हिसार

सत्यवान बधाना जिला प्रधान व सुशील खुंडिया जिला सचिव निर्वाचित

हरियाणा मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन की जिला कमेटी हिसार का सर्वसम्मति से चुनाव सम्पन्न

हिसार।
हरियाणा कर्मचारी महासंघ से संबंधित हरियाणा मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन की जिला कमेटी हिसार का त्रिवार्षिक चुनाव राज्य प्रधान विश्वनाथ शर्मा की सर्वसम्मति से सम्पन्न हुआ। चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में प्रांतीय महासचिव नरेंद्र धीमान मौजूद रहे।
चुनाव में सर्वसम्मति से जापान सिंह को चेयरमैन, सत्यवान बधाना को प्रधान, सुरेश डाबला वरिष्ठ उपप्रधान, सुशील कुमार खुंडिया जिला सचिव, विजय बिश्रोई कैशियर, रणधीर कुण्डू संगठन सचिव चुने गए। राज्य प्रधान विश्वनाथ शर्मा ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ ग्रहण करवाई और सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों से अवगत करवाया। उन्होंने सभी कर्मचारियों से एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया।
इस दौरान अजीत सिंह फौजी, इंद्रराज फौजी, रामनिवास पाली, संदीप पानू, सत्यवान कुंभा, साहबूराम, चांदराम चहल, अनिल कुमार, ताराचंद, सुशील शर्मा व राजेंद्र सिंह सैंकड़ों कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

आईसोलेशन वार्ड में भर्ती कोरोना संक्रमित का सैंपल आया निगेटिव : डॉ. हरेंद्र

कालीरावण के विकास पर ठगी का आरोप—जानें पूरा मामला

Jeewan Aadhar Editor Desk

बस तेरी आस है मन में विश्वास है….बाबा श्याम व हनुमान के भजनों पर झूमे श्रद्धालु