राशिफल

31 जुलाई 2019 : जानें बुधवार का राशिफल

मेष
आज शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशियों का माहौल बन सकता है। सोसाइटी के लोग आपसे घर पर मिलने आ सकते हैं। आज आपका दिन शानदार रहेगा। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। नए व्यक्ति से मुलाकात होने के योग बन रहे हैं। आपके काम से जीवनसाथी प्रसन्न हो सकते हैं। ऑफिस में आपको किसी नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है। आप सारी चीज़ों को बेहतर तरीके से संभाल लेंगे।आपको किसी लेन-देन से फायदा हो सकता है। अपने ईष्टदेव का ध्यान करें, घर का माहौल खुशियों से भरा रहेगा।

वृष
आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। आपके काम समय से पूरे होंगे। साथ ही आपको अपनी मेहनत का फल भी अवश्य मिलेगा। आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। किसी नए कॉन्टैक्ट से आपको फायदा होगा। कुछ लोगों को आपकी उदारता पसंद आयेगी। ऑफिस में सहकर्मी आपकी मदद के लिये तैयार खड़े रहेंगे। इस राशि के छात्रों को जल्द ही बड़ी सफलता हासिल होगी। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। किसी खास विषय पर मित्रों से बातचीत करेंगे। ब्राहमण को वस्त्र दान करें, आपके सभी काम बनेंगे।

मिथुन
आज आपके जीवन में नया बदलाव हो सकता है। अगर आप कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपको तरक्की के कई नये रास्ते खुले नजर आएंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है। आपको किसी समस्या को सुलझाने का तुरंत रास्ता मिल सकता है। आपको अपने सीनियर्स का भी सहयोग प्राप्त हो सकता है। आप अपने सभी कामों में बहुत हद तक सफल हो सकते हैं। जीवनसाथी आपकी भावनाओं का सम्मान करेंगे। मंदिर में घी का दीपक जलाएं, आपके साथ सब अच्छा होगा।

कर्क
आज आप पर काम का बोझ ज्यादा हो सकता है, जिसकी वजह से आप थकान महसूस करेंगे। किसी काम में अनुभवी की राय आपके लिए बेहतर साबित हो सकती है। जीवनसाथी के साथ अपने रिश्तों को लेकर आप ज्यादा ही भावुक हो सकते हैं। कारोबार में आपको फायदा हो सकता है, लेकिन आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल बनाकर रखना चाहिए। सोचे हुए काम पूरे होंगे। किसी काम के लिए माता-पिता से ली गई सलाह आपके लिए बेहतर रहेगा। माँ दुर्गा को इत्र चढ़ाएं, आपकी समस्या खत्म होगी।

सिंह
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आप किसी पारिवारिक समारोह में जा सकते हैं। वहां आपको देखकर कुछ लोग खुश होंगे। इसके अलावा अपने रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए आज आपको कोशिश करनी पड़ सकती है। आपका कॉन्फिडेंस बढ़ा हुआ रहेगा। सीनियर्स आपके किसी काम से खुश हो सकते हैं। आपके सेहत में थोड़ी गिरावट हो सकती है। नौकरी के क्षेत्र में आपको फायदा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। शिवलिंग पर मिश्री चढ़ाएं, स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

कन्या
आज आप ऑफिस में काम को पूरा करने में पूरी तरह से आप सक्षम होंगे। इस राशि के लॉ की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। किसी सीनियर वकील के साथ इंटरर्नशिप करने का मौका भी आपको मिलेगा। करियर में आप नए आयाम स्थापित करेंगे। आप जिससे भी मदद की उम्मीद करेंगे, उससे आपको समय पर मदद मिल जायेगी। कुत्ते को रोटी खिलाएं, आपको सभी काम में सफलता हासिल होगा।

तुला
आज आपका पैसा कहीं अटक सकता है। वालों आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। बढ़ता खर्च आपको थोड़ा परेशान कर सकता है। जीवनसाथी के साथ कहीं हील स्टेशन पर घूमने की प्लांनिग कर सकते हैं। किसी काम में अनुमान से ज्यादा ही मेहनत और समय लग सकता है। आप रिश्तों में सुधार लाने की कोशिश कर सकते हैं। कोई भी फैसला आपको सोच-समझ लेना चाहिए, बेहतर रहेगा। आपके कुछ खास कामों में रूकावट आ सकती है, लेकिन परिवार के लोगों से आपको सहयोग मिलेगा। गणेश जी को हल्दी चढ़ाएं, आपके साथ सब अच्छा होगा।

वृश्चिक
आज आपका रूका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। आप नये काम करने की सोच सकते हैं, जो आपको आगे धन लाभ के अवसर देंगे। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लग सकता है। आपका कोई नया दोस्त बन सकता है। किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से मदद मिल सकता है। आपके भौतिक सुख- साधनों में बढ़ोतरी होगी। बिजनेस के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। आपकी यात्रा सुखद भी रहेगी। शिव चालीसा का पाठ करें, आपके सभी काम बनेंगे।

धनु
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपको अचानक धन लाभ होगा। आपके कई योजनाएँ समय से पूरे हो जायेंगे। आपके परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी-खासी सफलता मिलेगी। अपनी उर्जा से आप बहुत कुछ हासिल कर लेंगे। आपके मन की इच्छा पूरी होगी। आर्थिक मामलों में आपको लाभ मिलेगा। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे। बच्चें आपको गर्व करने की वजह देंगे। शिवजी को नारियल चढ़ाएं, सफलता आपके कदम चूमेगी।

मकर
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपको नये लोगों से थोड़ा संभलकर रहना चाहिए। किसी भी काम में बड़ों की सलाह लेना बेहतर रहेगा। बच्चे पढ़ाई के प्रति कुछ कुछ कम रूचि ले सकते हैं। बिजनेस में विरोधियों से आपको बचकर रहना चाहिए। ऑफिस में सीनियर आपके काम से खुश होकर आपको कुछ गिफ्ट कर सकते हैं। खुद को फिट रखने के लिए आपको योग करना चाहिए। छोटे बच्चों को पेन गिफ्ट करें, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी।

कुंभ
आज आप लोगों को अपनी योजनाओं से सहमत कर लेंगे। घर पर किसी रिश्तेदार के आने से परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। उनके साथ मनोरंजन के लिए कहीं घूमने भी जा सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। परिवार के साथ बेहतर समय बीतेगा। सोचे हुए कुछ जरूरी काम पूरे होंगे। आप बड़े ही खुश नजर आयेंगे। तकनीकी क्षेत्र के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है। हनुमान मंदिर जाकर भगवान का दर्शन करें, पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

मीन
आज आपका दिन घूमने-फिरने में बीत सकता है। आप परिवार वालों के साथ मनोरंजन के लिए कहीं ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं। इस राशि के व्यापारी वर्ग को अचानक से कोई बड़ा धन लाभ हो सकता है, जिससे आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और मजबूत होगा। आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव ला सकते हैं। आपका पूरा ध्यान अपने करियर को आगे बढ़ाने पर रहेगा। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करके आपको काफी अच्छा महसूस होगा। शिवलिंग पर जल अर्पित करें, पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

Related posts

राशिफल 11 जुलाई 2018 : जानें कैसा रहेगा बुधवार का दिन

1 अक्टूबर 2020 : जानें गुरुवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

22 August 2023 Ka Rashifal : मंगलवार को तुला राशि का चमकेगा सितारा, जानें 12 राशियों का राशिफल