राशिफल

20 जुलाई 2020 : जानें सोमवार का राशिफल

मेष
भाग्य से सारे कार्य सम्पन्न होने का प्रबल योग बन रहा है। इच्छाओं के पूर्ण होने का समय चल रहा है चतुर्दिक लाभ होगा। धन के क्षेत्र में वृद्धि का योग बन रहा है नए व्यापार का योग बन रहा है विद्यार्थियों के लिए यह उत्तम समय चल रहा है। आपको अपनी व्यावसायिक परियोजनाओं को मूर्त रूप प्रदान करने में सामान्य से अधिक समय लगाना पड़ सकता है। किन्तु यह आपको कुछ अतिरिक्त फल नहीं प्रदान कर पाएगा। एकाग्र होकर अपने कार्य क्षेत्र में लगे सफलता मिलने का योग बन रहा है। सूर्यदेव की जलाभिषेक करे।

वृष
आज आप उल्लास से भरे रहेंगे। साथ ही कुछ बेहतरीन कर गुजरने के मूड में रहेंगे। आज आपके सामने कुछ अच्छे अवसर आयेंगे, आपको उनका पूरा लाभ उठाने के लिए तैयार रहना चाहिए। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। परिवार वालों के साथ आनंद के पल बीताएंगे। इस राशि के जो लोग टूरिज्म के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें काफी धन लाभ मिलने वाला है। कोई करीबी व्यक्ति आज आपसे मदद की मांग कर सकता है। छात्रों को आज मेहनत करने से अच्छी सफलता मिलेगी।

मिथुन
करियर में उम्मीदें और संभावनाएं रहेंगी। जिस चीज के लिए आप काफी समय से कोशिश करते आ रहे थे, उसमें सफलता की पूरी संभावना है। रुकावटें खत्म हो सकती हैं। आप बहुत हद तक सफल हो सकते हैं। पैसों के कुछ मामलों में तनाव या दबाव कम हो सकता है। स्थिति में सुधार होने के योग हैं। भाई-बहनों की मदद मिल सकती है। आपकी लाइफ में कुछ नया बदलाव हो सकता है। जो काम अभी तक बंद था, वह अचानक शुरू हो सकता है। किसी नजदीकी संबंध के कारण आप खुश हो सकते हैं।

कर्क
यह आपके लिए सौभाग्यशाली अवधि नहीं है। पारिवारिक-जीवन में भी भाई-बहनों से विवाद के कारण अस्थिरता हो सकती है। प्रेम संबंध यथावत रहेंगे। आज आपका दृष्टिकोण बदल सकता हैं और ईमानदारी से काम कर सकते हैं तो आपकी रैंक, पारिश्रमिक और लोकप्रियता बढ़ जाएगी। आपको आर्थिक लाभ की प्राप्ति हो सकती है। आप मनोगत और रहस्यवादी विषयों के अध्ययन के प्रति अपना शौक विकसित कर सकते हैं।

सिंह
आज किसी जरूरी काम को पूरा करने में आपका कोई पुराना दोस्त अचानक से काम आयेगा। परिवार वालों के साथ आप किसी धार्मिक स्थल पर जायेंगे। आज व्यापार में आपको कई तरह के लोग मिलेंगे, जिनसे आपको फायदा होगा। पैसों के क्षेत्र में आप कुछ नई पहल कर सकते हैं। आज आपको अपने मान-सम्मान का पूरा ख्याल रखना चाहिए। उम्र में छोटों से बातों में उलझने से बचना चाहिए। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध ठीक रहेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टी से दिन मिला-जुला रहेगा।

कन्या
किसी पुरानी समस्या का समाधान हो सकता है। दोस्त या प्रेमी से आप कोई वादा भी कर सकते हैं। परिवार के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें तो आपके लिए अच्छा रहेगा। कई लोग आपकी देखा-देखी कर सकते हैं। आप सोचे हुए काम भी पूरेकरने की कोशिश करेंगे।किसी को आपसे ज्यादा ही भावनात्मक मदद की जरूरत हो सकती है।आज आप किसी की अलग ढंग से मदद करसकते हैं। जरूरत पड़ने पर आपको भी हर संभव मदद मिल सकती है।

तुला
आज का दिन आप में से कुछ के लिए काफी विवादास्पद रह सकता है। आपको अपने वरिष्ठों की उपेक्षा का सामना करना पड़ेगा और आपके सहयोगी आपकी कमजोरियों को भुनाने और खेल बिगाड़ने का काम कर सकते हैं, इसलिए इस चरण में आपको अपने सहकर्मियों के साथ अपनी योजनाओं या अपनी महत्वाकांक्षा का खुलासा या चर्चा नहीं करना चाहिए। जहां तक संभव हो अपना समय किताबों को पढ़ने में बिताएं। पारिवारिक जीवन एवं स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

वृश्चिक
आज आप समझदारी के साथ काम करेंगे। आपको कारोबार में आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे। आज अचानक आपको धन लाभ भी हो सकता है। इस राशि के लॉ स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। आपकी मेहनत रंग लायेगी। आज आप दोस्तों के साथ टूर पर जाने का प्लान करेंगे। परिवार वालों के साथ हंसी-खुशी में दिन बीतेगा। आपको दादा-दादी का आशीर्वाद प्राप्त होगा। उनसे किसी काम में ली गई सलाह आपके लिये फायदेमंद रहेगी।

धनु
भावनात्मक फैसलों के लिए बहुत अच्छा समय नहीं है, क्योंकि इस अवधि के दौरान आप जो भी निर्णय लेंगे, उसे पूरा करना अपके लिए थोड़ा मुश्किल हो सकता है। आप अपनी मनोदशा और आत्मविश्वास में गिरावट का अनुभव कर सकते हैं। इस समय अपने साहस को बटोरें तथा समय का अधिकतम लाभ उठाने का प्रयास करें। आज आपके लिए पारिवारिक सदस्यों का व्यवहार पहेली बन सकता है। सामुदायिक और साझेदारी के कार्य सुचारू रूप से आगे बढ़ेंगे और आप अपने व्यक्तिगत शिखर पर पहुंच सकते हैं। आर्थिक दृष्टि से चीजें यथावत रहेंगी।

मकर
आज बैंक से जुड़े लेन-देन में आपको काफी सावधानी बरतने की ज़रूरत है। आपका लोन संबंधी कोई काम आज अटक सकता है। आज कुछ ऐसा दिन है, जब चीजें उस तरह नहीं होंगी, जैसी आप चाहते हैं। आपको अपनी माता की सेहत का ख्याल रखना चाहिए। आपको धैर्य बनाये रखना चाहिए। इस राशि के विवाहित आज कहीं अच्छी जगह पर घूमने के लिये जायेंगे। जो लोग टूरिस्ट गाइड हैं, आज उन्हें किसी क्लाइंट से अच्छा धन लाभ होगा।

कुंभ
धीरे-धीरे चल रहे कामकाजों में गति आएगी। आज आप दिनभर फायदे के लिए कुछ न कुछ तरीके निकालते रहेंगे। आपने पैसों के निवेश के लिए दो दिन पहले कोई योजना बनाई थी उस संबंध में आज कोई नया कदम भी उठा सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। प्रसन्नता रहेगी। आपका नजरिया सकारात्मक होता जाएगा। आनंद से दिन बीतेगा। आज आप कोशिश करेंगे और सफल भी हो सकते हैं। ऑफिस में सीनियर्स को अपनी बात कहने में सफल होंगे। शाम को जीवनसाथी के साथ आनंद से भरपूर समय बीतेगा।

मीन
आपको नौकरी या काम-काज से जुड़े कई नए विकल्प मिल सकते हैं। हालांकि, जल्दबाज़ी में निर्णय लेने से आपको बचना चाहिए। व्यापारिक संदर्भ में कार्य विस्तार योजनाओं को अमली जामा पहनाने के लिए अपनी तरफ़ से पूरी कोशिश करें। किए गए वादों को निभाएं और दूसरों पर विश्वास करें। ये अपनी क्षमताओं को दिखाने का सही समय है। ब्रेक-अप से बचने के लिए एक-दूसरे का यक़ीन न तोड़ें। साथ ही अपने प्रियजनों के साथ थोड़ा ज़्यादा समय बिताने की कोशिश करें। नाक, कान और गले से जुड़े रोगों से बचें। मेहनत और लगन से आप आने वाले दिनों में जो चाहे, वह हासिल कर सकते हैं।

Related posts

19 September 2023 Ka Rashifal : मंगलवार को 4 राशियों का होगा मंगल, जानें 12 राशियों का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

4 July 2023: तुला, कुंभ समेत इन 4 राशियों के लिए सावन के पहले दिन बने सुख समृद्धि के संयोग

27 अप्रैल 2020 : जानें सोमवार का राशिफल