राशिफल

17 अगस्त 2019 : जानें शनिवार का राशिफल

मेष
आज ऑफिस में आपको कोई ऐसा काम दिया जायेगा, जिसे आप आसानी से पूरा कर लेंगे। आज आपसे किसी मामले में एक्सपर्ट के तौर पर सलाह ली जा सकती है। आपका वैवाहिक जीवन बेहतर बना रहेगा। आप अपनों की मदद के लिये तैयार रहेंगे। इस राशि के बिजनेसमैन को काम में कुछ नए अनुभव मिलेंगे। बच्चे पार्क में अपने दोस्तों के साथ खेलने जा सकते हैं। इनकम के नए स्रोत आपको प्राप्त होंगे। अचानक घर पर कोई मेहमान आ सकते हैं, जिससे घर के वातावरण में कुछ बदलाव आयेगा। मंदिर में फल दान करें, धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

वृष
आज आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। ऑफिस में किसी सहकर्मी से आपको मदद मिल सकती है। सेहत के मामले में आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ घूमने का प्लान बनायेंगे। इससे आपका रिश्ता मजबूत बनेगा। इस राशि के स्पोर्ट्स से जुड़े लोग किसी नई एक्टिविटी में भाग ले सकते हैं। किसी काम में माता-पिता की सलाह फायदेमंद रहेगी। आज आप अपने करियर के बारे में सोच-विचार करेंगे। आपकी धन संपत्ति में बढ़ोतरी होने की संभावना है। शिवलिंग पर जल चढ़ाएं, रिश्ते बेहतर होंगे।

मिथुन
आज आपको अपने खर्चे पर नियंत्रण रखना चाहिए। किसी भी फैसले में जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए। इस राशि के जो लेखक हैं, उनकी किसी कविता की प्रशंसा हो सकती है। आपको किसी संस्था से सम्मानित किया जा सकता है। आज माता-पिता का आशीर्वाद आपको मंजिल तक पहुंचाने में मदद करेगा। आपको किसी काम में दोस्तों से सहयोग प्राप्त होगा। बच्चे आपसे अपनी कोई बात शेयर कर सकते हैं। आपको उनकी बात ध्यान से सुननी चाहिए। आज स्वास्थ्य में उतार-चढाव जैसी स्थिति बनी रहेगी। जरूरतमंद को भोजन कराएं, आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

कर्क
आज का दिन यात्रा में बीत सकता है। ये यात्रा ऑफिस के किसी काम से रिलेटिड हो सकती है। आज आप कुछ मस्ती के मूड में रहेंगे। इससे आपका मन खुश रहेगा। इस राशि के बच्चे किसी ड्राइंग कॉम्पिटिशन में भाग ले सकते हैं। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होने की संभावना है। रोजमर्रा की जिंदगी में कुछ नयापन आ सकता है। परिवार के ज्यादातर काम निपटाने पड़ सकते हैं। विष्णु जी के आगे घी का दीपक जलाएं, आपकी यात्रा सुखद रहेगी।

सिंह
आज आपका रुझान आध्यात्म की तरफ हो सकता है। आपको सभी काम में सफलता मिलेगी। आज आप कार्यस्थल पर कुछ बदलाव कर सकते हैं, इससे आपको फायदा होगा। आज जिन स्टूडेंट्स का होम साइंस का एग्जाम है, उनका एग्जाम अच्छा जायेगा। परिवार में सब कुछ अच्छा बना रहेगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको बढ़ोत्तरी के नये अवसर प्राप्त होंगे। लवमेट के लिए आज का दिन शुभ है। सामाजिक मेल- जोल के मौके मिल सकते हैं। विष्णु जी को पीले फूल अर्पित करें, घर में खुशियां बरकरार रहेंगी।

कन्या
आज आप परिवार वालों के साथ टाइम स्पेंड करेंगे। घर का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स को पढाई-लिखाई में मेहनत करने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति सामान्य बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग करेंगे। अगर आज आप लकड़ी की मेज खरीदने के लिए सोच रहे हैं, तो आज के लिए अपना प्लान टाल दें, क्योंकि आज पंचक है और पंचक के दौरान लकड़ी से जुड़े कार्य करना वर्जित है। आप किसी काम को नये सिरे से शुरू करने के बारे में विचार कर सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद लें, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी।

तुला
आज आपके काम पूरे हो सकते हैं। काम की गति बनी रहेगी। आप खुद को रिलेक्स फील करेंगे। मन ही मन किसी बात को लेकर खुश हो सकते हैं। इस राशि के अविवाहितों अपना लाइफ पार्टनर मिल सकता है। किसी पारिवारिक समारोह में जरूर जाएं । घर का माहौल बेहतर बना रहेगा। कारोबार मामले में कुछ लोग आपसे सलाह मांग सकते हैं। व्यापार में अचानक से धनलाभ होगा । अगर आप स्टूडेंट हैं और किसी विषय के लिये ट्यूशन क्लासेज लेना चाहते हैं, तो आज से शुरू कर सकते हैं। मंदिर में इलायची दान करें, आपके सभी काम बनेंगे।

वृश्चिक
आज आपका कोई नजदीकी मित्र आपसे मिलने आ सकता है। आप उनसे अपनी कोई निजी बातें शेयर कर सकते हैं। इससे आपके मन का बोझ थोड़ा हल्का होगा। परिवार की उलझनों को सुलझाने में मदद मिल सकती है। छात्रों के लिए दिन ठीक है। पढ़ाई में आ रही बाधाएं किसी की मदद से दूर हो सकती है। आपको नतीजों की ज्यादा फिक्र ना करके अपने काम पर ध्यान देने की जरूरत है। बड़ों से आपको कोई खास सलाह मिल सकता है। आपको उनकी बातों पर गौर करना चाहिए। शिव मन्दिर में नारियल अर्पित करें, आपके साथ सब अच्छा होगा।

धनु
आज का दिन जीवन में अहम मोड़ ला सकता है। आपको अपने करियर का कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। ध्यान रहे जो भी करें, सोच-समझ कर करें। अगर आप नौकरी कर रहे हैं, तो अचानक से आपको किसी काम के लिये बाहर भेजा जा सकता है। काम की वजह से आप परिवार को समय नहीं दे पायेंगे, लेकिन परिवार का साथ बना रहेगा। आपको अपना काम समय पर पूरा करने की कोशिश करनी चाहिए। किसी नये बिजनेस की शुरुआत के लिये पैसा उधार लेना पड़ सकता है। गाय को रोटी खिलाएं, काम बेहतर ढंग से पूरे होंगे।

मकर
आज लोग आपकी बातों पर पूरा ध्यान देंगे। यात्रा की योजना बन सकती है। पैसों की कुछ उलझी हुई स्थितियों का समाधान आज निकल जायेगा। रोजमर्रा के काम पूरे हो सकते हैं। दिनभर मस्ती रहेगी। आपको किस्मत का साथ मिलेगा। आपके व्यवहार की तारीफ होगी। आप महत्वपूर्ण काम समय से निपटा लेंगे। अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। आप अपनी बात कहने में बहुत हद तक सफल होंगे। शाम को जीवनसाथी के साथ आनंददायक समय बीतेगा। ॐ नम: शिवाय मंत्र का 11 बार जप करें, रिश्ते मजबूत होंगे।

कुंभ
आज ऑफिस में आपको सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। आपके काम समय पर पूरे होंगे। आपके सकारात्मक विचार किसी व्यक्ति को प्रभावित कर सकते हैं। आपकी मदद दूसरों के लिये फायदेमंद रहेगी। स्टूडेंट्स पढ़ाई को लेकर कुछ बदलाव कर सकते हैं। अपने कठिन विषयों को समझने के लिये किसी की मदद ले सकते हैं। घर के काम में जीवनसाथी की मदद मिलेगी। रिश्ते बेहतर रहेंगे। तुलसी जी के सामने घी का दीपक जलाएं, जीवन में सभी लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

मीन
आज का दिन जीवन किसी नयी खुशी का संकेत लायेगा। आपका जीवनसाथी आपको कोई बड़ी खुशखबरी देगा। परिवार के बाकी लोग भी काफी खुश नजर आयेंगे। रिश्तों और काम के बीच तालमेल बना रहेगा। आर्थिक रूप से आप स्ट्राँग रहेंगे। इंजीनियर्स को कोई बड़ा फायदा होगा। इस राशि के मैनेजर अपने कार्य भार को अच्छे से संभालेंगे। बच्चों के साथ शॉपिंग करने मॉल जा सकते हैं, उन्हें काफी अच्छा लगेगा। शिव चालीसा का पाठ करें, जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।

Related posts

19 अप्रैल 2021 : जानें सोमवार का राशिफल

राशिफल: 13 अप्रैल 2018, शुक्रवार

24 November 2023 Ka Rashifal : आज 3 राशियों के जातकों को रहने होगा सावधान, जानें 12 राशियों का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk