंगे। भाई-बहनों और बड़ों के साथ संबंध सौहार्दपूर्ण और प्रेमपूर्ण रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ छोटी यात्राओं या भ्रमण की योजना बन सकती है। आपका पारिवारिक-जीवन आनंदमय और खुशहाल रहेगा। आज आपको अपने या पिता के स्वास्थ्य की स्थिति चिंता हो सकती है। दुर्घटनाएं हो सकती हैं, इसलिए सावधानी बरतने का प्रयास करें।

Related posts

12 मई 2020 : जानें मंगलवार का राशिफल

राशिफल: 14 फरवरी 2018

Jeewan Aadhar Editor Desk

10 मार्च 2021 : जानें बुधवार का राशिफल