राशिफल

10 फरवरी 2020 : जानें सोमवार का राशिफल

मेष
आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। ऑफिस के काम में आपको थोडी दिक्कतें आ सकती हैं,लेकिन आप धैर्य रखें। काम समय से पूरे होंगे। महिलाओं के लिए आज का दिन राहतपूर्ण रहेगा| जीवनसाथी के सहयोग से आप कोई कार्य जल्द ही निपटा लेंगे। आपको अपने भविष्य के बारे में थोड़ा विचार करने की जरूरत है। आपके घर पर अचानक से किसी रिश्तेदार का आगमन होगा, जिनसे कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। ‘ॐ नम: शिवाय’ मंत्र का 11 बार जप करें, माता–पिता की सेहत अच्छी बनी रहेगी।

वृष
आज आपका दिन फायदेमंद रहेगा। बिजनेस से जुड़े लोगो को आज कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिलने से धन लाभ होगा। आज परिवार के सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। शाम को परिवार के साथ कहीं घूमने जायेंगे। आज वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। इस राशि के छात्रों की पढ़ाई के प्रति रूचि बढ़ेगी। आपके पास कुछ नई जिम्मेदारियां आ सकती है, जिन्हें आप सफलतापूर्वक निभायेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जरूरतमंद को वस्त्र दान करें,प्रॉपर्टी खरीदने के अवसर बनेंगे।

मिथुन
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। किसी पुरानी बात को लेकर आप थोड़े परेशान हो सकते हैं, लेकिन जीवनसाथी से बात शेयर करके मन को हल्का करेंगे। घर पर अचानक से कोई रिशतेदार आएगा जिसके साथ आप घर पर लंच का आनंद लेयेंगे। ऑफिस के काम को आज आप जल्द ही निपटा लेंगे। शादी-शुदा लोगों का जीवन खुशहाल रहेगा। आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी। जल में थोड़ा सा दूध मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करें, तरक्की के कई नए रास्ते खुलेंगे।

कर्क
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। माता-पिता अपने बच्चों के साथ कहीं आस-पास पिकनिक स्पॉट पर जाने का मन बनायेंगे| आप किसी समारोह में जायेंगे,वहां आपकी खूब तारीफ होगी। आपको अपने बॉस की बातों को ध्यान से सुनने के बाद ही अपनी कोई राय देनी चाहिए। आज आपको आलस्य महसूस होगा| आपको अपना खान-पान हेल्दी रखना चाहिए। कुछ मामलों में आप थोड़े भावुक भी रहेंगे। डिप्रेशन से बचने के लिए आज पूजा करके 2 मुखी रुद्राक्ष धारण करें।

सिंह
आज आपका दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। आपके कुछ नए दोस्त बनेंगे। समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। किसी काम को पूरा करने में आसपास के लोगों से आपको मदद मिलेगी। आपको व्यवसाय के क्षेत्र में लाभ मिलने की पूरी उम्मीद है। दैनिक कार्यों में आपको पूर्ण रूप से सफलता मिलेगी। लवमेट एक-दूसरे को समझने की कोशिश करेंगे जिससे रिश्ते अच्छें होंगे। किसी काम को नए तरीके से करने की सोचेंगे। मंदिर में फल दान करें, सेहत अच्छी बनी रहेगी।

कन्या
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आपके व्यवहार से कुछ लोग प्रभावित होंगे। शाम को जीवनसाथी के साथ कोई फिल्म देखने का प्लान बनेगा। नए लोगों से मुलाकात होने से भविष्य में आपको फायदा मिलेगा। परिवार में सबके साथ किसी खास मामले पर बातचीत होगी। आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। अनाथालय में बच्चों को किताबें उपहार में दें, जल्द ही कोई खुशखबरी मिलेगी।

तुला
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपके कुछ खास काम बनते-बनते अटक सकते हैं। कारोबार में आ रही समस्याएं खत्म होंगी। आपको कोई भी कार्य करने से पहले उस विषय के जानकार व्यक्ति की राय जरूर लेनी चाहिए, इससे आपको लाभ होगा। किसी खास व्यक्ति से अचानक मुलाकात आपके करियर की दिशा बदलेगी, लेकिन आपको जिंदगी का कोई भी फैसला सोच-समझकर लेना चाहिए। पारिवारिक जीवन में खुशियों का आगमन होगा। गाय को रोटी खिलाएं, लम्बे समय से चली आ रही परेशानियाँ दूर होगी।

वृश्चिक
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। काम पूरे होने के बाद आप रिलैक्स महसूस करेंगे। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना होगा। आज अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ टाइम स्पेंड करने से मन प्रसन्न रहेगा। पुराने लोगों से मुलाकात आपको फायदा दिलायेगी। कारोबारियों को किसी जरूरी काम से यात्रा करना पड़ सकता है। आज धन के मामले में स्थिति बेहतर रहेगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। भगवान शिव को 11 बेलपत्र अर्पित करें, रूके हुये कार्य पूरे होंगे।

धनु
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी,जिससे परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। ऑफिस में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी। अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव भी मिलेगा।सेहत के मामले में आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे। आपके दिमाग में अचानक से कोई ऐसा विचार आयेगा, जो आपकी प्रगति की राह खोल देगा। जरूरतमंद को भोजन कराएं, माता से रिश्ते अच्छे होंगे।

मकर
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आप जिस भी काम को करना चाहेंगे, वो काम बड़े आसानी से पूरा हो जायेगा। आपको अपनी मान-प्रतिष्ठा बनाये रखने के लिये समाज के कार्यों में सहयोग देना चाहिए। आप किसी दोस्त की बर्थडे पार्टी में जाएंगे, जहां आपकी ड्रेस की काफी तारिफ होगी। आप अपने काम को बढ़ाने के लिए नई योजना बनाएंगे, लेकिन उस विषय से जुड़े अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें। आप दूसरों के सामने अपनी बात को खुलकर बोल सकते हैं। आज संतान पक्ष से आपको खुशखबरी मिलेगी। घर से चंदन का तिलक लागाकर बाहर निकलें, पूरे दिन मन प्रसन्न रहेगा।

कुंभ
आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपके सारे काम मन-मुताबिक पूरे होंगे। आप बच्चों के साथ ख़ुशी के पल बिताएंगे, जिससे पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। इस राशि के जो छात्र इंजीनियरिंग कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन शुभ है।आपको किसी अच्छी कंपनी से जॉब के लिए ऑफर आयेगा। आपको मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। ऑफिस में बॉस आपकी तारीफ करेंगे। गायत्री मंत्र का जाप करें, पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

मीन
आज आपका दिन समान्य रहेगा। किसी काम से भागदौड़ अधिक होगी, जिससे आप थकान महसूस करेंगे। परिवार के किसी सदस्य से आपकी थोड़ी अनबन हो सकती है, इसलिए आज वाणी पर संयम रखें। आप अपने खर्चों को लेकर सोच-विचार करेंगे। आपको आसपास की हर चीज़ पर गौर करने की जरूरत है। लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

Related posts

15 September 2023 Ka Rashifal : आज इन 2 राशियों को मिलेगी बड़ी कामयाबी, जानें 12 राशियों का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

1 दिसम्बर 2022 : जानें गुरुवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

20 सितम्बर 2019 : जानें शुक्रवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk