राशिफल

2 नवंबर 2019 : जानें शनिवार का राशिफल

मेष
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आपके पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। आप किसी नये काम की शुरूआत कर सकते हैं। किसी काम में माता-पिता की राय लेना बेहतर रहेगा। इस राशि के मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ सकता है। दूसरों पर आपके काम का पॉजिटिव असर पड़ेगा। अपने गुरु का आशीर्वाद लें, आपको सभी काम में सफलता हासिल होगी।

वृष
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आपको धन लाभ के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे। ऑफिस में सभी से विनम्रता से पेश आने पर आप आगे बढ़ेंगे। किसी नजदीकी दोस्त के साथ मिलकर काम करने से आपको लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ प्यार बढ़ेगा। आपके काम समय से पूरे हो जायेंगे। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। सुबह उठकर अपने इष्टदेवको प्रणाम करें, दाम्पत्य संबंध बेहतर होंगे।

मिथुन
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। घर में किसी मेहमान के आने से खुशी का माहौल बनेगा। आपकी मुलाकात किसी बड़े व्यक्ति से हो सकती है। आप अपनी बात दूसरों के सामने रखने में सफल हो सकते हैं। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। सूर्य को जल आर्पित करें, सबके साथ संबंध बेहतर होंगे।

कर्क
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है। परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है। आप किसी बात को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं। किसी मित्र से भी अनबन की संभावना है। फालतू की बहस करने से आपको बचना चाहिए। पुरानी बातों के कारण कुछ कामों में आपका मन नहीं लगेगा।जरूरतमंद को वस्त्र दान करें,आपकी सभी परेशानियाँ दूर होंगी।

सिंह
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। ऑफिस में आपकी परफॉरमेंस अच्छी रहेगी। अगर कोई व्यक्ति आपकी कुछ ज्यादा ही प्रशंसा कर रहा है, तो आपको थोड़ा सतर्क रहना चाहिए। इसके पीछे कोई साजिश भी हो सकती है। आपको थोड़ी सुस्ती महसूस हो सकती है। आपको कहीं-सुनी बातों पर भरोसा करने से बचना चाहिए। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। पीपल के पेड़ के सामने तेल का दीपक जलाएं, आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

कन्या
आज आपका दिन शानदार रहेगा। बच्चों के साथ आप अधिक समय बितायेंगे, इससे आपके बीच रिश्ते मजबूत होंगे। पैसा कमाने के नए मौके सामने आयेंगे। किसी काम से आप दोस्त के घर पर जायेंगे। प्रेम-प्रसंग में आपको सफलता मिलेगी। आपके दाम्पत्य जीवन में समरसता आयेगी। मेहनत के बल पर आप हर चीज को अपने अनुकूल कर लेंगे। जरूरतमंद को कुछ गिफ्ट करें, प्रेम संबंध अच्छे रहेंगे।

तुला
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लेना आपके लिए कारगर साबित हो सकता है। परिवार में कुछ अनबन की स्थिति हो सकती है। ऑफिस में कुछ नयी जिम्मेदारियां आपके कंधों पर आ सकती हैं। इस राशि के स्टूडेंट्स को पढ़ाई में कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। आपको किसी से ज्यादा उम्मीद लगाने से बचना चाहिए। गायत्री मंत्र का जप करें, आपकी सभी समस्याएं दूर होंगी।

वृश्चिक
आज आपको मेहनत के अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। इस राशि के बिल्डर्स के लिए आज का दिन फायदा देने वाला है। लवमेट के लिए भी आज का दिन बेहतर रहेगा। नई दिशा में आगे बढ़ने के आपको कई मौके मिलेंगे। आप अपनी मन की बात दोस्तों से शेयर कर सकते हैं। अधिकारियों से आपके संबंध सुधर सकते हैं। सूर्य को नमस्कार करें, तरक्की के कई नए रास्ते खुलेंगे।

धनु
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। इस राशि के व्यापारी वर्ग को धन लाभ होगा। कारोबार में नए कॉन्टैक्ट भी होंगे। आपको काम करने के कई नये मौके मिलेंगे। ऑफिस का काम समय से निपटा लेंगे। आपसे कुछ लोग प्रभावित भी होंगे। परिवार में कोई अच्छी खबर मिलेगी। आपको कुछ अलग तरह के अनुभव होंगे। मंदिर में इत्र दान करें, धन में वृद्धि होगी।

मकर
आज आप किसी मित्र के साथ कहीं घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं। आपको जीवनसाथी से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। काम के साथ चुनौतियाँ भी ज्यादा हो सकती है| ऑफिस के कुछ मामलों में आपकी टेंशन बढ़ सकती है। मन में आती कुछ बातें आपको परेशान कर सकती है। रोजमर्रा के कामों में मन कम ही लग पायेगा। मंदिर में कुछ समय बिताएं, चुनौतियों का डटकर सामना करेंगे।

कुंभ
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आप पूरा दिन एनर्जेटिक महसूस करेंगे। आपका रूका हुआ काम समय पर पूरा हो जायेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल रहेगा। अधिकारी वर्ग आपसे इम्प्रेस होंगे। कुछ लोग आपसे ज्यादा उम्मीद रख सकते हैं। आप उनकी उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। आपको निवेश के मामले में कोई अच्छी सलाह मिल सकती है। अपने घर के बाहर एक मिट्टी के बर्तन में चिड़ियों के लिए पानी भरकर रखें, आपके साथ सब अच्छा होगा।

मीन
आज आप नई चीजें सीखने की कोशिश कर सकते हैं। इस राशि के वकीलों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। कोई जरूरी केस आपके पक्ष में हो सकता है। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। दाम्पत्य संबंध में मधुरता बढ़ेगी। कम मेहनत से भी आपको ज्यादा फायदा हो सकता है। गाय को रोटी खिलाएं, आपको सभी काम में फायदा होगा।

Related posts

7 जून 2022 : जानें मंगलवार का राशिफल

18 अक्टूबर 2021 : जानें सोमवार का राशिफल

13 सितम्बर 2021 : जानें सोमवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk