राशिफल

18 जून 2019 : जानें मंगलवार का राशिफल

मेष
आज आप परिवार वालों के साथ सुखद समय बितायेंगे। सामाजिक स्तर पर आपका रूतबा बढ़ेगा। प्रेम-संबंधों में आपको सफलता मिलेगी। कामकाज में किसी मित्र से आर्थिक मदद मिलेगी। विदेश यात्रा का मौका मिलने की संभावना है। ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी । धन लाभ के योग बन रहे हैं। आज आपकी कार्यक्षमता भविष्य में फायदा दिला सकती है। आज आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। बड़े-बुजुर्ग का आशीर्वाद मिलता रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

वृष
आज आप सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपसी विश्वास और सहजता के सहारे आपके संबंधों में मजबूती आयेगी। मेहनत के परिणाम जल्द ही आपको मिलेंगे। इस राशि के महिलाओं को आज के दिन कोई खास खुशखबरी मिलने वाली है। करियर के लिए आज का दिन मील का पत्थर साबित होगा। सफलता आपके कदम चूमेगी। ऑफिस में सबके साथ संबंध बेहतर होंगे । आपके मन की इच्छा पूरी होगी। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। मंदिर में शहद की शीशी दान करें, रिश्ते बेहतर होंगे।

मिथुन
आज आप अपने डेली रूटीन में बदलाव करने की कोशिश करेंगे। आप अपने साथियों को खुश रखने की कोशिश करेंगे। सोशल साईंस स्टूडेंट्स के लिए दिन बढ़िया रहने वाला है। आपको करियर में सफलता मिलेगी। आज आप किसी काम के लिए प्लानिंग करेंगे। आपका दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। किसी नए काम पर सोच-विचार करेंगे। कुछ नई जिम्मेदारियां जल्द मिलने की संभावना है। अधिकारियों से सम्मान मिलेगा। पुरानी रोग से छुटकारा मिलेगा। मंदिर में मसूर दाल दान करें, कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी।

कर्क
आज किसी काम को लेकर आपको जल्दबाजी करने से बचना चाहिए। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन के लिए जायेंगे। व्यापार में आपको उम्मीद से कम लाभ होगा। किसी दूसरे पर अपने काम थोपने की कोशिश करने से आपको बचना चाहिए। आज दोस्तों से होने वाली कुछ जरूरी मुलाकाते आपके लिए फायदेमंद होगी। आपके लिए कोई फैसला करना कठिन हो सकता है। आर्थिक पक्ष में मजबूती आयेगी। किसी की आलोचना करने से आपको बचना चाहिए। बात और भी बिगड़ सकती है। अपने गुरु का आशीर्वाद लें, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी।

सिंह
आज शाम के समय जीवनसाथी के साथ फ़िल्म देखना आपको सुकून देगा। साथ में बाहर डिनर आपको ख़ुशमिज़ाज भी बनाएं रखेगा। आज आर्थिक मामलों को लेकर आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। अगर आप नौकरीपेशा वाले हैं, तो आपके रूके हुए काम में सहयोगी से मदद मिलेगी। आर्ट्स स्टूडेंट्स के लिए दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। मेहनत के बल पर आपको सफलता मिलेगी। परिवार की कुछ जिम्मेदारियां बढ़ सकती है, लेकिन आप इसे बखूबी निभायेंगे। मंदिर में कुछ देर समय बिताएं, आपके साथ सब अच्छा होगा।

कन्या
आज आप काम के प्रति बेहद एक्टिव रहेंगे। आप खुद को ताजगी से भरा हुआ महसूस करेंगे। जरूरतमंद की मदद के लिए आप हर संभव कोशिश करेंगे। आपको इसमें फायदा भी होगा। आपका पॉजीटिव व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा। आज किसी जरुरी काम से भागदौड़ करनी पड़ सकती है, लेकिन काम में सफलता मिलेगी। कृषि के क्षेत्र से जुड़े लोगों को धन लाभ होगा। इस राशि की महिलाएँ आज किसी समारोह में जा सकती है। मीडिया से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर है। मंदिर में नारियल का दान करें, सभी काम बनते नज़र आयेंगे।

तुला
आज आपको कुछ घरेलू सामान की खरीदारी करनी पड़ सकती है। आप शाम को बच्चों के साथ कहीं घूमने के लिए बाहर निकलेंगे। कामकाज में बहुत हद तक सफल होंगे। स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है। किसी नये काम की शुरूआत करने पर परिवार के सभी सदस्य आपसे खुश होंगे। मित्रों के साथ किसी बात को लेकर थोड़ी अनबन होने की संभावना है। किसी कठिन काम में सहायता मिलने से आपको राहत महसूस होगी। हनुमान मंदिर जाकर भगवान के दर्शन करें, आपकी सभी समस्याएं दूर होगी।

वृश्चिक
आज खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। जियोग्राफी स्टूडेंट्स के लिए दिन बेहतर रहने वाला है। दोस्तों से पूर्ण रूप से सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम-प्रसंग में आपको सफलता मिलेगी। आपका दाम्पत्य जीवन बेहतर रहेगा। आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आपके आसपास चहल-पहल रहेगी। आपको एक साथ कई काम संभालने पड़ सकते हैं। परिवार के साथ कहीं घूमने का प्रोग्राम बनायेंगे। काम और मेहनत ज्यादा रहेंगे, लेकिन आपको सफलता भी मिलेगा। आज नए व्यवसाय के अवसर मिल सकते हैं। अपने ईष्टदेव को फूल अर्पित करें,आपकी सभी इच्छाएं पूरी होगी।

धनु
आज किसी व्यक्ति से आपको उम्मीद से अधिक फायदा होगा। घर के किसी काम को पूरा करने में बड़े-बुजुर्ग की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। लवमेट के लिए दिन खास रहने वाला है। थोड़ी मेहनत से किसी बड़े धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। दोस्तों के साथ समय बितायेंगे। उनके साथ कहीं घूमने की प्लानिंग करेंगे। आज ऑफिस के काम आपको कोई यात्रा करनी पड़ सकती है। ये यात्रा लाभदायक रहेगी। मंदिर में घी का दीपक जलाएं, करियर में आपकी सफलता सुनिश्चित होगी।

मकर
आज किसी काम को करते समय आपको अपने मन को शांत रखना चाहिए। आपका काम आसानी से सफल होगा। आज पैसों से जुड़े बड़े फैसले आपको सोच-समझकर लेने चाहिए। आज किस्मत के भरोसे आपको बिल्कुल नहीं रहना चाहिए। नौकरीपेशा वालों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आज आर्थिक समस्याएं सुलझ जाएंगी। आज शत्रु पक्ष आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे। कुल मिलाकर आपका दिन सामान्य रहने वाला है। मंदिर में मौसमी फल दान करें, आपका दिन खुशनुमा रहेगा।

कुंभ
आज आपका सोचा हुआ काम अचानक से पूरा हो जाएगा। आर्थिक पक्ष काफी मजबूत रहेगा। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम को देखकर खुश होंगे। लवमेट के लिए दिन शानदार रहने वाला है। कहीं घूमने की प्लानिंग बनायेंगे। आपको काम के नए अवसर जल्दी ही मिलेंगे। अपने कार्यक्षेत्र को बढ़ाने के लिए किसी मित्र से आर्थिक मदद मिलेगी। आपका आत्मविश्वास भी बढ़ा हुआ रहेगा। परिवार की जरूरतों को पूरा करेंगे। मंदिर जाकर पांच बार घंटी बजाएं, आपको धन लाभ होगा।

मीन
वालों आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। किसी जरूरी काम को पूरा करने में आप सफल होंगे। बिजनेसमैन के लिए आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। कोई दोस्त आपके घर पर मिलने आ सकते हैं। रोजगार के मामले में आप किसी जानकर व्यक्ति से सलाह लेंगे। करियर से रिलेटेड आपको कई अच्छे मौके भी मिलेंगे। आज किसी काम को संतुलन बनाकर करने से वह समय से पहले पूरा होगा। गाय को रोटी खिलाएं, आपके प्रेम-संबंधों में मधुरता आयेगी।

Related posts

आज विशाखा नक्षत्र में 5 राशियों की जागेगी किस्मत, जानें 12 राशियों का राशिफल

7 May 2024 Ka Rashifal : आज सौभाग्‍य योग के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग, 4 राशियों के जातको को होगा धनलाभ, जानें 12 राशियों का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

4 जनवरी 2023 : जानें बुधवार का राशिफल