हिसार

नाबालिग बेटी से दुष्कर्म, मां की शिकायत रोहित पर मामला दर्ज

हिसार,
अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने शहर की एक काॅलोनी में रहने वाली महिला की शिकायत पर उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में रोहित जांगड़ा नामक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को महिला ने बताया कि उसकी बेटी कमरे में रोती हुई मिली थी। उससे रोने का कारण पूछा तो बताया कि 2 साल से रोहित जांगड़ा परेशान कर रहा है। वह पीछा करता है। दोस्ती करना चाहता है। पिछले साल अप्रैल माह में वह घर में घुस आया था। उसने दुष्कर्म किया था। इसके बाद लगातार शारीरिक संबंध बना रहा है।

धमकी देता है कि किसी को कुछ भी बताया तो जान से मार देगा। आरोप है कि उसने 5 अगस्त 2020 को भी घर में घुसकर दुष्कर्म किया था। महिला ने पुलिस को जाकर आरोपी के खिलाफ शिकायत देकर कार्रवाई की गुहार लगाई थी। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Related posts

17 अप्रैल 2018 को हिसार में होने वाले मुख्य कार्यक्रम

25 मई 2019 को हिसार में होने वाले मुख्य कार्यक्रम

एचएयू में महिला सशक्तिकरण में अंबेडकर की भूमिका विषय पर वेबिनार 13 को