राशिफल

6 मई 2020 : जानें बुधवार का राशिफल

मेष
आज आपका पूरा ध्यान अपने पुरानेकामों को पूरा में रहेगा। किसी खास काम को लेकर कोई शानदार योजना बनायेंगे। आज परिवारवालों के साथ समय बिताएंगे, परिवार वालों को अपनी बातें समझाने में सफल होंगे। परिवार में किसी सदस्य की लम्बे समय से चल रही कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या आज ठीक हो जायेगी। आपके कार्यों से माता-पिता प्रसन्न होंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। कुल मिलकर आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। परिवार सहित गणेश जी की आरती करें, परिवार में सौहार्द बना रहेगा।

वृष
आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। कारोबार को बढाने के नए विचार अपके दिमाग में आएंगे। महिलाएं आज आपना घरेलू काम समय से पहले पूरा कर लेंगी। इस राशि के आविवाहितों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है, शादी के लिए कोई अच्छा प्रस्ताव आयेगा। छात्रों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी बड़ी कंपनी में इंटरव्यू देने की तैयारी करेंगे। सेहत को फिट रखने के लिए नियमित व्यायाम करें। लवमेटस का एक दूसरे के प्रति विश्वास बढ़ेगा। घर पर कपूर जलाएं, घर में पॉजिटिविटी बनी रहेगी।

मिथुन
आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बनाएंगे। कहीं उधार दिया हुआ पैसा आज वापस मिलेगा। आपके अन्दर पॉजिटिव बदलाव आयेगा। जिससे आगे चलकर लोग आपसे खुश रहेंगे। आपका कोई खास दोस्त कारोबार में साझेदारी के लिए आपसे कह सकता है। आज अपनी पर्सनैल्टी में अच्छे सुधार लाएंगें। मॉस कम्यूनिकेशन कर रहे छात्रों के लिए दिन अच्छा है। गणेश जी का मंत्र- ऊं गण गणपतये नमः का 108 बार जप करें, दाम्पत्य जीवन में खुशियां बनी रहेगी।

कर्क
आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आज आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल रखने की जरुरत है। आज घर में ही कोई सामान रखकर भूल जाएंगे। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। साथ ही अपना प्रोजेक्ट पूरा करने में सफल होंगे। कार्यों में परिवार के सदस्यों का सहयोग प्राप्त होता रहेगा। लवमेटस एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करेंगे। साथ ही आज कोई सरप्राईज मिलने से पूरे दिन मन प्रसन्न रहेगा। श्री गणेशाय नम:- मंत्र का 11 बार जप करें, सभी काम पूरे होंगे।

सिहं
आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आज कार्यों में मन लगेगा, जिससे काम समय रहते पूरा हो जाएंगे। आज कोई काम पूरा करने में किसी की दी हुयी सलाह काम आएगी। इस राशि के जो लोग वकील हैं, वे आज घर पर ही किसी केस पर स्टडी करेंगें। विरोधी पक्ष आज आपको भ्रमित करने की कोशिश करेगा। समझदारी से काम लेने से अपने विरोधियों को शांत करने में सफल होंगे। छात्र आज ऑनलाइन किसी प्रश्न का जबाब जानने की कोशिश करेंगे। ‘ॐ वक्रतुंडाय हुं’ – मंत्र का 108 बार जप करें, रुके हुए कार्य पूरे होंगे।

कन्या
आज का दिन खुशियां लेकर आयेगा। कारोबार में आ रही समस्याओं को सॉल्व करने के लिए सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। इस राशि के छात्रों को आज जीवन के महत्वपूर्ण लक्ष्यों पर फोकस करने की जरुरत है। नवविवाहित लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। परिवार में सभी लोग का सहयोग मिलाने से अपने कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। सेहत के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। तली भुनी चीजें खाने से बचे। आज अपने पास हरा रूमाल रखें, पूरे दिन सफलता मिलती रहेगी।

तुला
आज किसी काम को लेकर आपको जल्दबाजी करने से बचना चाहिए। माता-पिता के साथ आपके रिश्ते और बेहतर होंगे। व्यापार में आपको उम्मीद से कम ही लाभ हो पायेगा। आज आपका पैसा कहीं अटक सकता है,साथ ही बढ़ता खर्च आपको थोड़ा परेशान कर सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्तें अच्छे रहेंगे। इस राशि के जो लोग नौकरी की तलाश कर रहें है उन्हें थोडा और इंतजार करना पड़ सकता है। माता पिता का आशीर्वाद लें, पारिवारिक रिश्तें अच्छे होंगे|

वृश्चिक
आज आप अपने डेली रूटीन में बदलाव कर सकते हैं। इस राशि के विद्यार्थिओं को करियर में सफलता मिलेगी| आप कोई जरूरी प्लानिंग भी कर सकते हैं। आपका दाम्पत्य जीवन सुखद बना रहेगा। किसी नए काम के लिए आप सोच-विचार करेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। पारिवारिक माहौल खुशहाल बना रहेगा। आज आप अपने आर्थिक स्थिति के बारे में सोच विचार करेंगे। केसर का तिलक लगायें, पूरे दिन खुशियां मिलती रहेंगी।

धनु
जो जातक वर्क फ्रॉम होम कर रहे है वो आज आपने काम के प्रति बेहद एक्टिव रहेंगे। कई दिनों से रुका काम को पूरा करके आज आप राहत की सांस लेंगे। जरूरतमंद की मदद के लिए आप हर संभव कोशिश करेंगे। परिवार में आपका पॉजिटिव व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा। आज आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आज धन लाभ के योग बन रहे है। विवाहितों को संतान सुख की प्राप्ति होगी। ‘श्री गणेशाय नम:’ का 21 बार जाप करें, व्यापार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे|

मकर
आज आपका आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगा। आपसी विश्वास के सहारे पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आयेगी। मेहनत के परिणाम आपको जल्द ही मिलेंगे। इस राशि की महिलाओं को आज के दिन कोई खास खुशखबरी मिलेगी| करियर के लिए आज का दिन मील का पत्थर साबित होगा। लवमेटस के लिए आज का दिन खुशियां लेकर आयेगा। छात्रों को परीक्षा के अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। भगवान को मीठी खीर का भोग लगायें, समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कुंभ
आज आप परिवार वालों के साथ सुखद समय बिताएंगे। सामाजिक स्तर पर आपका रूतबा बढ़ेगा। जीवनसाथी से कोई खुशखबरी मिलेगी। आज किसी दोस्त से आर्थिक मदद लेना पड़ सकता है। महिलाओं के लिए आज का दिन राहतपूर्ण रहने वाला है। आपके बिजनेस की गति थोड़ी रुक सकती है। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा, किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करेंगे। गणेश जी को लड्डू का भोग लगाएं,परिवारिक रिश्तों में मिठास बढेगा।

मीन
आज आपका उदार भाव लोगों को काफी प्रभावित करेगा। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। अपने किसी काम में आपको दोस्त की मदद मिलेगी। उधार लेन-देन करने से आपको बचना चाहिए। आज आप रिश्तों की गंभीरता को समझने की कोशिश करेंगे। बच्चों के साथ आप ख़ुशी के पल बिताएंगे। वर्क फ्रॉम होम कर रहे लोगों का कार्य समय से पूरा हो जाएगा। हरा रूमाल साथ रखें, पूरे दिन सफलता मिलाती रहेगी।

Related posts

20 जनवरी 2021 : जानें बुधवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

28 दिसंबर 2019 : जानें शनिवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

7 September 2025 Ka Rashifal : आज ग्रहण योग का प्रभावशाली संयोग, वृश्चिक सहित 4 राशियों को होगा लाभ, कुंभ सहित 4 राशियों को रहना होगा सावधान, जानें 12 राशियों का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk