फतेहाबाद

ड्रग्स की ओवरडोज से महिला की मौत

फतेहाबाद (साहिल रुखाया)
गढ़ी मोहल्ला में 30 वर्षीय एक महिला की ड्रग्स की ओवरडोज लेने से मौत हो गई। डीएसपी धर्मबीर पूनिया ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतका के परिजनों ने बयान दर्ज करवाए हैं कि महिला का पति पिछले 5 साल से जेल में बंद है और पति के जेल में बंद होने के कारण महिला मानसिक रूप से काफी परेशान थी। मानसिक रूप से परेशान महिला ने नशीली दवाएं निगल ली जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और बाद में उसकी मौत हो गई।
डीएसपी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के यह पता किया जाएगा कि महिला ने किस नशीली दवा या ड्रग्स की डोज ली है। फिलहाल पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार महिला का पति हत्या के एक मामले में पिछले 5 साल से जेल में बंद है।

Related posts

सीएम के करीबी भाजपा नेता को सरेआम जुआं खेलते किया पुलिस ने गिरफ्तार -VIDEO

कोरोना के संक्रमण के प्रसार को कम करने के लिए आयुष विभाग ने वितरित की 14262 इम्यूनिटी बूस्टिंग किट

Jeewan Aadhar Editor Desk

महिला ने पुलिस पर पति को अवैध हिरासत में रखने का लगाया आरोप