राशिफल

26 फरवरी 2020 : जानें बुधवार का राशिफल

26 फरवरी 2020 : जन्म तारीख से जानें अपना राशिफल

मेष
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए कुछ नयी योजना बनायेंगे, जिसका फायदा भी होगा। आज कही रूका हुआ पैसा वापस मिलेगा। किसी प्रोजेक्ट को लेकर सीनियर से फोन पर बातचीत होगी। आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। कठिन परिस्थितियों का हल आप आसानी से निकाल लेंगे। आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। भगवान गणेश की आरती करें,पारिवारिक रिश्तें मजबूत होंगे।

वृष
आज घर पर किसी रिश्तेदार के आने से परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। साथ में कहीं घूमने भी जायेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। सोचे हुए जरूरी काम समय पर पूरे हो जायेगे।दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। कोई खुशखबरी मिलने से आपका मन पूरे दिन प्रसन्न रहेगा। आपको बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपके काम की तारीफ होगी।लवमेटस एक दुसरे को कुछ उपहार दें, रिश्तों में और मजबूती आएगी। गाय को हरा चारा खिलाएं, व्यापार में बढ़ोत्तरी होगी।

मिथुन
आज आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की जरुरत है। आपको कुछ समय परिवार के लिये जरूर निकालना चाहिए। आज आप किसी काम में बहुत ज्यादा व्यस्त रहेंगे।दूसरों की कोई सलाह आपके लिये फायदेमंद सिद्ध होगी। सेहत फिट रखने के लिये आपको नियमित व्यायाम करना चाहिए। बच्चों का मन आज पढ़ाई की अपेक्षा खेल-कूद में ज्यादा लगेगा। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी, यात्रा करते समय अपने समान का ध्यान रखे। गायत्री मंत्र का जप करें, समस्त समस्याओं का समाधान मिलेगा।

कर्क
आज माता-पिता की सलाह आपके लिए कारगर साबित होगी। संतान की सफलता से आपको ख़ुशी होगी।आपको गंभीर मामलों को शांति और बातचीत से सुलझाने की कोशिश करनी चाहिए|आज आप थोड़े भावुक भी हो सकते हैं, लेकिन इससे आपको बचना चाहिए। साथ ही कोई भी फैसला जल्दबाजी में ना लें तो अच्छा रहेगा। लवमेट कहीं घूमने जायेंगे।दंपत्ति एक दुसरे की भावनाओं की कद्र करें।‘श्री गणेशाय नमः’ मंत्र का 11 बार जप करें,सभी कष्टों का निवारण होगा।

26 फरवरी 2020 : जन्म तारीख से जानें अपना राशिफल

सिंह
आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार मिलेगा।आज आपका पूरा ध्यान अपने करियर को आगे बढ़ाने पर रहेगा। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करके आपको काफी अच्छा महसूस होगा। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े लोगों को फायदा होगा। भगवान गणेश को लड्डू का भोग लगायें, रुके हुये कार्य पूरे होंगे।

कन्या
आज आपको अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे है। आज आपको ऑफिस में कोई नया प्रोजेक्ट मिलेगा, जिसे पूरा करने में आप सफल भी होंगे। परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी-खासी सफलता मिलेगी। अपनी बढ़ी हुई ऊर्जा से आप बहुत कुछ हासिल कर लेंगे। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। गरीबों में प्रसाद बाटें, कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग मिलता रहेगा।

तुला
आज परिवार वालों से काम में मदद नहीं मिल पाएगी, जिससे आपके कुछ काम देरी से पूरे हो पायेंगे। जीवनसाथी से फ़ोन पर लम्बी बात होगी, जिसमे कार्यों को बेहतर ढंग से करने की चर्चा होगी। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। सही दिशा में मेहनत से छात्रों को करियर में सफलता मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में चल रहा तनाव आपके पहल करने से दूर हो जायेगा। जरुरतमंद की सहायता करें, आय के नये स्त्रोत बनेंगे।

वृश्चिक
आज परिवार के साथ कहीं घूमने जायेंगे। आज किसी अनजान व्यक्ति से आपकी दोस्ती होगी, जो लम्बे समय तक चलेगी। कुछ जरूरी काम आपकी योजनाओं के अनुसार पूरे होंगे। कला और साहित्य से जुड़े लोगों को आज कही परफॉर्म करने का मौका मिलेगा। आज अधिकारी वर्ग आपके काम से प्रसन्न होंगे। मिट्टी के बर्तन में चिड़ियों के लिए पानी भरकर रखें, करोबार में बढ़ोत्तरी होगी।

26 फरवरी 2020 : जन्म तारीख से जानें अपना राशिफल

धनु
आज ऑफिस के काम को पूरा करने में आप पूरी तरह से सक्षम होंगे। इस राशि के लॉ की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। आपको किसी सीनियर वकील के साथ इंटर्नशिप करने का मौका मिलेगा। आप जिससे भी मदद की उम्मीद करेंगे, उससे आपको समय पर मदद मिल जायेगी। रोजमर्रा के कामों से भी आपको फायदा होगा।करियर में आप नए आयाम स्थापित करेंगे। कामकाजी महिलाओं का दिन भी अच्छा रहेगा। लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे। जरूरतमंद को भोजन करायें,मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी।

मकर
आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतर है। दाम्पत्य रिश्तों मेंमधुरता बनी रहेगी। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के प्रस्ताव आयेंगे।आपके आसपास चहल-पहल बनी रहेगी। ऑफिस में आपको एक साथ कई काम करने पड़ पड़ेंगे। काम के प्रति आपकी मेहनत रंग लायेगी। आपको किसी नए व्यवसाय से जुड़ने के अवसर मिलेगा।आज के दिन ‘ऊँ गं गणपतये नम:’ मंत्र का 11 बार जप करें, परिवार में आपसी तालमेल बना रहेगा।

कुंभ
आज आपका दिन बेहद शानदार रहने वाला है। लोग आज आपसे कुछ ज्यादा ही अपेक्षाएं रखेंगे, आप उनकी अपेक्षाओं पर खरे भी उतरेंगे। छात्रों को आज के दिन कोई बड़ी उपलब्धि हासिल होगी। आज आप कुछ नए लोगों के संपर्क में आ सकते हैं, जिनसे आपको फायदा भी होगा। अपना कार्य समय से पूरा करने में आप सफल होंगे। कार्यों को पूरा करने में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। अविवाहित जातकों को विवाह के लिए अच्छे रिश्तें आयेंगे। गायत्री मंत्र का जप करें, परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलता रहेगा।

मीन
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आज कोई अनजान व्यक्ति आपका मुड ख़राब कर सकता है।किसी काम में अनुमान से ज्यादा ही मेहनत और समय लग सकता है| आज स्वास्थ्य के प्रति आपको सजग रहने की जरूरत है। जंक फूड खाने से बचना चाहिए। दोस्तों के साथ रिश्तें बेहतर रहेंगे। जीवनसाथी का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष से आपको आर्थिक मदद मिलेगा। लवमेटस एक दुसरे पर विश्वास बनाये रखे। आज हरे रंग का रुमालसाथ रखें, पूरे दिन कार्यों में सफलता मिलता रहेगा।

26 फरवरी 2020 : जन्म तारीख से जानें अपना राशिफल

Related posts

2 फरवरी 2021 : जानें मंगलवार का राशिफल

30 जून 2020 : जानें मंगलवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

22 मई 2022 : जानें रविवार का राशिफल