राशिफल

18 जनवरी 2020 : जानें शनिवार का राशिफल

18 जनवरी 2020 : जन्म तारीख से जानें राशिफल
मेष
आज का दिन खुशियां लेकर आया है। अगर आपके मन में कोई जबरदस्त योजना चल रही है तो उस पर काम करने के लिए आज का दिन सही है। भाइयों और दोस्तों का सहयोग प्राप्त होगा। आपको कुछ रोचक जानकारी मिल सकती है। ऑफिस में आज उत्साहजनक स्थिति बन सकती है। कामकाज में आपका मन लगेगा। आसपास किसी स्थान की यात्रा होने के भी योग बन रहे हैं। उधार दिया गया पैसा आज वापस मिलेगा। सरसों के तेल मन्दिर में दान करें, लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

वृष
आज का दिन फायदा देने वाला है। अचानक कुछ नए स्रोतों से धन प्राप्त होने का योग बन रहा है। चारों तरफ खुशी का माहौल बनेगा। इस राशि के छात्रों के सामने तरक्की के लिये लिए कई नये ऑप्शन मिलेंगे। इस राशि के जो लोग आविवाहित हैं, आज उन्हें सुयोग्य रिश्ते की प्राप्ति होगी। आज आपको विरोधियों से सतर्क रहने की जरुरत है। उनके द्वारा किया गया सभी प्रयास असफल साबित होगा। मंदिर में गुड़ का दान करें, आपको आर्थिक रूप से लाभ मिलेगा।

मिथुन
आज का दिन अच्छा रहेगा। इस राशि के छात्र आज खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं, जो आपको तन्दुरुस्त बनाए रखेगा। आज जीवनसाथी की छोटी-मोटी गलतियों को इग्नोर करें। वरना तनाव की स्थिति बन सकती है। इस राशि के जो लोग प्लास्टिक का बड़ा कारोबार कर रहे हैं आज उन्हें उम्मीद से कई गुना लाभ मिलेगा। इस राशि के छात्रों को आज सतर्क रहने की जरुरत है।आज लक्ष्य प्राप्त करने तक अपनी हिम्मत ना छोड़ें, सफलता जरूर मिलेगी। कॉन्फिडेंस अधिक होने पर स्वाभाव थोड़ा नम्र रखें। पीपल के पेड के पास सरसों के तेल का दीपक जलाए, रिश्ते बेहतर बने रहेंगे।

18 जनवरी 2020 : जन्म तारीख से जानें राशिफल

कर्क
आज आपको उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। कारोबार में आ रही परेशानियों के समाधान के लिये किसी खास से आपको सहयोग प्राप्त होगा। आज आपको एक्टिव रहने की जरूरत हैं। जरुरी काम पहले पूरा कर लें वरना समय धीरे-धीरे आंखो के सामने निकल जायेगा।अंत में आपको निराशा हाथ लगेगी। अच्छा होगा कि किसी अनुभवी से मदद की मांग कर लें। इस राशि के छात्रों को आज गुरुजनों से मार्गदर्शन प्राप्त होगा। विवाहितों के लिए आज का दिन अच्छा है। काले कुत्ते को रोटी खिलाए, कार्यक्षेत्र में तरक्की होगी।

सिंह
आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता रहेगी, जिससे आपका तनाव की स्थिति बढ़ सकती है। जीवनसाथी के सहयोग से आपका तनाव कम होगा। सहकर्मियों की निगाहें आज आप पर बनी रहेंगी। आज अपनी भाषा पर कंट्रोल रखें। वरना किसी से विवाद की सम्भावना बन सकती है। इस राशि के जो सिविल की तैयारी कर रहे हैं आज उन्हें कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आर्थिक पक्ष पहले से बेतरीन रहेगा। बुजुर्ग ब्राहमण को भोजन कराएं और उनका आशीर्वाद ले, लवमेट और दाम्पत्य रिश्ते मजबूत होंगे।

कन्या
आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आप जितनी मेहनत करेंगे उतना ही आपको फायदा भी मिलेगा। इस राशि के जो लोग नौकरी कर रहे हैं, आज उनको प्रमोशन मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ विशेष काम करेंगे। जिससे आपको काफी धनलाभ होगा। इस राशि के छात्रों की बंद किस्मत का ताला आज खुल जाएगा। करियर में अच्छे बदलाव का अवसर आपको प्राप्त होगा। स्वास्थ्य को फिट रखने के लिये आपको सतर्क रहना होगा। सुबह-शाम योग करना न भूलें। चिड़ियों को बाजरा खिलाएं, आपकी परेशानी दूर होगी।

18 जनवरी 2020 : जन्म तारीख से जानें राशिफल

तुला
आज का दिन तनाव भरा हो सकता है। छोटी-मोटी बातों पर समय व्यर्थ ना करें। एकाग्र रहें,तभी आपको ऊर्जा के प्रवाह का अनुभव हो पायेगा। घबराएं नहीं,ध्यान से समझकर समय रहते अवसर का लाभ उठायें। सफलता की कुंजी प्राथमिकताएं तय करने से ही मिलेंगी। इस राशि के छात्रों को आज कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, जिससे आपकी परेशानी दोगुनी हो सकती है। कारोबारियों को मिलने वाला आर्थिक लाभ रुक सकता है। ॐ ऐं ह्लीं श्रीशनैश्चराय नम:। मंत्र का 108 बार जाप करें काम के प्रति आपकी रुचि बनी रहेगी।

वृश्चिक
आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज ज्यादातर काम पूरे हो जायेंगे। जिसका आपको पूरा फायदा मिलेगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। कोई बड़ा फैसला भी ले सकते हैं। बिजनेस में बढोत्तरी के लिये नए मौके मिलेंगे। कुछ मामलों में किसी अनुभवी से सलाह लेकर ही लेकर ही फैसला करें। हनुमान चालीसा का पाठ पढें।

धनु
आज तकदीर का पूरा साथ मिलेगा। कुछ अच्छे मौके आज आपको मिल सकते हैं। आज अपनी सोच को साकारात्मक रखेंगे तो जल्द ही आपको इसका बेहतर परिणाम हासिल होगा। इस राशि के छात्रों को आज करियर के ऑप्शंस पर विचार कर सकते हैं। आज दोस्तों के साथ मन की बात शेयर कर सकते हैं। आज अपनी इच्छाओंको पूरा करने का मौका मिलेगा। आज आपके मन में किसी बात को लेकर उत्सुकता बनी रहेगी। जमीन और जायदाद से जुड़ा मामला आज आपके पक्ष में रहेगा। मंदिर में सरसो को तेल दान करें, करोबार में तरकी होंगी।

18 जनवरी 2020 : जन्म तारीख से जानें राशिफल

मकर
आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। अगर आप व्यवसायिक कार्यों से जुड़े हैं तो आज पाएंगे कि आप अपने सहकर्मियों और प्रतिस्पर्धियों से कितने आगे निकल गए हैं। लोग आपसे काफी प्रभावित होंगे। इस सुनहरे समय का उपयोग बॉस को इम्प्रेस करने के लिये करें। खुद को प्रमोशन की लाइन में सबसे आगे रखने की कोशिश करें। मिट्टी के बर्तन में चिड़ियों के लिए पानी भरकर रखें, रिश्ते बेहतर होंगे।

कुंभ
आज का दिन खास रहने वाला है। इस राशि के जो लोग राजनीति से जुड़े हुए हैं आज उन्हें किसी बड़ी पार्टी में कोई मनचाहा पद मिल सकता है। जो काम आज हो सकता हो सकता है उसे कल के लिये न टालें, बेहतर होगा थोड़ी कोशिश कर लें। छात्रों को आज करियर को आगे बढ़ाने के लिए पूरी मेहनत व लगन से काम करना होगा। शारीरिक दृष्टि से आज आप स्वास्थ रहेंगे। आज किसी ब्राह्मण को वस्त्र दान करें, घर में सुख-सौभाग्य बना रहेगा।

मीन
आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है।आप अपने परिवार की अपेक्षाओं पर खरे उतरने के लिये सही दिन है। परिवार के सभी सदस्यों का ताल-मेल अच्छा बना रहेगा। आज जीवनसाथी के साथ शॉपिंग के लिये जायेंगे। आज आपको एक साथ कई चीजें पसंद आ सकती है, इसलिये अपने साथ क्रेडिट कार्ड ले जाना न भूलें। संतान पक्ष की सफलता आपको गौरवान्वित महसूस कराएगी। काला चना बनाकर मंदिर के बाहर गरीबों में बाटें, धन में वृद्धि होगी।

18 जनवरी 2020 : जन्म तारीख से जानें राशिफल

Related posts

6 सितम्बर 2018 राशिफल – जानिए गुरुवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

राशिफल: 28 जनवरी 2018

24 जनवरी 2019 : जानें गुरुवार (माघ, कृष्ण पक्ष, चतुर्थी) का राशिफल