राशिफल

4 मार्च 2020 : जानें बुधवार का राशिफल

4 मार्च 2020 : जन्म तारीख से जानें अपना राशिफल

मेष
आज आप कोई जरूरी काम जल्दी पूरा करने की कोशिश करेंगे। निवेश के मामले में सावधानी बरतें, इस विषय से जुडें लोगों से जरूर सलाह लें। इस राशि के विद्यार्थी अगर ग्रुप स्टडी करेंगे, तो उनके सभी समस्याएं सॉल्व हो जायेंगी। ऑफिस में आपको कोई नया प्रोजेक्ट मिलेगा जिसमें आप सफल भी होंगे। आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। बिजनेस के सिलसिले से आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। गणेश जी को मोदक का भोग लगायें, धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

वृष
आज आपका मन सामाजिक कार्यों की तरफ रहेगा। छात्रों को बेहतर परिणाम हासिल होंगे। साथ ही जो विद्यार्थी विदेश में शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनके लिए आज का दिन फेवरेबल है। आज पुरानी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। आप पूरे दिन खुद को ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे। आपको किसी धार्मिक आयोजन में जाने का अवसर मिलेगा। पैसों की स्थिति पर आप गंभीरता से विचार करेंगे। जरूरतमंद को हरे रंग का वस्त्र दान करें,सफलता आपके कदम चूमेगी।

मिथुन
आज आप परिवार के साथ कहीं लंच करने जाएंगे। लेकिन किसी जरूरी काम की वजह से आपको प्लान टालना पड़ेगा। अगर आप वाहन खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आज का दिन बहुत ही शुभ है। आपको किसी काम में ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ेगी।किसी अजनबी व्यक्ति की वजह से आपका मूड थोड़ा खराब हो सकता है। लेकिन पार्टनर के साथ बेहतर तालमेल बनाने में आप सफल होंगे।पैसों के मामले में पार्टनर से मदद मिलेगी। अनाथालय में जाकर बच्चों को कुछ गिफ्ट दें, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

कर्क
आज आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। आपके रूके हुए काम किसी सहयोगी की मदद से पूरे होंगे।इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। सरकारी नौकरी करने वालों के लिए दिन बहुत अच्छा है। परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। आपको दूसरों के सामने सोच-समझ कर बोलना चाहिए। आज किस्मत का साथ मिलने में थोड़ी परेशानी आयेंगी। लेकिन माता-पिता का सहयोग प्राप्त होता रहेगा। मंदिर में फल दान करें, व्यापार में तरक्की होगी।

4 मार्च 2020 : जन्म तारीख से जानें अपना राशिफल

सिंह
आज आप खुद के कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे।किसी खास व्यक्ति से आपको सहयोग मिलेगा।आपके दाम्पत्य संबंधों में सौहार्द बना रहेगा। आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। आपको करियर से संबंधित नए अवसर प्राप्त होगा। पैसों के सिलसिले में थोडा सोच समझ कर फैसला लेना बेहतर होगा। ऑफिस में पदोन्नति होगी। अपने कार्यों की योजनाओं में आप बदलाव करेंगे। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें, रुके हुये धन की प्राप्ति होगी।

कन्या
आज आपका ध्यान आध्यात्म की ओर अधिक लगा रहेगा। कोई रिशतेदार घर पर आ सकता है। इस राशि के विद्यार्थियों को करियर से रिलेटेड अच्छे मौके मिलेंगे। नये लक्ष्य को निर्धारित करने के लिए आज का दिन शुभ है। ऑफिस में जूनियर की मद्द करेंगे। वाहन लेने के योग बन रहे है। पिता के स्वास्थ का खयाल रखें।जीवनसाथी के साथ समान्जस्य बना रहेगा। गौशाला में चारा दान करें,समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होगी।

तुला
आज किसी काम को लेकर आप जल्दबाजी करने से बचें। माता-पिता के साथ आप किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जायेंगे।व्यापार में आपको उम्मीद से कम ही लाभ हो पायेगा। किसी पर अपना काम थोपने की कोशिश करने से आपको बचना चाहिए। आज आपका पैसा कहीं अटक सकता है,साथ ही बढ़ता खर्च आपको थोड़ा परेशान करेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्तें ठीक रहेंगे। इस राशि के जो लोग नौकरी की तलाश कर रहें है उन्हें बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। माता पिता का आशीर्वाद लें, पारिवारिक रिश्तें अच्छे होंगे।

वृश्चिक
आज आप परिवार वालों के साथ सुखद समय बितायेंगे। सामाजिक स्तर पर आपका रूतबा बढ़ेगा। जीवनसाथी से कोई खुश्बरी मिलेगी। आज किसी दोस्त से आर्थिक मदद लेना पड़ेगा। महिलाओं को आज शॉपिंग पर जाने का मौका मिलेगा। विदेश यात्रा का मौका मिलेगा। आज आपका बिजनेस सामान्य रूप से चलेगा।गणेश जी को लड्डू का भोग लगाएं,परिवारिक रिश्तों में मिठास बढेगा।

4 मार्च 2020 : जन्म तारीख से जानें अपना राशिफल

धनु
आज आप काम के प्रति सजग रहेंगे। कई दिनों से रुका काम को पूरा करके आज आप राहत की सांस लेंगे। जरूरतमंद की मदद के लिए आप हर संभव कोशिश करेंगे।आपका पॉजिटिव व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा। आज आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आज धन लाभ केयोग बन रहे है।लवमेटआज किसी अच्छे रेस्ट्रोरेंट में लंच का प्लान बना सकते हैं, इससे आपके रिश्ते और मजबूत होंगे। विवाहितों को संतान सुख की प्राप्ति होगी। ‘श्री गणेशाय नम’: का 21 बार जाप करें, व्यापार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

मकर
आज आप अपने डेली रूटीन में बदलाव करेंगे। दोस्तों के साथ रिश्तें बेहतर होंगे।इस राशि के विद्यार्थियों को करियर में सफलता मिलेगी। आप कोई जरूरी प्लानिंग भी कर सकते हैं। आपका दाम्पत्य जीवन सुखद बना रहेगा। किसी नए काम के लिए आप सोच-विचार करेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। उन्हें अपनी मनपसंद की कंपनी में इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है। गाय को रोटी खिलाएं, कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी।

कुंभ
आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आपसी विश्वास के सहारे आपके रिश्तों में मजबूती आयेगी। मेहनत के परिणाम आपको जल्द ही मिलेंगे। इस राशि की महिलाओं को आज के दिन कोई खास खुशखबरी मिलेगी। करियर के लिए आज का दिन मील का पत्थर साबित होगा। यात्रा करते समय सामान का ख़ास खयाल रखें। आज लोग आपके विचारों को सुनने के लिए बहुत उत्सुक होंगे। जरूरतमंद को भोजन करायें, समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मीन
आज आपका उदार भाव लोगों को काफी प्रभावित करेगा। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आज आप किसी पुराने मित्र से मिलने उसके घर पर जायेंगें। अपने किसी काम में आपको दोस्त की मदद मिलेगी। उधार लेन-देन करने से आपको बचना चाहिए। आज आप रिश्तों की गंभीरता को समझने की कोशिश करेंगे। बच्चों के साथ आप ख़ुशी के पल बितायेंगे। आज वाहन चलाते समय आपको सावधानी बरतनी चाहिए, सेहत का भी थोड़ा ध्यान रखें। हरा रूमाल साथ रखें, पूरे दिन सफलता मिलाती रहेगी।

4 मार्च 2020 : जन्म तारीख से जानें अपना राशिफल

Related posts

23 November ka Rashifal : देव उठनी एकादशी पर 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें 12 राशियों का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

13 फरवरी 2023 : जानें सोमवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

राशिफल: 02 जनवरी, मंगलवार