राशिफल

6 दिसंबर 2018 : जानें गुरुवार का राशिफल

मेष
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप सबसे पहले खुद के कार्यों को समाप्त करेंगे। किसी खास व्यक्ति से आपको सहयोग मिलेगा। आपके कार्यों की खूब प्रशंसा होगी। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पूरे दिन खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। जो भी काम शुरू करेंगे, वो निश्चित समय पर पूरा हो जाएगा। करियर से संबंधित नए अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। भगवान शंकर को बेलपत्र चढ़ाएं, सुख समृद्धि मिलेगी।

वृष
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपका मन सामाजिक कार्यों की तरफ लगेगा। इस राशि के छात्रों को बेहतर परिणाम मिलेंगे। जो विद्यार्थी विदेश में शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनके लिए आज का दिन फेवरेबल है। आपको शिक्षकों से पढ़ाई में मदद भी मिलेगी। धार्मिक आयोजन में जाने का अवसर मिलेगा। पूरे दिन मेहनत से काम करेंगे, सफलता जरूर हासिल होगी। माँ दुर्गा को इत्र चढ़ाएं, आपकी सारी मनोकामना पूरी होगी।

मिथुन
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। काम में सफलता हासिल हो सकती है। आप अपनी ताकत और प्रतिष्ठा से पहचाने जायेंगे। आप किसी समारोह में जाने की योजना बना सकते हैं। आपका जीवनसाथी आपकी ईमानदारी से प्रभावित होगा। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन अन्य दिनों की अपेक्षा फायदेमंद रहेगा। आपका ध्यान पढ़ाई-लिखाई पर केन्द्रित रहेगा। कारोबारियों को लाभ हो सकता है। मंदिर में कुछ देर समय बिताएं, आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

कर्क
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपके आसपास सब अनुकूल होगा। आप जो भी चाहेंगे, वो सारे काम आपके मन-मुताबिक पूरे होंगे। आप बच्चों के साथ कहीं पिकनिक पर जा सकते हैं। किसी पर अपनी बात मनवाने का दवाब न डालें। साथियों से मनमुटाव हो सकता है। आपका खर्च बढ़ सकता है। जरूरतमंद को वस्त्र दान करें, दोस्तों के साथ संबंध बेहतर होंगे।

सिंह
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप कहीं दोस्तों के साथ घूमने की प्लानिंग बना सकते हैं। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आप नये वस्त्रों पर धन व्यय कर सकते हैं। आपकी सेहत सामान्य रहेगी। किसी अजनबी व्यक्ति की वजह से आपका मूड थोड़ा खराब हो सकता है। किसी अनाथालय में जाकर बच्चों को कुछ गिफ्ट करें, घर की सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी।

कन्या
आज आपका दिन फेबरेबल रहेगा। रूके हुए कामों में किसी मित्र की मदद मिलेगी। आपको कोई खुशखबरी मिलेगी। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आयेगी, जिन्हें पूरा करने में सफल होंगे। कुछ दिनों पहले किये गये अच्छे कामों का फायदा आपको मिलेगा। करियर में आगे बढ़ेंगे, रूकावटें ख़त्म होगी। ऑफिस में लोगों से सहयोग प्राप्त होगा। कुछ नए विचार आपके दिमाग में आयेंगे। आप नई योजना बनायेंगे। सूर्यदेव को नमस्कार करें, जीवन में दूसरे लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

तुला
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। इस राशि के कारोबारियों को बड़ा फायदा हो सकता है। आपकी समझदारी आपको हर प्रकार की मुसीबतों से दूर रखेगी। किसी काम से भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है। आपकी परेशानी बढ़ने की भी संभावना है। घर-परिवार की चिंता बढ़ सकती है। कामकाज में नए बदलाव करने से आपको बचना होगा। गाय को रोटी खिलाएं, आपका दिन अच्छा रहेगा।

वृश्चिक
आज आपका दिन शानदार रहेगा। शाम तक घर में खुशी का माहौल बनेगा। रिश्तेदारों का घर पर आना-जाना लगा रहेगा। आपका स्वास्थ्य फिट रहेगा। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स को करियर में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। दूसरे लोगों की मदद करने का मौका मिल सकता है। परिवार के साथ बातचीत करके परेशानियों को सुलझाने की कोशिश करेंगे। गणेश जी की आरती करें, आपके सभी समस्याओं का निवारण होगा।

धनु
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। रास्ते में किसी करीबी दोस्त से मुलाकात होगी, जिससे मिलकर आपका मन प्रसन्न हो जायेगा। ऑफिस में आपका कॉन्फीडेन्स देखकर बॉस आपसे खुश हो जाएंगे। अगर नये काम की शरूआत करने की सोच रहे हैं, तो आगे चलकर आपको काफी फायदा होगा। अचानक कहीं से धन लाभ होगा। इस राशि के लवमेट किसी ट्रिप का प्लान बनायेंगे। अपने ईष्टदेव को प्रणाम करें, आपके सारे काम सफल होंगे।

मकर
आपकी तरक्की में रूकावटें आ सकती है। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। आप कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। किसी अनजान पर भरोसा करने से बचें इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। सोसाइटी में आज किसी से आपकी अनबन हो सकती है। बेहतर होगा कि फालतू की बातें करने से बचें। कन्या का आशीर्वाद लें, आपकी सारी मुश्किलें दूर हो जाएंगी।

कुंभ
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। अपनी काबिलियत से काम को सरलतापूर्वक पूरा कर लेंगे। काम को बढ़ाने से धन लाभ में काफी इजाफा होगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य उत्तम रहेगा। सेहत बेहतर रहेगा। आत्मविश्वास की अधिकता रहेगी।नए लोगों से मुलाकात भविष्य के लिए लाभदायक होगी। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बनायेंगे। उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। हनुमान चालीसा का पाठ करें, रिश्ते मजबूत होंगे।

मीन
आप अपनी ऊर्जा अच्छे कार्यों में लगायेंगे। इस राशि के सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिल सकता है। शैक्षणिक कार्यों में रूचि बढ़ सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कोई मांगलिक कार्य होने के संकेत मिल रहे हैं।घर में जश्न का माहौल बना रहेगा। ऑफिस में काम समय पर खत्म करने से सभी की वाहवाही का पात्र बनेंगे। सही योजना के तहत करियर में बदलाव ला सकते हैं। शिव चालीसा का पाठ करें, आपका दिन खुशनुमा रहेगा।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

राशिफल: 21 जनवरी 2018, रविवार

17 नवंबर 2019 : जानें रविवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

25 अक्टूबर 2019 : जानें शुक्रवार का राशिफल