राशिफल

29 जुलाई 2019 : जानें सोमवार का राशिफल

मेष
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आप किसी नए काम की प्लानिंग कर सकते हैं। परिवार के साथ खुशनुमा पल बितायेंगे। ऑफिस में साथ काम करने वाले लोगों से कोई अच्छी सलाह मिल सकती है। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। आपके व्यवहार से कुछ लोग बेहद प्रभावित हो सकते हैं। किसी खास मामले में अनुभवी व्यक्ति से सलाह मिल सकती है। आपको अपने किसी कार्य में सफलता भी मिलेगी। पैसों की स्थिति में आप सुधार करने की कोशिश करेंगे। गाय को हरी घास खिलाएं, सबके साथ संबंध बेहतर होंगे।
वृष
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। बचपन के किसी मित्र से आपकी मुलाकात होगी। दोस्त के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग करेंगे। आपका मन प्रसन्न रहेगा। धैर्य पूर्वक किसी कार्य पर किया गया विचार बहुत फलदायी रहेगा। सोचे हुए कार्य पूरे होंगे। बिजनेस में कई नए मौके आपको मिलेंगे। अपने पार्टनर के साथ बेहतर पल बितायेंगे। साथ ही किसी रेस्टोरेंट में लंच करने भी जा सकते हैं। बहते जल में तिल प्रवाहित करें, सफलता आपके कदम चूमेगी।
मिथुन
आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। आप अपने भविष्य के बारे में थोड़ा सोच-विचार कर सकते हैं। परिवार में सबके साथ संबंध बेहतर होंगे। कार्यस्थल पर आपको सहयोग मिल सकता है। आपकी आमदनी बढ़ सकती है। दोस्तों के साथ कोई कार्यक्रम बन सकता है। आपके सभी काम बेहतर तरीके से पूरे हो सकते हैं। आपको सफलता के नए रास्ते मिल सकते हैं। संतान के किसी कार्य में विजयी होने से आपकी प्रसन्नता बढ़ सकती है। आप खुद को उर्जावान महसूस कर सकते हैं। हनुमान चालीसा का पाठ करें, पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।
कर्क
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपके रोजमर्रा के कामों में थोड़ी रूकावटें आ सकती है। किसी मसले को लेकर आप असहमत हो सकते हैं। विद्यार्थियों को शिक्षक की तरफ से विशेष मार्गदर्शन मिल सकता है। आप कोई मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। आपको सारी चीज़ों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। कोई नया काम शुरू करने से पहले विचार करें। आपको कॉन्फिडेंस की कमी महसूस हो सकती है। धन लाभ को लेकर आपके मन में किसी तरह का शक हो सकता है। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात आपको फायदा दिला सकती है। अपने गुरु का आशीर्वाद लें, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होंगी।
सिंह
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आप सामाजिक कार्यों में रुचि ले सकते हैं। कार्यस्थल पर किसी सहयोगी से वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। किसी से बिना वजह आपको उलझने से बचना चाहिए। परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। आपको कोई नया काम सिखने का अवसर मिल सकता है। कोई व्यक्ति आपकी योजनाओं को बिगाड़ने की कोशिश कर सकता है। आपको सावधान रहने की जरूरत है। कोर्ट- कचहरी के मामलों में भाग-दौड़ की संभावना है। लक्ष्मी माँ के आगे घी का दीपक जलाएं, आपकी सभी समस्याएं दूर होंगी।
कन्या
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आप अपनी बुद्धिमानी से सब काम संभाल लेंगे। नौकरीपेशा लोगों को साथ काम करने वालों से मदद मिलेगी। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर जाने का प्रोग्राम बनेगा। छात्रों के अंदर कॉम्पिटिशन के प्रति जागरूकता पैदा होगी। आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। किसी जरूरतमंद की मदद करने से आपको लाभ होगा। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। बच्चों से संबंधित आपको कोई सुखद समाचार मिलेगा। मंदिर में कुछ देर समय बिताएं, जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर होंगे।
तुला
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। दूसरों के कामों में दखल देने से आपको बचना चाहिए। आपके विचारों से कुछ लोग प्रभावित हो सकते हैं। मन-मुताबिक काम पूरे होने से आपका मन प्रसन्न होगा। अधिकारी वर्ग से बातचीत करते समय आपको सावधानी रखने की जरूरत है। दोस्तों के साथ आप किसी पिकनिक स्पॉट पर जाने की योजना बना सकते हैं। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए। संतान संबंधी मामलों में आपकी टेंशन कम हो सकती है। शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाएं, आपका दिन ठीक रहेगा।
वृश्चिक
आज आपको किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आपके मन में किसी की मदद करने का भाव आ सकता है। आपकी रचनात्मक प्रतिभा खुलकर सामने आ सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आप किसी धार्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं। आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आगे बढ़ने के आपको नए मौके मिल सकते हैं। आज आप जिससे भी बात करेंगे, उसे अपनी राय से सहमत कर सकते हैं। मंदिर में फल दान करें, धन में वृद्धि होगी।
धनु
आज स्टूडेंट्स को प्रतियोगी परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त होंगे। आपको उत्तम दाम्पत्य जीवन की अनुभूति होगी। समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कारोबार में दूसरों से संपर्क करना फायदेमंद रहेगा। आपके व्यवहार से लोग खुश होंगे। आज आपकी तारीफ होगी। आपके दिमाग में नए विचार आयेंगे। किसी खास मामले को लेकर आपकी सोच बदल सकती है। साथ ही आप इसमें सफल भी होंगे। माँ दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाएं, लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।
मकर
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। उधार लेन-देन से आपको बचना चाहिए। रिश्तों में संतुलन बनाकर चलने से रिश्ते मजबूत होंगे। किसी खास काम में सफल होने से आपकी तारीफ भी हो सकती है। आपको नकारात्मक विचारों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। ऑफिस में किसी सहकर्मी के साथ बहस हो सकती है। आपको इससे बचकर रहना चाहिए। कोई दोस्त आपको सरप्राईज दे सकता है। कुछ लोग आपका ध्यान खींचने की भी कोशिश कर सकते हैं। ब्राह्मण को कुछ दान करें, स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
कुंभ
आज आपका दिन शानदार रहेगा। रूका हुआ धन वापस मिल जायेगा। आपके अधूरे काम आसानी से पूरे होंगे। व्यापार में साझेदारी से आपको लाभ होगा। लवमेट का पूरा सहयोग मिलेगा। समाज के कार्यों में आप आगे रहेंगे। योजनाबद्ध तरीके से काम करने से आपको लाभ की प्राप्ति होगी। आपकी यात्रा सुखद रहेगी। आपके काम से सभी लोग प्रसन्न रहेंगे। स्टूडेंट्स को पढ़ाई-लिखाई में साथियों से मदद मिलेगी। आपका दाम्पत्य जीवन ख़ुशी से भरा रहेगा। ॐ नम: शिवाय – इस मंत्र का 11 बार जप करें, आपके सभी काम बनेंगे।
मीन
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। परिवार वालों की सलाह आपके लिये महत्वपूर्ण रहेगी। साथ ही आप उनकी हर संभव मदद भी करेंगे। आपकी भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। नवीन कार्यों के लिए आज का दिन बेहतर है। आप कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। महत्वपूर्ण मामलों पर आपको लोगों से बातचीत का मौका मिल सकता है। आपको इसका पूरा फायदा उठाना चाहिए। अपनी दिनचर्या में आपको कुछ बदलाव करने पड़ सकते हैं। रोजगार के उचित अवसर आपको मिल सकते हैं। किसी कन्या का आशीर्वाद लें, आपके साथ सब कुछ अच्छा होगा।

Related posts

1 मई 2019 : जानें बुधवार का राशिफल

3 मई 2021 : जानें सोमवार का राशिफल

13 अक्टूबर 2022 : जानें गुरुवार का राशिफल