राशिफल

15 सितम्बर 2019 :जानें रविवार का राशिफल

मेष
आज आप माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल पर जायेंगे। घर में नए मेहमान के आने की संभावना है, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा बन जायेगा। जीवनसाथी से रिश्तों में सामंजस्य बना रहेगा। दोस्त के साथ मूवी देखने की प्लानिंग करेंगे। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है। आपको कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होगा। किसी खास काम के लिए परिवार के लोगों को आपसे उम्मीद होगी। लक्ष्मी जी के सामने घी का दीपक जलाएं, धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

वृष
आज परिवार में मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। सोशियोलॉजी स्टूडेंट्स के लिए दिन फेवरेबल रहने वाला है। आप अपना समय अध्ययन में लगायेंगे। आपको सफलता मिलेगी। सुबह वर्क आउट से आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे। आपको व्यवसाय से जुड़े सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को कामकाज में लाभ मिलेगा। ऑफिस में सब लोग आपके काम करने के तरीके से खुश रहेंगे । मंदिर में दही दान करें, समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

मिथुन
आज आप अपनी ऊर्जा को अच्छे कार्यों में लगायेंगे। आप किसी सामाजिक काम में हाथ बंटा सकते हैं। इस राशि के सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिलने की संभावना है। किसी काम में की गई मेहनत जरूर सफल होगी। नए व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा आज फायदेमंद रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपका मन उत्साह से भरा रहेगा। अगर आप बिजनेस में अनुभवी लोगों की सलाह लेकर आग बढ़ेंगे, तो आपको अधिक मुनाफा होगा। आज करियर को लेकर आपके मन में कई तरह के सवाल उठेंगे। हालांकि उन सवालों का जवाब आपको जल्द ही मिलेगा। मंदिर में कपूर की डिब्बी दान करें, आपकी मेहनत रंग लायेगी।

कर्क
आज कारोबार संबंधी यात्राओं का योग बन रहा है। आपको धन की प्राप्ति हो सकती है, लेकिन किसी अन्य काम की गति धीमी होने से आपकी थोड़ी परेशानी बढ़ सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में नयापन आयेगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्रोग्राम सफल रहेगा। आज घर के बड़े-बुजुर्ग की मदद करने से आपको अच्छा महसूस होगा। रिश्तेदारों में आपकी तारीफ होगी। सेहत ठीक रखने के लिए आप तली-भुनी चीज ना खाएं। ये आपके सेहत पर निगेटिव असर डाल सकती है। मंदिर में इत्र दान करें, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी।

सिंह
जीवनसाथी की सलाह से पैसे का नया स्रोत मिलेगा। आप भरपूर पैसा कमाने में सफल हो सकते हैं। आज उनके साथ बिताये गए कुछ पल आपके रिश्ते को और भी मजबूत बनायेंगे। मित्रों से किसी बात पर बहस होने की संभावना है। आपके अत्यधिक क्रोध से कोई बना हुआ काम बिगड़ भी सकता है, इसलिए आपको अपने गुस्से पर पूर्ण नियंत्रण रखना चाहिए। खुद को मानसिक रूप से फिट रखने के लिये आपको थोड़ा योग करना चाहिए। साथ ही आज के दिन जल्दबाजी में कोई फैसला करने से आपको बचना चाहिए। लक्ष्मी जी की आरती करें, आपकी सभी समस्याओं का निवारण होगा।

कन्या
आज कोई घरेलू काम निपटाने में आप सफल रहेंगे। प्रेम-संबंधों के मामले में आपको कोई सुखद सरप्राइज मिलेगा। आज दोस्तों के साथ आउटिंग पर जा सकते हैं। आपको अपार ख़ुशियां मिलेंगी। आज कार्यक्षमता के बल पर आपको आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। नींद पूरी होने के कारण आप शारीरिक रूप से बेहतर महसूस करेंगे। धन से जुड़ी चिंताएं छूमंतर हो जाएगी। साथ ही रुके हुए धन की प्राप्ति भी हो सकती है। माता-पिता के सहयोग से जीवन में आगे बढ़ेंगे। गौ माता की सेवा करें, आपको धन लाभ होगा।

तुला
आज आपको मित्रों से कुछ बेहतर सलाह मिलेगी। आप उस सलाह को अपने जीवन में उतारने की कोशिश करेंगे। सेहत के लिहाज से दिन कुछ ढीला रहेगा। काम में आपका मन ज्यादा नहीं लग पायेगा। आज आपको किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना चाहिए। आर्थिक रूप से किसी की मदद करते समय इस बात का ध्यान जरूर रखें कि सामने वाला व्यक्ति उस मदद के लायक है भी या नहीं। किसी बड़ा निवेश से पहले किसी अनुभवी की सलाह लेना बेहतर रहेगा। फिजिक्स स्टूडेंट्स के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। दाम्पत्य संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। मंदिर जाकर भगवान के दर्शन करें, आपका दिन बेहतर रहेगा।

वृश्चिक
आज आप व्यापार में योजनाबद्ध तरीके से काम करेंगे। जीवन में सुख की प्राप्ति होगी। आज घर-परिवार का वातावरण अच्छा बना रहेगा। आध्यात्मिकता की ओर आपका रुझान हो सकता है। आज उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न होंगे। घर पर मेहमानों का आगमन हो सकता है। आज करियर में आपको कोई बड़ी सफलता हासिल होगी। साथ ही आपका सकारात्मक रवैय्या आस-पास हर चीज़ को बेहतर बनायेगा। महिलाएँ अपने बच्चों के साथ बेहतर समय बिताएगी। दोनों के बीच रिश्ते मजबूत होंगे। अपने गुरु का आशीर्वाद लें, धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

धनु
नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन लाभकारी है। उन्हें काम से जुड़ी कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव लाने में सफल होंगे। आप ऑफिस की चुनौती का सामना करने में सक्षम रहेंगे। आपका खुशनुमा व्यवहार सबको प्रभावित करेगा। जीवनसाथी के साथ डीनर करने का प्रोग्राम बनायेंगे। रिश्तों में मिठास आयेगी। आप सामाजिक स्तर पर लोगों की मदद करेंगे। इस राशि के मीडिया के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। मंदिर के प्रांगण में कोई फूल वाला पौधा लगाएं, आपके सभी काम बनेंगे।

मकर
आज आपको सगे संबंधियों से आर्थिक मदद मिलेगी। करियर में भी आपको अपने गुरु का सहयोग प्राप्त होगा। आप जीवन में आगे बढ़ेंगे। अपनी सेहत बेहतर बनाने के लिए सुबह में टहलें। साथ ही नकारात्मक चीज़ों से आपको बचे रहना चाहिए। आज कोई नकारात्मक सोच आपको परेशान कर सकती है। आपको अपना ध्यान आध्यात्मिक पुस्तकें पढ़ने पर लगाना चाहिए। लेन-देन के मामलों में आप सावधानी से काम लें। ऑफिस में अधिक काम होने पर सहयोगियों से मदद लेने में संकोच न करें। जरुरतमंद को वस्त्र दान करें, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कुंभ
आज आपको किसी दोस्त से उपहार मिल सकता है। परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। दाम्पत्य जीवन में सामंजस्य बेहतर बना रहेगा। सेहत के लिहाज से आप चुस्त-दुरूस्त रहेंगे। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। आज कुछ लोग आपसे प्रभावित होंगे। आपको किसी कॉन्टेक्ट से फायदा हो सकता है। आज आपके अंदर कॉन्फिडेंस ज्यादा रहेगा। मछलियों को आटे की गोलियां बनाकर खिलाएं, जीवन में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

मीन
आज आप अपनी कामयाबी को लेकर आश्वस्त रहेंगे। नौकरीपेशा लोगे खूब तरक्की करेंगे। परिवार वालों के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बनायेंगे। आपको व्यापार में मुनाफा होने की उम्मीद है। आपका स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। दाम्पत्य जीवन में सलाह-मशविरा से आगे बढ़ने से आपके बीच अंडरस्टैन्डिंग बढ़ेगी। मैथ्स स्टूडेंट्स के लिए दिन शानदार रहेगा। किसी टॉपिक में आ रही प्रॉब्लम्स का हल आपको आसानी से मिल जायेगा। कन्या के पैर छूकर आशीर्वाद लें, जीवन में आपकी तरक्की सुनिश्चित होगी।

Related posts

28 जनवरी 2022 : जानें शुक्रवार का राशिफल

3 April 2023: मेष, वृषभ, मीन राशि वालों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, सभी 12 राशियों का जानें राशिफल

23 July 2023 Ka Rashifal : आज सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानें अपनी अपनी राशि का हाल