उत्तर प्रदेश

विकास दुबे की एनकाउंटर में मौत

कानपुर,
आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मास्टरमाइंड विकास दुबे के एनकाउंटर की खबर है। सूत्रों ने दावा किया है इस एनकाउंटर में गंभीर रूप से घायल हुए विकास दुबे की मौत हो गई है। फिलहाल, आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। विकास दुबे को स्ट्रेचर पर लाला लाजपत राय हॉस्पिटल में लाया गया है।

गौरतलब है कि विकास दुबे को कानपुर ला रही एसटीएफ के काफिले की गाड़ी आज सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा कानपुर टोल प्लाजा से 25 किलोमीटर दूर हुआ। बताया जा रहा है कि जब गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई, उस समय विकास दुबे हथियार छीनकर भाग निकला।

घटनास्थल से सात से आठ किलोमीटर की दूरी पर विकास दुबे और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुआ। इस मुठभेड़ में विकास दुबे गंभीर रूप से घायल हो गया था। विकास दुबे के मारे जाने की खबर है। अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

कैसे हुआ हादसा
हादसे को लेकर यूपी एसटीएफ के अफसर अभी कुछ बोलने से बच रहे हैं, लेकिन माना जा रहा है कि मीडिया की नजर से विकास दुबे को बचाने के लिए गाड़ी की रफ्तार काफी तेज थी। बारिश और तेज रफ्तार के कारण गाड़ी पलट गई।

खबर है कि विकास दुबे ने गाड़ी पलटते ही पुलिसकर्मियों का हथियार छीन लिया और भागने लगा। घटनास्थल से सात से आठ किलोमीटर की दूरी पर विकास दुबे और पुलिसकर्मियों के बीच मुठभेड़ की खबर है। इस दौरान विकास दुबे गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूत्रों का कहना है कि इस एनकाउंटर में विकास दुबे की मौत हो गई। उसकी बॉडी को लाला लाजपत राय हॉस्पिटल में लाया गया है, जहां पुलिस के आला अफसर पहुंचने लगे हैं।

Related posts

आदमपुर थाना क्षेत्र में दिल दहलाने वाली घटना,एक परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत—12 पन्नों का सुसाइड नोट मिला

Jeewan Aadhar Editor Desk

ग्रेटर नोएडा में दिखा विकास दुबे—युवक के दावे पर पुलिस हुई सतर्क

Jeewan Aadhar Editor Desk

पत्नी कमरा बंद करके बेलन और डंडों से पीटती है, पति ने लगाई पुलिस परामर्श केंद्र में गुहार

Jeewan Aadhar Editor Desk