हिसार

प्राणायम व योगासन करने से बीमारियों से बचा जा सकता है-अशोक आर्य

आदमपुर (अग्रवाल)
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में हुडा पार्क में चल रहे 7 दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ डा.प्रकाश बैनीवाल ने दीप प्रज्जवलित कर किया। पतजंलि योग समिति के प्रभारी जनार्दन शर्मा की देखरेख कस्बे के अनेक साधकों ने योगाभ्यास किया। प्रशिक्षक अशोक आर्य ने बताया कि प्रतिदिन प्राणायम व योगासन करने से बीमारियों से बचा जा सकता है। एडवोकेट सुनील कुमार ने कहा कि भ्रामरी प्राणायाम करने से बुद्धि तेज होती है। इस मौके पर सरपंच सुभाष अग्रवाल, रणपतराम नूनिया, मा.छबीलदास कालीराणा,दलीप जांगड़ा, गोपाल अग्रवाल, रजनीश गर्ग, डा.बनवारीलाल, डा. प्रकाश, श्रवण पूनिया, डा.धनवंतरी, राजकुमार, पूनमचंद पूनिया, सतीश सोनी, अंगूरी देवी, शारदा, सुमन, मोनिका, अंजलि आदि मौजूद रहे।

Related posts

सरकार के महत्वाकांक्षी अभियानों में रूची ना लेना बेहद गंभीर विषय : उपायुक्त

Jeewan Aadhar Editor Desk

पशु के आगे आने से कार हुई अनियंत्रित, एएसआई सहित 3 घायल

हिसार : दिवंग्त किसान रामचंद्र खर्ब के आश्रित को डीसी रेट पर मिलेगी नौकरी