देश

ये है PM नरेंद्र मोदी का राष्ट्रसेवा का मूल मंत्र—जानें विस्तृत जानकारी

नई दिल्ली,
रविवार को मन की बात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकल समान खरीदने की पहल करने पर जोर दिया। ऐसा करके उन्होंने देशवासियों में एकबार फिर से आत्मनिर्भर भारत के लिए जोश भरने का काम किया। उन्होंने राष्ट्र सेवा के लिए स्वदेशी अपनाने का मूलमंत्र देश के आमजन को दिया।

पीएम ने कहा, ‘कोई भी मिशन जन-भागीदारी के बिना पूरा नहीं हो सकता है। इसीलिए आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक नागरिक के तौर पर हम सबका संकल्प, समर्पण और सहयोग बहुत जरूरी है। आप Local खरीदेंगे, Local के लिए Vocal होंगे। ये भी एक तरह से देश की सेवा ही है।’

पीएम ने कहा, ‘भारत का संकल्प है, भारत के स्वाभिमान और संप्रभुता की रक्षा। भारत का लक्ष्य है, आत्मनिर्भर भारत। भारत की परंपरा है भरोसा और मित्रता। भारत का भाव है बंधुता। हम इन्हीं आदर्शों के साथ आगे बढ़ते रहेंगे।’

पीएम ने कहा, ‘लॉकडाउन से ज्यादा सतर्कता हमें अनलॉक के दौरान बरतनी है। इस बात को हमेशा याद रखिए कि अगर आप मास्क नहीं पहनते हैं, दो गज की दूरी का पालन नहीं करते हैं, या फिर, दूसरी जरुरी सावधानियां नहीं बरतते हैं, तो, आप अपने साथ-साथ दूसरों को भी जोखिम में डाल रहे हैं।’

पीएम ने कहा, ‘कोरोना के संकट काल में देश लॉकडाउन से बाहर निकल आया है। अब हम अनलॉक के दौर में हैं। अनलॉक के इस समय में, दो बातों पर बहुत फोकस करना है। कोरोना को हराना और अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाना, उसे ताकत देना।’

Related posts

मोहब्बत की कीमत भीड़ के सामने जान देकर चुकाई अंकित ने

गुजरात के CM रूपाणी की कंपनी ने किया हेर-फेर, लगा 15 लाख का जुर्माना

यौन उत्पीड़न के आरोपी प्रोफेसर पर 8 FIR दर्ज