राशिफल

14 मई 2020 : जानें गुरुवार का राशिफल

मेष
आज का दिन बेहतर रहेगा। स्वास्थ काफी अच्छा रहेगा। आप अपने काम पर ज्यादा फोकस करेंगे जिससे काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे। इनकम में बढ़ोतरी होने से मन हर्षित होगा। दांपत्य जीवन तनावपूर्ण स्थिति में रह सकता है जिसके लिए आपको प्रयास करने पड़ेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपका प्रिय आपको खुश रखने की पूरी कोशिश करेगा और आपके लिए कोई बड़ी मदद करेगा।

वृष
आज धर्म—कर्म में ध्यान रहेगा। अध्यात्म की तरफ स्वयं को झुका हुआ पायेंगे। दान करना भी मन को सकून देगा। दिन अच्छा रहेगा। गृहस्थ जीवन में प्रेम बढ़ेगा और रोमांस के अवसर आएंगे। प्रेम जीवन बिताने वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। आपका प्रिय आपको खुश रखेगा। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। काम के सिलसिले में आप की पकड़ मजबूत होगी।

मिथुन
आज का दिन सावधान रहना होगा। कार्यों में अचानक रुकावट से आपको परेशानी होगी। मानसिक चिंताएं बढ़ेंगी। सेहत का ध्यान रखें। विरोधियों से सावधान रहें। काम की तरफ एकाग्रता की बढ़ाना होगा। गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन बिताने वाले लोगों को आंशिक तौर पर अच्छे नतीजे मिलेंगे और अपने प्रिय से गुपचुप बातें करने का मौका मिलेगा।

कर्क
बहुत दिनों से जिस दिन का इंतजार था आज वो दिन आ गया है। आसपास के लोग सहयोग करेंगे। नौकरी पेशा लोगों को काम में सफलता मिलेगी। आपके काम में तरक्की होगी। दोस्तों का साथ मिलेगा। प्रेम जीवन रोमांटिक रहेगा। गृहस्थ जीवन बिता रहे लोगों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।

सिंह
आज मानसिक तनाव रह सकता है। आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी। सेहत अच्छी रहेगी। लेकिन किसी काम में अड़चन आने से आप काफी परेशान हो जाएंगे जिसमें किसी मजबूत व्यक्ति की सलाह आपके काम आएगी। पिताजी का सहयोग मिलेगा। परिवार में प्रेम बना रहेगा। गृहस्थ जीवन में तनाव बढ़ेगा। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा।

कन्या
सामान्य दिन रहने वाला है। इनकम में बढ़ोतरी होने से मन हर्षित रहेगा। संतान से अच्छे समाचार मिलेंगे। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। परिवार वालों के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास सफल होंगे। आपकी तेज बुद्धि आपके काम आएगी। गृहस्थ जीवन शांतिपूर्ण और प्रेम से भरपूर रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को भी अच्छे नतीजे मिलेंगे।

तुला
काफी दिनों के बाद परिवार वालों के साथ वक्त बिताना आपको खुशी देगा। आप सारे काम एनर्जी से करेंगे। इसके चलते आपके काम के प्रयास सफल होंगे। आपका प्रमोशन हो सकता है। व्यापार गति पकड़ेगा। गवर्नमेंट से लाभ मिल सकता है। सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा। गृहस्थ जीवन तनावपूर्ण रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को सुखद नतीजे मिलेंगे।

वृश्चिक
सामान्य दिन है ना ज्यादा लाभ और ना ही हानि। सेहत में उतार—चढ़ाव बना रहेगा। यात्रा करना शुभ नहीं। परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर कोई बात चलेगी। आप कोई नई संपत्ति खरीदने की सोच सकते हैं। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। परिवार में किसी बुजुर्ग की सेहत बिगड़ सकती है। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को भी आज सुख मिलेगा।

धनु
आज आय में बढ़ोतरी होगी। इसके चलते दिन काफी अच्छा रहने वाला है। नौकरी पेशा लोगों को भी आज मेहनत के अच्छे नतीजे मिलेंगे। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। सेहत मजबूत रहेगी। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए आज का दिन मजबूती देने वाला साबित होगा। काम के सिलसिले में आपको और मेहनत करनी होगी और विरोधियों से सावधान रहना होगा।

मकर
काफी हद तक आज का दिन अच्छा रहेगा। काम के सिलसिले में आपको कुछ निराशा हो सकती है और नौकरी बदलने के बारे में सोच सकते हैं। व्यापार करने वालों को अच्छे नतीजे मिलेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। धन की आवक होगी। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन में रोमांस और प्रेम होने के बावजूद हल्की-फुल्की झड़प हो सकती है।

कुंभ
खर्चों में बढ़ोत्तरी हो सकती है। सेहत में कमजोरी बनी रहेगी इसलिए अपनी सेहत के प्रति जागरूक रहें। इनकम में बढ़ोतरी होगी। घर में सुख मिलेगा। घर में कोई नई चीज खरीद कर ला सकते हैं। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे। गृहस्थ जीवन में तनाव रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को अच्छे नतीजे मिलेंगे।

मीन
मन चंगा तो कटौती में गंगा..कुछ ऐसा ही बेहतर आपका दिन रहेगा।
आमदनी बढ़ने से मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम जीवन में अच्छे पल बिताने का मौका मिलेगा। अपने प्रिय से आपके संबंध सुधरेंगे। गृहस्थ जीवन जीने वालों को भी आज अच्छा समाचार सुनने को मिल सकता है। आपकी मेहनत के अच्छे नतीजे मिलेंगे। सेहत मजबूत रहेगी। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा।

Related posts

31 अक्टूबर 2021 : जानें रविवार का राशिफल

28 जनवरी 2020 : जानें गुरुवार का राशिफल

राशिफल: 08 मार्च 2018, गुरुवार