राशिफल

2 मई 2019 : जानें वीरवार का राशिफल

मेष
आज आपको किसी जरूरी काम में बड़े भाई-बहन का सहयोग प्राप्त होगा। इस राशि के कपड़े का बिज़नेस करने वाले लोगों को फायदा होगा। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा करेंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। इस राशि के कॉमर्स स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है। शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। आपका स्वास्थ्य फीट रहेगा। आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और मजबूत होगा। आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे। विष्णु जी को प्रणाम करें, कार्यों में सफलता मिलेगी।

वृष
आज आपकी खुशियों में इजाफा होगा। आपको अचानक किसी काम से मुनाफा हो सकता है। इस राशि के जिन लोगों का इलेक्ट्रॉनिक्स का बिजनेस है, उनकी बिक्री में बढ़ोतरी होगी। खेलकूद से जुड़े लोगों को भी लाभ के कई मौके मिलेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ बरकरार रहेगी। माता-पिता को बच्चों से किसी काम में सहयोग प्राप्त होगा। आज आपके घर पर कोई रिलेटिव आ सकता है। सेहत के मामले में आपका दिन बेहतर बना रहेगा। धार्मिक कार्यों में अपना सहयोग दें, जीवन में सुख की अनुभूति होगी।

मिथुन
आज रूके हुए काम पूरे होने की संभावना है। इस राशि के मीडिया से जुड़े लोगों को आज नई उपलब्धियां प्राप्त होगी। आज आप किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे। बिजनेस के किसी काम के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यात्रा मंगलमय रहेगी। आपके आसपास कुछ पॉजिटिव बदलाव आपकी जिंदगी को बेहतर बनायेंगे। ऑफिस का काम जल्दी पूरा होगा।समाज में आपका दायरा बढ़ेगा। तकनीकी क्षेत्र के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। मंदिर की साफ-सफाई में अपना सहयोग दें, धन लाभ होंगे।

कर्क
आज आपके काम धीमी गति से पूरे होने की संभावना है। किसी खास काम में लोगों का सहयोग पाने के लिये आपको कोशिश करनी पड़ेगी। आज जीवनसाथी के साथ अपने रिश्तों में मिठास बनाये रखने की जरूरत है। इससे आपका रिश्ता मजबूत होगा। आपको अपने बच्चों की पढ़ाई पर भी नजर रखने की जरूरत है। बिजनेस में विरोधियों से आपको बचकर रहना चाहिए। खुद को फीट रखने के लिए आपको एक्सरसाइज़ का सहारा लेना चाहिए। जरूरतमंद को वस्त्र दान करें, जीवन में खुशियाँ बरकरार रहेगी।

सिंह
आज आपकी पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ने की उम्मीद है। ऑफिस में आपसे पिछले दिनों की रिपोर्ट ली जा सकती है। आपके धन-धान्य में वृद्धि होगी। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग करेंगे। आज आपको फिजूल की बातों में पड़ने से बचना चाहिए। आपकी सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। तली-भुनी चीजें खाने से आपको बचना चाहिए। आपके कुछ खास काम में आज रूकावट आ सकती है, लेकिन शाम तक काम पूरा हो जायेगा। मंदिर में चने की दाल दान करें, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी।

कन्या
आज परिवार वालों के साथ समय बीतेगा। अगर आज किसी को प्रपोज करना चाहते हैं, तो आज का दिन शुभ है। काम में सफलता जरूर मिलेगी। इस राशि के जो लोग प्राईवेट जॉब करते हैं, बॉस उनके काम से बेहद खुश होंगे। संतान के साथ संबंधों में मजबूती आयेगी। पुराने रोगों से आपको छुटकारा मिलेगा। आज आपके सभी काम आसानी से पूरे होंगे। कॉमर्स फील्ड के छात्रों को आज कुछ नया सीखने को मिलेगा। आपके ज्ञान में बढ़ोतरी होगी। विष्णु जी को पीले फूल अर्पित करें, आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होगी।

तुला
आज आप किसी पारिवारिक समारोह में जा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर चलने की जरूरत है। ऑफिस में आज स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। आपका कॉन्फिडेंस भी ठीक रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में लाभ पाने के लिये आपको मेहनत करने की आवश्यकता है। परिवार में आज किसी से भी बात करते समय आपको अपनी भाषा पर संयम बनाये रखना चाहिए। इस राशि के जो छात्र साइंस की फील्ड से जुड़े हैं, आज उनका दिन मिला-जुला रहने वाला है। आपको बेहतर परिणाम पाने के लिए मेहनत करनी पड़ेगी। ब्राह्मण को कुछ दान करें, आपके सभी काम आसानी से पूरे होंगे।

वृश्चिक
आज कुछ महत्वपूर्ण लोगों से आपकी मुलाकात होने की संभावना है। इस राशि के जो लोग पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें अपने काम के लिये तारीफ मिलेगी। आपको किसी समस्या को सुलझाने का तुरंत रास्ता भी मिल जायेगा। आपको अपने सीनियर्स का सपोर्ट भी मिलेगा। कुल मिलाकर आज आप अपने सभी कामों में बहुत हद तक सफल रहेंगे। बिजनेसमैन को अच्छा-खासा फायदा होगा। इस राशि के बच्चे पढ़ाई में रूचि लेंगे। आपका पारिवारिक जीवन सुखद बना रहेगा। मंदिर में एक हल्दी का टुकड़ा दान करें, धन लाभ होगा।

धनु
आज आप अपने जीवन में कुछ नए बदलाव करेंगे। ये बदलाव आपके लिये फायदेमंद होंगे। इस राशि के फैशन डिजाइनर्स को अपने काम के लिए विदेश जाने का मौका मिलेगा। वहां जाकर आप नई चीज़ें सीखेंगे। ऑफिस का माहौल आपको खुश रखेगा। काम समय पर पूरे होंगे। सेहत की दृष्टि से आप खुद को एनर्जेटिक फील करेंगे। परिवार की सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। कोर्ट-कचहरी का मामला आज आपके पक्ष में रहेगा। आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। अपने गुरु को प्रणाम करें, आर्थिक-स्थिति बेहतर बनी रहेगी।

मकर
आज दाम्पत्य संबंधों में तालमेल बनाकर चलने की जरूरत है। किसी बात पर जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। आपको बहस करने से बचना चाहिए। आज तरक्की के कई अच्छे मौके आपके सामने आयेंगे, लेकिन आपको उन मौकों पर नजर बनाये रखने की जरूरत है। सही दिशा में की गई मेहनत से ही आपको सफलता मिलेगी। आर्थिक रूप से आप मजबूत बने रहेंगे। आज आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए। आपके पास किसी कॉलेज फ्रंड का कॉल आ सकता है। छोटे बच्चे को कलर की डिब्बी गिफ्ट करें, मेहनत रंग लायेगी।

कुंभ
आज आपके काम मन-मुताबिक पूरे होंगे। इस राशि के जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं, आज उन्हें कोई बड़ा पद मिल सकता है। आज आपकी फाइनेंशियल कंडिशन बेहतर बनी रहेगी। लवमेट के साथ लंच करने का प्रोग्राम बनायेंगे। आप रोजगार के मामले में किसी से सलाह लेंगे, जो कि आपके लिये फायदेमंद रहेगी। किसी व्यक्ति से नये प्रोजेक्ट के बारे में बात हो सकती है। आज आपके मन में नए विचार आयेंगे। मित्रों के साथ संबंध बेहतर होंगे। मंदिर में घी की डिब्बी दान करें, रिश्ते बेहतर होंगे।

मीन
आज जीवनसाथी का पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आज आपका कोई नया काम करने का मन कर सकता है। आपको काम में सफलता मिलेगी। आज आपको ऑफिस की तरफ से ट्रिप पर जाने का मौका मिलेगा। आप खूब एन्जॉय करेंगे। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहतर बनी रहेगी। व्यापार में अचानक आपको धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। इस राशि के जो छात्र इंजीनियरिंग कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन शानदार है। बड़े-बुजुर्ग आज शाम को अपने दोस्तों से मिलने जायेंगे। चिड़ियों को बाजरा खिलाएं, आपके साथ सब अच्छा होगा।

Related posts

4 फरवरी 2021: जानें गुरुवार का राशिफल

30 मई 2019 : जानें वीरवार का राशिफल

9 नवंबर 2019 : जानें शनिवार का राशिफल