राशिफल

24 अप्रैल 2019 : जानें बुधवार का राशिफल

मेष
आज आपको हर किसी का सहयोग मिलेगा। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए जॉब के अच्छे ऑफर्स आने के योग बन रहे हैं। घर में खुशी का माहौल बनेगा। संतान पक्ष के साथ आपके संबध बेहतर रहेंगे। आपको उनसे कोई बड़ी खुशी मिलेगी। आज लोगों के ऊपर आपका प्रभाव बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल बढ़िया रहेगा। आपको व्यापार में मुनाफा हो सकता है। ऑफिस में किसी सहकर्मी से आपकी दोस्ती होने की संभावना है। शाम को आप एक साथ टाईम भी स्पेंड कर सकते हैं। शिवलिंग पर जल अर्पित करें, पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

वृष
आज कार्यक्षेत्र में आपको किसी से पुरानी पहचान का फायदा मिलेगा। आपके रूके हुए सारे काम आसानी से पूरे हो जायेंगे। अगर आप अपने बड़े भाई-बहन के सहयोग से कोई काम शुरू करेंगे, तो उसमें आपको तरक्की जरूर मिलेगी। आज आपका मन आध्यात्म के प्रति अधिक रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन के लिए जायेंगे। ऑफिस में किसी काम को लेकर आपकी तारीफ़ होगी। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन बेहतर है। आपका स्वास्थ्य फिट रहेगा। किसी काम में कोशिश करने से किस्मत का सहयोग जरूर मिलेगा। मंदिर में कुछ देर बैठकर समय बिताएं, आपको तरक्की मिलेगी।

मिथुन
आज ऑफिस में सबका सहयोग मिलेगा। सीनियर्स आपसे खुश रहेंगे। आमदनी में इज़ाफा होने के आसार नज़र आ रहे हैं। आपकी स्थिति हर तरह से मजबूत रहेगी। पूरे दिन खुद को तरोताज़ा महसूस करेंगे। इस राशि के राजनीति से जुड़े लोगों के लिये आज विदेश दौरे के चांस बन रहे हैं। घर परिवार का वातावरण शांतिदायक रहेगा। आध्यात्मिकता की ओर आपका रुझान रहेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं हील स्टेशन पर घूमने की प्लांनिग बनायेंगे। जरुरतमंद को वस्त्र दान करें, रिश्ते मजबूत होंगे।

कर्क
आज अचानक घर पर आपका कोई मित्र आ सकता है। इस राशि के लॉ से जुड़े स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको सही दिशा में मेहनत करने से ही फल मिलेगा। किसी भी काम की शुरूआत करने से पहले जीवनसाथी से सलाह ले लेना अच्छा रहेगा। ऑफिस के किसी काम से आप कहीं लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। आज कुछ मामलों में आप कन्फ्यूज रह सकते हैं। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगा रहेगा। कोई नया दोस्त बनने की भी संभावना है। श्री गणेशाय नमः, मंत्र का 11 बार पाठ करें, आपकी परेशानी दूर होगी।

सिंह
आज आपको दूसरों के साथ अपने व्यवहार को लेकर थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए। किसी को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। धन लाभ के लिये दिन ठीक रहेगा। आपको कमाई के नए सोर्स नजर आ सकते हैं। आपको परिवार के किसी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी रिश्तेदार से अचानक मुलाकात होने की संभावना है। दिनभर के कामों से आपको थोड़ा तनाव होगा। परिवार में सब कुछ ठीक रहेगा। आपको सबका सहयोग मिलेगा। सूर्यदेव को नमस्कार करें, घर के सुख-सौभाग्य में वृद्धि होगी।

कन्या
आज आप परिवार वालों के साथ ख़ुशी के पल बितायेंगे। इस राशि के जो लोग सी.ए, यानी चार्टेड अकाउंटेंट हैं, उन्हें तरक्की के कई सुनहरे मौके मिलेंगे। किसी बड़े बुजुर्ग की मदद करने से आप मन में राहत महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आप हर तरह से सक्षम रहेंगे। आपका खुशनुमा व्यवहार घर में ख़ुशी का माहौल बना देगा। आप करियर में नए आयाम स्थापित करेंगे। आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। गणेश जी के आगे घी का दीपक जलाएं, आपके सभी काम समय से पूर होंगे।

तुला
आज परिवार वालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। इस राशि के बुक सैलर के लिए आज का दिन लाभ दिलाने वाला है। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपने काम में थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए। कोई व्यक्ति आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। पैसों से जुड़े कुछ काम आज रूक सकते हैं। इससे आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है। जो युवा प्राइवेट जॉब की तलाश में हैं, आज उनकी अच्छी जगह पर नौकरी लगने की संभावना बन रही है। माता-पिता का आशीर्वाद लें, आपकी सभी समस्याएं दूर होगी।

वृश्चिक
आज आप पूरे दिन नई ऊर्जा के साथ काम करेंगे। इस राशि के शिक्षकों के लिए आज का दिन कुछ खास रहेगा। आज मेहनत का परिणाम आपके फेवर में होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। आप उनके साथ मूवी देखने का प्लान बनायेंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य में आपको अपनी माता का सहयोग मिलेगा। इस राशि के जो लोग वकील हैं, आज उन्हें किसी बड़े केस में जीत हासिल हो सकती है। आपको संतान सुख की प्राप्ति होगी। गाय को रोटी खिलाएं, आपकी मेहनत रंग लायेगी।

धनु
आज आप खुद को एनर्जी से भरा महसूस करेंगे। आप जिस काम को करेंगे, वो समय से पहले पूरा हो जायेगा। इस राशि के इंजीनीयर्स को किसी काम से बड़े धन लाभ की प्राप्ति होगी। आप अपने अनुभवों का प्रयोग सही दिशा में करेंगे। किसी जरूरी काम में दोस्तों की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। अधिकारियों से खास मामलों पर बातचीत होगी। सोचे हुए सभी काम समय पर पूरे होंगे। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। पार्टनर आपकी भावनाओं को समझने की कोशिश करेगा। कन्या के पैर छूकर आशीर्वाद लें, काम में सफलता अवश्य मिलेगी।

मकर
आज स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आपको अपनी सेहत का ख्याल रखना चाहिए। आज आपको अपनी वाणी पर संयम बरतने की आवश्यकता है। कुछ लोगों के साथ वाद-विवाद होने की संभावना बन रही है। संगीत के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन प्रसिद्धि दिलाने वाला रहेगा। परफॉरमेंस के लिए आपको कोई बड़ा प्लेटफॉर्म भी मिलेगा। प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए आज का दिन ठीक रहने वाला है। आपको किसी प्रोफेसर से मदद मिलने की उम्मीद है। व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं। हनुमान चालीसा का पाठ करें, स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

कुंभ
आज का दिन कार्यक्षेत्र में तरक्की दिलाने वाला रहेगा। माता-पिता के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे। आप हर कदम पर सच का साथ देंगे। लोग आपको सपोर्ट करेंगे। इससे आपके मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। आज आप धार्मिक किताब पढ़ने में रूचि ले सकते हैं। आपका कोई सोचा हुआ काम पूरा हो जायेगा। किसी करीबी को आज आपसे कुछ अपेक्षाएं हो सकती है। बिजनेस पार्टनर के साथ संबंध मजबूत होंगे। उनके साथ मिलकर किये गये कामों से आपको फायदा होगा। माँ दुर्गा को लौंग अर्पित करें, आपकी सभी मनोकामना पूरी होगी।

मीन
आज आपकी किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होने की संभावना है। उनके साथ आप कहीं घूमने भी जा सकते हैं। पिता के सहयोग से आपका कोई जरूरी काम पूरा हो जायेगा। आज आप कार्यस्थल पर खूब मेहनत करेंगे। आपकी मेहनत रंग लायेगी। इस राशि के विद्यार्थियों को आज परिक्षा में बेहतर परिणाम हासिल होंगे। किसी नए विषय की पढ़ाई शुरू करने के लिए आज का दिन अच्छा है। आज सामाजिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी, जिससे समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भगवान गणेश को लडडू का भोग लगाएं, जीवन में सभी लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

Related posts

26 अगस्त 2018 : जानें रविवार का राशिफल

6 सितम्बर 2021 : जानें सोमवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

5 अप्रैल 2021 : जानें सोमवार का राशिफल