देश

डिप्रेशन में टीचर ने पत्नी और 3 बच्चों की हत्या की

नई दिल्ली,
एक दिल दहलाने वाला सामने आया है। दिल्ली के महरौली इलाके के वार्ड 2 में एक शख्स ने अपने 3 बच्चों और पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी शख्स ने चाकू से हत्या की है। इसके बाद मासूम बच्चे की गला घोंटकर हत्या की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है। हत्या करने वाले शख्स ने एक नोट भी लिखा है, जिसमें उसने कबूला कि उसने चारों लोगों की हत्या की है।

फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि उसने इतना खौफनाक कदम क्यों उठाया। शख्स की दो बेटियां और एक बेटा है। बड़ी लड़की उम्र 7 वर्ष, लड़के की उम्र 5 साल और सबसे छोटी लड़की की उम्र 2 महीने है। आरोपी का नाम उपेंद्र शुक्ला है। वह पेशे से टीचर है। उसने शुक्रवार देर रात 1 से 1.30 बजे के बीच सभी की हत्या कर दी।
मृतक बच्चों में एक लड़का, दो लड़कियां और पत्नी शामिल है। पूछताछ में उस उपेंद्र ने खुद को डिप्रेशन में बताया। जिस घर में चारों लोगों के कत्ल हुए, उसी घर में आरोपी की मां भी रहती है। उसने देखा कि उपेंद्र दरवाजा नहीं खोल रहा है तो उसने सुबह पड़ोसी को सूचना दी। इसके बाद पड़ोसियों ने 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया। अब उससे पूछताछ की जा रही है।

Related posts

सुबह डोभाल से हुई शाह की मुलाकात, दोपहर तक कश्मीर में गिर गई सरकार

पाकिस्तान से ताज होटल को उड़ाने की धमकी, बढ़ी सुरक्षा

5.6 तीव्रता वाले भूकंप के झटके से हिला अंडमान, नुकसान की खबर नहीं

Jeewan Aadhar Editor Desk