राशिफल

31 मई 2020 : जानें रविवार का राशिफल

मेष
आपके लिए रविवार का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आर्थिक स्थिती ठीक रहेगी लेकिन दोपहर बाद खर्चों में तेजी आ सकती है। इससे थोड़ी मानसिक चिंता हो सकती है। अपनी सेहत का ध्यान रखें। दूसरों की मदद करने के बारे में सोचेंगे। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा और प्रेम जीवन में भी आज अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे।

वृष
रविवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार के लिए किए गए प्रयास सार्थक रहेंगे। कुछ नया खरीदने का विचार बना सकते हैं। परिवार के साथ साथ अपनी निजी जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे। संतान से प्रेम रहेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन रोमांस से भरपूर रहेगा। प्रेम जीवन के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

मिथुन
रविवार का दिन आपके लिए सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। काम—धंधे के लिए मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। ज्यादा आवश्यक ना हो तो यात्रा से परहेज करे। दोपहर बाद अपने परिवार वालों के साथ वक्त बिताएंगे। घर की जरूरतों को समझेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन के लिहाज से आज का दिन अच्छा है।

कर्क
रविवार को आर्थिक स्थिती काफी अच्छी रहेगी। धन का आगमन होगा और खर्चों में कमी आयेगी। काम के सिलसिले में आपको उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। ज्यादा मेहनत करें और दूसरों के मामलों में टांग ना अड़ाएं। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। एक दूसरे से प्रेम पूर्ण स्थिति में रहेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को अच्छे समाचारों की प्राप्ति होगी। आपके प्रिय से आप की निकटता बढ़ेगी।

सिंह
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपका खुद पर विश्वास रहेगा और अपनी खुद की कार्य क्षमता को मजबूती देने के लिए आप और कुछ बड़ा सोचेंगे। इनकम में बढ़ोतरी होगी और खर्चे लिमिट में रहेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन तनावपूर्ण स्थितियों में रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को आज अपने प्रिय पर किसी बात को लेकर संदेह हो सकता है। अच्छा यही होगा कि आपसी बातचीत से मामले निपटाएं। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे।

कन्या
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। दोपहर तक आप थोड़े चिंतित रहेंगे। कुछ परेशानियाँ आपको सताएंगी। दोपहर बाद आपकी स्थिति मजबूत हो जाएगी। खुद की बातों को पूरा करने का समय आ गया है। दृढ़ विश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे। काम के सिलसिले में अपनी बुद्धि को प्रयोग करके अच्छा फायदा उठाएंगे। गृहस्थ जीवन के लिए आज का दिनमान अच्छा रहेगा। इनकम बढ़ेगी और प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को भी आज का दिन आरामदायक रहेगा। एक दूसरे के साथ खूब प्यार भरी बातें करेंगे। रिश्ते में आगे बढ़ेंगे।

तुला
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। दोपहर तक आपकी स्थिति अच्छी रहेगी लेकिन दोपहर बाद इनकम में कुछ दिक्कतें हो सकती हैं और आपके खर्चे बढ़ जाएंगे। खर्चे इतने ना बढ़ें कि आपको बाद में समस्या हो इसलिए अभी से वित्त का नियंत्रण करें। सेहत के मामले में दिन कमजोर रहेगा। इसलिए खान-पान पर ध्यान दें। परिवारिक जिम्मेदारियों को निभाएंगे। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को आज अपने प्रिय के गुस्से का सामना करना पड़ेगा।

वृश्चिक
आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा। आप अपने काम में पूरी ईमानदारी से अपना योगदान देंगे और दोपहर बाद आपकी इनकम में जबरदस्त तेजी आएगी। व्यापार में प्रॉफिट के अच्छे योग बन रहे हैं। व्यापार के सिलसिले में यात्राओं को फिलहाल टाल दें। गृहस्थ जीवन प्रेम से भरपूर रहेगा और प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। इसके बावजूद आप दोनों का एक दूसरे पर भरोसा बना रहेगा।

धनु
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। अचानक से काम के सिलसिले में कुछ अच्छे नतीजे देखने को मिलेंगे। कुछ ऐसी स्थितियां बनेंगी जिनकी आपको उम्मीद नहीं थी लेकिन वह आपके फायदे में रहेंगे इसलिए आप खुश रहेंगे। मन हर्षित होगा। परिवार में भी हंसी-खुशी का माहौल रहेगा। गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को आज अपने प्रिय को खुश करने के लिए काफी कोशिशें करनी पड़ेंगी। आपके खर्चे बढ़ेंगे लेकिन इनकम भी ठीक-ठाक रहेगी।

मकर
आपके लिए आज का दिन ठीक रहेगा। दोपहर तक थोड़ा सावधानी बरतें। कोई बड़ा काम हाथ में ना लें। दोपहर बाद स्थितियां बदलेंगी। भाग्य का साथ मिलेगा। कार्य में सफलता मिलेगी। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास सार्थक होंगे। प्रेम जीवन में रोमांस रहेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन भी आज काफी अच्छा रहेगा। आप अपने रिश्ते की मजबूती को समझेंगे और एक दूसरे का साथ देकर पारिवारिक गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी।

कुंभ
आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। दोपहर तक का समय पूरी तरह से आपके पक्ष में दिखाई देगा जिससे कामों में सफलता मिलेगी लेकिन दोपहर बाद कोई बड़ा काम हाथ में ना लें। इनकम में गिरावट आ सकती है। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। बेवजह की चिंता परेशान कर सकती हैं। गृहस्थ जीवन शांति पूर्ण रहेगा। एक दूसरे के साथ समय बिताना अच्छा लगेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। प्यार भरी बातों से एक-दूसरे का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे।

मीन
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। व्यापार के लिए आज का दिन अच्छा है। आपको सुदूर क्षेत्रों से भी लाभ होगा लेकिन नौकरी पेशा लोगों को आज अपना ज्यादा पसीना बहाना पड़ेगा और उसके अनुपात में आपको फल थोड़ा कम ही मिलेगा। फिर भी हिम्मत ना हारें। काम और मेहनत करते रहें। प्रेम जीवन के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप अपने मन की बातें करेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन भी अच्छा चलेगा।

Related posts

राशिफल: 22 फरवरी 2018, गुरुवार

Jeewan Aadhar Editor Desk

5 अक्टूबर 2021 : जानें मंगलवार का राशिफल

7 जनवरी 2022: जानें शुक्रवार का राशिफल