राशिफल

16 अप्रैल 2020 : जानें गुरुवार का राशिफल

मेष
आज कार्यों के प्रति आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। घर पर कोई बुक पढ़कर समय बितायेंगे। आज व्यापार के सिलसिले में किसी दोस्त से फ़ोन पर राय लेंगे। नियमित व्यायाम करने से आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी। आज आपकी रूचि धार्मिक कार्यों के प्रति बढ़ेगी। ज्यादा दिन से रुके हुए घरेलू कार्य आज पूरा करने में सफल होंगे। किसी काम में जीवनसाथी का सलाह लेना बेहतर साबित होगा। घर पर ही भगवान को मीठी खीर का भोग लगायें, व्यापार में वृद्धि होगी।

वृष
आज आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा, जिससे आपका मन पुरे दिन प्रसन्न रहेगा। वाहन खरीदने के योग बन रहे है, लेकिन अभी कुछ दिन रुक जाना अच्छा रहेगा। आज आप पेंटिंग बना कर समय बितायेंगे। व्यापार को बढ़ाने के लिए आज आप कुछ नया प्लान बनायेंगे, जिसमे जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। बुजुर्गों के सेहत का खास ध्यान दें। राजनीति से जुड़े लोग आज सामाजिक कार्यों में सहयोग करेंगे। माता दुर्गा की आरती करें, हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी।

मिथुन
आज कई दिनों से चली आ रही उलझन समाप्त हो जायेगी। कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग मिलाने से आप अपने कार्य समय से पहले पूरा करने में सफल होंगे। सेहत के लिहाज से आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। लम्बे समय से चल रही किसी स्वास्थ्य समस्या से आज छुटकारा मिलेगा। अगर आपने ट्रांसफर की अर्जी दी है, तो आज वो मंजूर हो जायेगी। विद्यार्थियों की पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ेगी। देवी लक्ष्मी की आरती करें, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

कर्क
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। व्यापार की गति थोडा धीरे होने से आप चिंतित हो सकते है। लेकिन परेशान होने की कोई बात नहीं, कोरोना की स्थिति ठीक होने पर सबकुछ ठीक हो जायेगा। विद्यार्थियों को किसी टॉपिक को समझने के लिए फ़ोन पर शिक्षकों का सहयोग प्राप्त होगा। आज आप परिवार के साथ समय बितायेंगे। परिवार में नन्हें मेहमान के आने का योग बन रहा है। घर के मंदिर में घी का दीपक जलायें, परवारिक कलेश समाप्त होंगे।

सिंह
आज परिवारिक खुशियों में वृद्धि होगी। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में और मधुरता बढ़ेगी। आपके दिनचर्या में बदलाव आने से आपको थोडा आलस्य महसूस होगा। नियमित व्यायाम करें, फिट एंड फाइन रहेंगे। आज कार्यों के लिए ठीक से योजना न बनाने के कारण आपका काफी समय खराब हो सकता है। आज पीले रंग के कपड़ें पहने और संभव हो तो पीले रंग के पुष्प भगवान विष्णु को अर्पित करें, बौद्धिक क्षमता का विकास होगा।

कन्या
आज कारोबार में लाभ होने के योग बन रहे हैं। कार्यों में भाई-बहन का सहयोग प्राप्त होगा। आज सही योजना के तहत करियर में बदलाव लायेंगे। परिवार में अविवाहित लोगों के विवाह की बात होगी। विद्यार्थियों को और मेहनत करने की जरुरत है। दाम्पत्य जीवन खुशियों आयेंगी। किसी से चल रहा मन मुटाव आज समाप्त होगा। लवमेटस एक दुसरे पर विश्वास बनायें रखें, नहीं तो रिश्तें में खटास आयेगी। धरती मां को छूकर प्रणाम करें, लोगों का सहयोग प्राप्त होता रहेगा।

तुला
आज करियर में नए आयाम स्थापित करेंगे। आज अपने काम को न टालें। बेहतर होगा समय से काम पूरा कर लें। आज ओवर कॉन्फिडेंस जैसी स्थिति बन सकती है, इससे बचकर रहें। कोई दोस्त आपसे मदद मांगेगा, दोस्त की मदद करके आपको ख़ुशी महसुस होगी। आज अनियमित दिनचर्या के कारण आलस्य और थकान हो सकती है। जीवनसाथी आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। अपने ईष्टदेव को प्रणाम करें, लाभ के कई मौके मिलेंगे।

वृश्चिक
आज आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभायेंगे। आज जीवनसाथी के कार्यों में मदद करेंगे। ऑनलाइन व्यापार कर रहे लोगों को मुनाफा होगा। मेडिकल से जुड़े कारोबारियों के लिए धन लाभ के योग बने हुए है। वर्क फ्रॉम होम कर रहे कर्मचारियों का काम समय से पूरा हो जायेगा। आज आगे बढ़ने के नए रास्ते खुलेंगे। आज लवमेटस अपने घर पर अपनी शादी की बात करें तो बात बन सकती है। गायत्री मंत्र का पाठ करें, आपके रुके हुए काम पूरे होंगे।

धनु
आज आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आज आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। आज परिवार में एक दूसरे के साथ आपसी सामंजस्य बेहतर होंगे। आज जिस काम को करने का प्रयास करेंगे, उस काम को पूरा करने में आपको सफलता मिलेगी। प्रॉपर्टी लेने के योग बन रहे है। आज आपके अंदर थोडा चिड़चिड़ापन आयेगा। लेकिन बच्चों के साथ समय बिताने से सब ठीक हो जायेगा। परिवार सहित देवी लक्ष्मी की पूजा करें, आय के नये स्त्रोत मिलेंगे।

मकर
आज आर्थिक उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी। स्टूडेंट्स आज जितना ही ज्यादा प्रयास करेंगे, वो उतना ही अपने करियर को अच्छी दिशा देने में सफलता होंगे। आज आप कोई सामान घर में ही रख कर भूल जायेंगे। इस राशि के महिलाओं के लिए दिन अच्छा रहने वाला है, घर के सारे काम जल्दी पूरा हो जाने से, थोडा रिलैक्स होने का समय मिलेगा। लवमेटस के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। मां दुर्गा को मिश्री का भोग लगाएं, समस्याओं का समाधान मिलेगा।

कुंभ
आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। घर पर काम कर रहे कर्मचारियों का काम आज समय से पूरा हो जायेगा। आज आपको आय के नये स्रोत मिलेंगे। सोशल वर्कर्स आज लोगों की सहायता करेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में और मिठास बढ़ेगी, साथ ही कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। लवमेटस के रिश्तें में चल रही अनबन आज समाप्त हो जायेगी। सूर्यदेव को जल अर्पित करें, पूरे दिन सफलता मिलती रहेगी।

मीन
आज कार्यों में परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। आज आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी। ज्यादा तली-भुनी चीज़े खाने से बचें, नहीं तो एसिडिटी की समस्या हो सकती है। आज आप अपने कार्यों की रूप रेखा तैयार करेंगे, जिसका आपको फायदा भी होगा। बच्चें आज घर में ही खेल-कूद करते रहेंगे। लवमेटस एक दुसरे के भावनाओं की कद्र करेंगे, जिससे रिश्ते में और मिठास बढ़ेगी। घर के बुजुर्गों का पैर छूकर आशीर्वाद लें, आपकी सफलता सुनिश्चित होगी।

Related posts

24 मई 2021 : जानें सोमवार का राशिफल

7 फरवरी 2019 : जानें गुरुवार (माघ शुक्ल पक्ष की द्वितीया) का राशिफल

22 मार्च 2019 : जानें शुक्रवार का राशिफल