राशिफल

20 अगस्त 2020 : जानें गुरुवार का राशिफल

मेष
धर्म-कर्म और आध्यामिकता के प्रति आपका विश्वास आपके अंदर शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर रहा है। आप जीवन को सकारात्मक नजरिए से समझने की कोशिश कर रहे हैं। जो कि एक बेहतरीन उपलब्धि है।घर के किसी नजदीकी रिश्तेदार या मित्र से मतभेद हो सकता है। इसलिए किसी पर अधिक विश्वास ना करें। विद्यार्थी लोग भी आज पढ़ाई में ध्यान ना देकर घूमने-फिरने में अपना समय व्यर्थ करेंगे।

वृष
आज आपके आस-पास के लोग आपको गलत समझ सकते हैं इसलिए अपने विचारों को स्पष्टता से अभिव्यक्त करें। जो भी बोलें सोच समझ कर ही बोलें क्योंकि अगर आपके शब्दों को गलत समझ लिया गया तो परेशानी हो सकती है। गलतफहमी को दूर करें और अपने रिश्तों को मजबूत बनाएं। आज आप घर खरीदने का फैसला कर सकते हैं। बहुत दिनों से इसकी सोच रहे थे, आज वो घड़ी आ गई है। हालांकि ठीक से देख सुन लें ताकि आपका मनचाहा घर मिल सके। सही सोच और दिशा के साथ आगे बढ़ें, काम बन जायेगा।

मिथुन
आज आप कुछ तनाव में रहेगे जिसके कारण आप अपनी जिम्मेदारियों पर भी ध्यान नहीं दे पाएंगे। आपका दिमाग अपने दोस्तों की तरफ ही लगा रहेगा। आप अपना ज्यादातर समय उनको संदेश भेजने या उनसे फोन पर बात करने में ही बिताएंगे। वैवाहिक जीवन में कुछ समय के लिए किसी बात को लेकर तनाव रह सकता है। पदोन्नति तथा इच्छित तबादला होगा। अधिकतर स्वस्थान पर रहने के योग हैं। धार्मिक कार्यों में आपकी रूची बढ़ेगी और आप धार्मिक-स्थलों की यात्रा करेंगे। वाणी पर कंट्रोल रखें। कार्यक्षेत्र में मंदी तथा उपलब्धता की कमी रहेगी। आज किसी रोग को लेकर परेशान रह सकते हैं।

कर्क
घर में रिश्तेदारों का आगमन होगा। काफी समय बाद मेल मिलाप होने से खुशनुमा वातावरण रहेगा। तथा आपसी विचारों का आदान-प्रदान दिनचर्या में भी कुछ परिवर्तन लाएगा।बच्चों पर कठोर नियंत्रण ना करके आज उन्हें भी अपने अनुसार दिन व्यतीत करने की आजादी दे। आपकी इगो व गुस्से की वजह से माहौल थोड़ा अस्त-व्यस्त हो सकता है, इस बात का ध्यान रखें। जीवन साथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। प्रेम संबंधों में किसी प्रकार की कटुता आ सकती है।

सिंह
अपने फैसले को और प्रभावशाली बनाने के लिए अपने लकी नंबर का इस्तेमाल कीजिए। कोई बड़ी खरीदारी कर रहे हैं तो उसके दस्तावेजों का भी अपने लकी नंबर से मिलान कराइये। इससे आप फायदे में रहेंगे और कहीं से पैसा आता भी दिखेगा। आज आपके साथ कोई दुर्घटना घट सकती है इसलिए खुद पर शारीरिक श्रम और तनाव कम रखें। आज आपकी मांसपेशियां या जोड़ों से सम्बन्धित कोई परेशानी आ सकती हैं इसलिए हल्का व्यायाम करें। अगर आप बाइक चलाते है तो ध्यान रहें हैलमेट का प्रयोग करें ताकि आप कोई भयानक दुर्घटना से बच जाए।

कन्या
आज का दिन खुशीपूर्वक व्यतीत करेंगे। नए संबंध बन सकते हैं। उत्तम वैवाहिक सुख प्राप्त होगा। व्यापारी अपने व्यापार का विस्तार कर सकेंगे। आर्थिक लाभ और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य बना रहेगा। प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात और छोटा प्रवास आपके आनंद में वृद्धि करेंगे, ऐसा गणेशजी बताते हैं। विद्यार्थियों के लिए बेहद ही फायदेमंद दिन रहने वाला है। क्रोध को वश में रखे। आज पूजा पाठ में मन लगेगा। राजकिय बाधा दूर होगी। धन प्राप्ती से आपके आज बहुत सारे काम पूरे होंगे। प्रेम प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कोर्ट और कचहरी के लिये आप अलर्ट रहें। किसी काम को करने में बिल्कुल आलस ना दिखाएं।

तुला
आज अचानक ही आपका कोई मित्र आपको ई-मेल भेजेगा या फिर फोन करेगा। ये दोस्त शायद कुछ दिनों के लिए आपके घर रहने आ जाए, उसकी खातिरदारी करने के लिए तैयार रहें। आज तो सब तरफ से खुशी का दिन है। बहुत पहले आपने जो निवेश कर रखा था उसका आज बढ़िया लाभ मिलने वाला है। कोई पुराना लेनदेन जो आप भूल ही चुके थे उसका भी आपको आज लाभ मिलेगा। यह अचानक ही होगा। आज आप अच्छा महसूस करेंगे परन्तु आपका दिमाग वजन को लेकर परेशान रहेगा। आप अपने भोजन पर ध्यान दें, क्योंकि अच्छा भोजन ही आपको वजन की परेशानी से छुटकारा दिला सकता है।

वृश्चिक
आज का दिन आपके लिए अच्छा रह सकता है। साहित्य और कलात्मक चीज़ों के प्रति आपका रुझान बढ़ सकता है। दोस्तों का साथ मिलने से मन प्रसन्न रह सकता है। हालांकि गृहक्लेश की वजह से आप की भावनाएं आहात हो सकती हैं। बुद्धि व साहस का प्रयोग करते हुए आप तनाव व गहराते विवादों को कम करने के प्रयास में लगातर रहेंगे। कार्यालय में सहकर्मियों और अधिकारियों से सावधानी बरतें। धार्मिक कार्य-कलापों में आपकी रूचि बढ़ेगी और घर पर पूजा-पाठ का आयोजन भी होगा। आप ईमानदारी से अपना काम निभाएंगे। आपके निजी संबंधों में सुधार व मधुरता की नई आशाएं प्रबल होती रहेगी।

धनु
अगर आप इस समय बेराजगार हैं तो आपको कोई अच्छी नौकरी मिल सकती है। जिस दिशा से नौकरी मिलने की उम्मीद है, उस तरफ अपनी आंख व कान खुले रखें और जैसे ही कोई नया मौका मिले उसे तुरंत ही झपट लें। इन दिनों यदि आप सावधान नहीं रहेंगे तो हो सकता है कि आपको कठिन परिस्थितियों से गुजरना पड़े। व्यवसाय कभी-कभी कठिन दौर से गुजरता है, किन्ही कारणों से बाजार में बिकवाली कम हो जाती है परन्तु आपके उचित संपादन एवं सूझबूझ से यह पुन: ठीक से चल पड़ता है।

मकर
आज का दिन आपके लिए शांतिपूर्ण रह सकता है। भाईबहन और मित्रों के साथ रखे मेलजोल बढ़ेगा। मन में नकारात्मक विचारों के कारण मन पर व्यग्रता छा सकती है। आज कुछ अधिक ही भावुकता का अनुभव हो सकता है। घर का वातावरण उग्र रह सकता है। आज बकाया वसूली के प्रयास करें क्योंकि वो धन आपको प्राप्त हो सकता है। व्यावसायिक यात्रा सफल होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता आपको सताएगी। दूसरों की नकल बिल्कुल ना करें। परन्तु विद्यार्थियों को पढ़ाई पर विशेष ध्यान देना होगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। कुसंगति से बचें। लाभ कम और व्यापार में नुकसान ज्यादा हो सकता है।

कुंभ
आज आप सामाजिक गतिविधियों की ओर आकर्षित रहेंगे फिर वो चाहे दोस्तों के साथ कॉफी पीने कहीं बाहर जाना हो या फिर रात का खाना खाना हो। ये आपके लिए मजे करने का समय है इससे आप अपने तनाव को भी पूरी तरह से भूल जाएंगे। इस समय का प्रयोग नए दोस्त बनाने में करें और पुराने दोस्तों से अपने संबंधों को और मजबूत करने की कोशिश करें। आज आप अपने परिवार के किसी सदस्य से अपेक्षा कर सकते हैं तथा आपके मित्र भी आपको ॠण के लिए पूछ सकते हैं।

मीन
यदि आप अपना व्यवसाय चलाते हैं तब आपको अपने पुराने कर्मचारियों के प्रति आभरी होना चाहिये। हो सकता है कि नवीन कर्मचारियों की गलती के कारण जो नुकसान आप उठा रहे थे, उसे पुराने कर्मचरियों द्वारा सही कर दिया गया हो। आपको समय निकालकर उन्हे धन्यवाद देना चाहिये। अगर आपको हाल ही में ब्लडप्रेशर जैसी परेशानी आई है तो आज वो दिन है जब आपको इस समस्या से निजात पाने कि लिए इसका हल ढूँढना होगा। आज वो दिन है जब आपको असुरक्षित खाने से सावधान रहना होगा। कसरत करते रहें इससे टैन्शन कम होगी और आपकी सेहत में सुधार आयेगा।

Related posts

23 May 2023: तुला, मकर, कुंभ राशि वाले उठाएंगे नुकसान, सभी 12 राशियों का जानें राशिफल

5 फरवरी 2020: जानें बुधवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

20 दिसंबर 2021: जानें सोमवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk