देश

नक्सलियों ने CRPF के काफिले पर किया बड़ा हमला, 15 जवान घायल

सरायकेला,
झारखंड के सरायकेला में नक्सलियों ने मंगलवार को बड़ी घटना को अंजाम दिया। यहां कुचाई इलाके में 209 कोबरा बटालियन और झारखंड पुलिस की टुकड़ी पर नक्सलियों ने आईईडी धमाका किया। सुरक्षा बल और पुलिस का दस्ता स्पेशल ऑपरेशन पर था। इसी बीच आईईडी धमाका हुआ जिसमें कोबरा बटालियन और झारखंड पुलिस के 15 जवान जख्मी हो गए। जवानों की गंभीर स्थिति को देखते हुए मंगलवार सुबह 6.50 में उन्हें रांची एयरलिफ्ट किया गया। जिस इलाके में माओवादियों ने धमाके कर पुलिस को निशाना बनाने की कोशिश की, वहां पर चुनाव समाप्ति के ठीक दूसरे दिन भी सुरक्षाबलों पर नक्सलियों ने हमला किया था।
मोस्ट वॉन्टेड केशवराव उर्फ बसवाराज
भाकपा माओवादियों का सुप्रीमो नंबला केशवराव उर्फ बसवाराज झारखंड में संगठन को मजबूत करने के लिए सरायकेला-खरसांवा के इलाके में बैठक कर चुका है। बसवाराज ने इसकी जिम्मेदारी 25 लाख के ईनामी पतिराम मांझी उर्फ अनल को दी है। मिलिट्री कमीशन में अनल को प्रमोशन दिया गया है। अनल वर्तमान में 15 लाख के ईनामी महाराज प्रमाणिक और दस लाख के ईनामी अमित मुंडा के साथ इलाके में कैंप कर रहा है। इन्हीं नक्सलियों की ओर से इस इलाके में पुलिस पर लगातार हमला किया जा रहा है।
हाल की घटनाओं में यह सबसे गंभीर मामला है क्योंकि नक्सलियों ने सुरक्षा दस्ते पर आईईडी धमाका कर बड़ी नुकसान की योजना बनाई थी। हालांकि उग्रवादी अपने मंसूबे में कामयाब नहीं रहे। सरायकेला नक्सलियों का अड्डा माना जाता है। यहां हमेशा कोई न कोई घटना सामने आती है। 20 मई को सरायकेला जिले में एक नक्सली हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। प्रतिबंधित वामपंथी नक्सली समूह के सदस्यों ने हुडांगा गांव में बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया और फिर एक पुलिस बस पर अंधाधुंध गोलीबारी की। हमले के वक्त पुलिसकर्मी सुरू सिंचाई परियोजना और बांध की सुरक्षा के लिए जा रहे थे। घायल पुलिसकर्मियों को जमशेदपुर के एक अस्पताल में ले जाया गया।

Related posts

AAP के 20 विधायकों को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने कहा- EC दोबारा सुने याचिका

ना ​बिजली के बिल बंटेगे और ना ही होगी बिजली की चोरी—सरकार उठा रही क्रांतिकारी कदम

दिवंगत मुख्यमंत्री जे. जयललिता के आवास पोयस गार्डन के कार्यालय ब्लॉक पर आयकर विभाग के छापे

Jeewan Aadhar Editor Desk